Skip to main content

Class 12 Geography Half Yearly Paper 2021 (Solution)

Q 1निम्नलिखित में से कौन – सी अर्थव्यवस्था का स्वामित्व व्यक्तिगत होता है? (1)
(a) पूंजीवाद
(b) मिश्रित
(c) समाजवाद
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं

Ans. पूंजीवाद

Q 2निम्नलिखित में से किस प्रकार की कृषि में खट्टे रसदार फलों की खेती की जाती है ? (1)
(a) बाजारीय सब्जी कृषि
(b) भूमध्यसागरीय कृषि
(c) रोपण कृषि
(d) सहकारी कृषि

Ans. भूमध्यसागरीय कृषि

Q 3निम्नलिखित में से कौन सा एक प्रतिकर्ष कारक नहीं है ? (1)
(a) जलाभाव
(b) चिकित्सा एवं शैक्षणिक सुविधा
(c) बेरोजगारी
(d) महामारियाँ

Ans. चिकित्सा एवं शैक्षणिक सुविधा

Q 4निम्नलिखित में से किस प्रकार की बस्तियाँ सड़क, नदी या नहर के किनारे होती हैं ? (1)
(a) वृत्ताकार
(b) रेखीय
(c) चौक पट्टी
(d) वर्गाकार

Ans. रेखीय

Q 5निम्नलिखित में से कौन – सा एक मानव भूगोल का उपागम नहीं है ? (1)
(a) क्षेत्रीय विभिन्नता
(b) मात्रात्मक क्रांति
(c) स्थानिक संगठन
(d) अन्वेषण और वर्णन

Ans. मात्रात्मक क्रांति

Q 6निम्नलिखित में से कौन – सा आयु वर्ग कार्यशील जनसंख्या का प्रतिनिधित्व करता है ? (1)
(a) 15 से 65 वर्ष
(b) 15 से 64 वर्ष
(c) 15 से 66 वर्ष
(d) 15 से 59 वर्ष

Ans. 15 से 59 वर्ष

Q 7मानव विकास की अवधारणा निम्नलिखित में से किस विद्वान की देन है ? (1)
(a) प्रोफेसर अमर्त्य सेन
(b) डॉक्टर महबूब उल हक
(c) एलन सी सैंपल
(d) रेटजल

Ans. डॉक्टर महबूब उल हक

Q 8निम्नलिखित में से कौन – सा क्रियाकलाप द्वितीयक सेक्टर का नहीं है ? (1)
(a) इस्पात प्रगलन
(b) वस्त्र निर्माण
(c) मछली पकड़ना
(d) टोकरी बुनना

Ans. मछली पकड़ना

Q 9निम्नलिखित व्यापार समूहों में भारत किस का एक सह सदस्य है ? (1)
(a) साफ्टा (SAFTA)
(b) आसियान (ASEAN)
(c) ओईसीडी (OECD)
(d) ओपेक (OPEC)

Ans. साफ्टा (SAFTA)

Q 10 पार महाद्वीपीय स्टुअर्ट महामार्ग निम्न में से किन शहरों के मध्य स्थित है ?
(a) डार्विन और मेलबोर्न
(b) एडमंटन और एंकारेंज
(c) वैंकूवर और सेंट जॉन सिटी
(d) चेगडू और ल्हासा

Ans. डार्विन और मेलबोर्न

रिक्त स्थान भरें (11 – 13)

Q 11 फूलों की कृषि ________________ कहलाती है । (1)

Ans. पुष्पोत्पादन

Q 12 भारत का सबसे लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 7 वाराणसी को __________से जोड़ता है। (1)

Ans. कन्याकुमारी

Q 13 अध्यापन ___________क्रियाकलाप का उदाहरण है। (द्वितीयक / तृतीयक) (1)

Ans. तृतीयक


दिए गए कथन सत्य अथवा असत्य बताएं। (14 – 15)

Q 14 समुद्र विज्ञान मानव भूगोल की एक शाखा है। (सत्य / असत्य) (1)

Ans. असत्य

Q 15 प्रकीर्ण बस्तियों में मकान एक दूसरे से दूर – दूर होते हैं। (सत्य / असत्य) (1)

Ans. सत्य

Q 16 विश्व में चिकित्सा पर्यटन के क्षेत्र में उभरते हुए देशों के नाम लिखिए। (2)

Ans. भारत, सिंगापुर, UAE आदि।

Q 17 जल परिवहन के कोई दो लाभ लिखिए। (2)

Ans.

