Skip to main content

Bihar Day - March 22 (Today's History)

109 साल पहले आज ही के दिन March 22,1912 में बंगाल प्रेसिडेंसी से अलग होकर बिहार देश का 12वां राज्य नया राज्य बना। आज के दिन को बिहार दिवस के रूप में मनाते हैं। 


आज दुनिया के अधिकांश देशों में शासन का डेमोक्रेटिक सिस्टम है। इसकी शुरुआत भी बिहार से ही मानी जाती है। दुनिया के बहुत से हिस्सों में जब लोग पढ़ना-लिखना भी नहीं जानते थे, उस समय शिक्षा का सबसे बड़ा केंद्र नालंदा विश्वविद्यालय इसी राज्य में था।

लगभग छठी शताब्दी ईसा पूर्व में बिहार के शासकों का चयन जनता के प्रतिनिधियों द्वारा किया जाता था। 1935 में बिहार से अलग होकर उड़ीसा नाम का एक नया राज्य अस्तित्व में आया। जिसे अब ओडिशा कहते हैं। वहीं, 2000 में एक बार फिर बिहार का विभाजन हुआ और झारखंड राज्य अस्तित्व में आया।