1. यह परिवहन का सबसे सस्ता साधन है।

2. इसमें जलमार्ग का निर्माण नहीं करना पड़ता।

3. यह भारी और स्थूल वस्तुओं के आवागमन के लिए उपयुक्त रहता है।

Q 18 प्रादेशिक व्यापार समूह किस कहते हैं? (2)

Ans. अंतर्राष्ट्रीय व्यापार को बढ़ावा देने के लिए भौगोलिक समीपता एवं समरूपता वाले देशों के द्वारा बनाये गए व्यापारिक समूह, प्रादेशिक व्यापार समूह कहलाते हैं। जैसे – ASEAN, SAFTA, OPEC आदि।

Q 19 विनिर्माण उद्योग पर टिप्पणी लिखिए। (3)

Ans. वे सभी क्रियाकलाप जो कच्चे माल से प्राप्त वस्तुओं को निर्मित या तैयार माल में बदलते हैं, विनिर्माण उद्योग कहलाते हैं। जैसे – लौह अयस्क से लौहा बनाना, कपास से कपड़ा बनाना, गन्ने से चीनी बनाना, गेहूँ से आटा या बिस्कुट बनाना आदि। विनिर्माण से वस्तुओं की उपयोगिता और मूल्य दोनों बढ़ते हैं।

Q 20 जन्म दर और मृत्यु दर में अंतर स्पष्ट कीजिए। (3)

Ans. जन्म दर – किसी एक वर्ष में प्रति हजार जनसंख्या के पीछे जन्म लेने वाले बच्चों की संख्या, जन्म दर कहलाती है। प्रजननशीलता (Fertility) को मापने का यह सबसे सरल और सबसे अधिक प्रयोग किया जाने वाला तरीका है। अशोधित जन्म दर को प्रति हजार स्त्रियों द्वारा जन्म दिए जीवित बच्चों के रूप में व्यक्त किया जाता है।

मृत्यु दर – किसी एक वर्ष में प्रति हजार जनसंख्या के पीछे मरने वालों की संख्या, मृत्यु दर कहलाती है।

अशोधित मृत्यु दर (Crude Death Rate), किसी क्षेत्र की मृत्यु दर को मापने का यह सबसे सरल तरीका है। अशोधित मृत्यु दर को प्रति हजार जनसंख्या के पीछे मृतकों की संख्या द्वारा व्यक्त किया जाता है।

Q 21 लिंगानुपात को कैसे मापा जाता है ? इसे ज्ञात करने के सूत्र लिखिए। (3)

Ans. जनसंख्या में पुरूष और स्त्रियों के बीच अनुपात को लिंगानुपात (SEX RATIO) कहते हैं। भारत में इसे प्रति 1000 पुरुषों की तुलना में, स्त्रियों के अनुपात (की संख्या) में व्यक्त (मापा) किया जाता है। जैसे – भारत में जनगणना 2011 के अनुसार लिंगानुपात 940 F / 1000 M है।

NOTE :- कुछ देशों में इसे प्रति हजार स्त्रियों पर पुरुषों की संख्या के रूप में भी व्यक्त किया जाता है अर्थात पुरुष जनसंख्या/स्त्री जनसंख्या x 1000

Q 22 मानव के प्रकृतिकरण की व्याख्या कीजिए अथवा मानव विकास के चार स्तम्भ कौन – कौन से हैं ? वर्णन कीजिए। (5)

Ans. प्रकृति और मानव आपस में जटिलता से जुड़े हैं। भौतिक और मानवीय घटनाओं का वर्णन “मानव शरीर रचना विज्ञान” से प्राप्त प्रतीकों से करना, मानव भूगोल का प्रकृतिकरण और प्रकृति का मानवीकरण कहलाता है। जैसे – पृथ्वी का ‘रूप’, पर्वतों का ‘सौन्दर्य’, तूफान की ‘आँख’, नदी का ‘मुख’, और ‘शीर्ष’, पर्वतों की ‘चोटी’, भूमि का ‘गर्भ’ (भू – गर्भ), तथा महानगर कभी नहीं ‘सोते’, देश एक ‘शरीर’ है तो परिवहन व संचार उसकी ‘धमनियां’ और नदी की ‘युवा, प्रौढ़ और वृद्धावस्था’ आदि के माध्यम से भौगोलिक अध्ययन करना, प्रकृति के मानवीकरण के कुछ उदाहरण हैं।

अथवा

मानव विकास के चार प्रमुख आधार निम्नलिखित हैं :-

1. समता :- समता का अर्थ है – संसाधनों तक प्रत्येक व्यक्ति की पहुंच अर्थात् लोगों को धर्म, जाति, लिंग, जन्म स्थान व आय के भेदभाव के बिना अवसर उपलब्ध हों।

2. सतत पोषणीयता :- इसका अर्थ है - संसाधनों का इस ढंग से प्रयोग करना कि वे वर्तमान की आवश्यकताओं की पूर्ति करते हुए, भविष्य के लिए भी उपलब्ध हों। अर्थात भावी पीढ़ियों के लिए संसाधनों को बचना, यानि संसाधनों का मितव्यतापूर्वक प्रयोग करना।

3. उत्पादकता :- इसका अर्थ है – मानव समाज में काम करने का तरीका और उसे बेहतर बनाने का हुनर। अर्थात किसी भी समाज की उत्पादकता, उस समाज की कार्यशील स्वस्थ जनसंख्या एवं उसकी क्षमता पर निर्भर करती है।

4. सशक्तिकरण :- इसका अर्थ है – लोगों को कार्य करने एवं विकल्प चुनने के लिए सबल और शक्तिशाली बनाना। जैसे – महिलाओं और पिछड़े वर्गों को शिक्षित करके उन्हें EMPOWER करना।

Q 23 चलवासी पशुचारण और वाणिज्य पशुधन में अंतर स्पष्ट कीजिए। अथवा विकासशील देशों में नगरों की सामाजिक व सांस्कृतिक समस्याएं कौन – कौन सी हैं ? (5)

Ans. चलवासी पशुचारण (Nomadic Herding) -

1. जीवन निर्वाह के लिए पशुपालन करना, चलवासी पशुचारण कहलाता है।

2. ये पशुपालक पानी और चरागाह की उपलब्धता व गुणवत्ता के अनुसार स्थान बदलते रहते हैं।

3. ये पूर्ण रूप से प्राकृतिक वनस्पति पर निर्भर करते हैं

4. ये पशुपालक भोजन, वस्त्र, यातायात के लिए पशुओं पर निर्भर रहते हैं।

5. ये मौसम के अनुसार ऋतु प्रवास (TRANSHUMANCE) करते हैं।

6. इनका सामाजिक स्तर पशुओं की संख्या से निर्धारित होता है।

7. चलवासी पशुचारण में अनेक प्रकार के पशु पाले जाते हैं। जैसे – उष्णकटिबंधीय अफ्रीका के बढिया चरागाह में गाय – बैल, सहारा व एशिया के शुष्क मरुस्थलों में भेड़, बकरी व ऊँट, अर्ध शुष्क क्षेत्रों में गधे एवं घोड़े, तिब्बत व एंडीज के उच्च पठारी भागों में याक व लामा तथा आर्कटिक के ध्रुवीय क्षेत्रों में रेंडियर आदि पाले जाते हैं।

8. चलवासी पशुचारण के मुख्य क्षेत्र कठोर एवं शुष्क जलवायु के हैं। जैसे - सहारा, दक्षिण – पश्चिम व मध्य एशिया, यूरेशिया में टुंड्रा तथा दक्षिण पश्चिम अफ्रीका आदि।

वाणिज्य पशुधन पालन (Commercial Livestock Rearing) –

1. व्यापारिक उद्देश्य के लिए पशुपालन करना, वाणिज्य पशुधन पालन कहलाता है।

2. ये पशुपालक स्थायी चरागाहों या घास के मैदानों पर स्थायी रूप से पशु पालते हैं।

3. ये चारे की फसलों और जल की समुचित व्यवस्था पर निर्भर रहते हैं।

4. ये वाणिज्य के उद्देश्य से पशुपालन करते हैं।

5. वाणिज्य पशुधन पालन स्थायी रूप से किया जाता है, जिसमें पशुओं को सैंकड़ों किलोमीटर लम्बे बाड़ों में रखा जाता है। इन बाड़ों को प्रेयरी में रैंच तथा पम्पास में एस्टेनशिया कहा जाता है।

6. इसमें विकसित देशों के बड़े – बड़े पूंजीपति पैसा लगते हैं।

7. वाणिज्य पशुधन पालन में एक ही किस्मे के उन्नत या विशिष्ट पशु पाले जाते हैं। जैसे – गाय

8. वाणिज्य पशुधन पालन के मुख्य क्षेत्र – एशिया (रूस) में स्टेपीज, उत्तरी अमेरिका के प्रेयरी, दक्षिणी अमेरिका के लानोस व पम्पास, दक्षिणी अफ्रीका के वेल्ड क्षेत्र, आस्ट्रेलिया के डाउंस व न्यूजीलैंड् के घास स्थल हैं।

अथवा

विकासशील देशों में नगरों की सामाजिक व सांस्कृतिक समस्याएं निम्नलिखित हैं:-

1. अनाधिकृत या मलिन या गंदी बस्तियाँ (भारत के अधिकांश महानगरों की 25% जनसंख्या मलिन बस्तियों में रहती है)

2. आर्थिक समस्याएं जैसे – रोजगार की कमी, महंगाई, जमीन की बेहद ऊँची कीमतें

3. सार्वजनिक सुविधाओं की कमी

4. परिवहन सुविधाओं का अभाव

5. शिक्षा के बेहतर संस्थानों की कमी

6. पर्यावरणीय समस्याएँ जैसे – प्रदूषण की समस्या, शुद्ध हवा की कमी आदि।

7. नगरीय बस्तियाँ वर्तमान में कंक्रीट के जंगल या उष्म द्वीप (HEAT ISLANDS) बनते जा रहे हैं।