Skip to main content

UPSC इंटरव्यू में पूछा जाने वाला सवाल - ध्वजारोहण और झंडा फहराने में क्या अंतर है ?

Click Here To Know in Video 

UPSC इंटरव्यू में पूछा जाने वाला ऐसा सवाल जिसका उत्तर बहुत कम अभ्यर्थी दे पाते हैं-

स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस में झंडा फहराने में क्या अंतर है ?

पहला अंतर

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडे को नीचे से रस्सी द्वारा खींच कर ऊपर ले जाया जाता है, फिर खोल कर फहराया जाता है, जिसे ध्वजारोहण कहा जाता है क्योंकि यह 15 अगस्त 1947 की ऐतिहासिक घटना जिसमें ब्रिटिश झण्डा उतार दिया गया था और भारतीय झण्डा (तिरंगा झण्डा) ऊपर चढ़ाया गया था) को सम्मान देने हेतु किया जाता है। अंग्रेजी में भाषा में इसे Flag Hoisting (ध्वजारोहण - ध्वज का ऊपर चढ़ना) कहा जाता है। यह कार्यक्रम लाल किले की प्राचीर पर देश के प्रधानमंत्री द्वारा किया जाता है। 

जबकि

26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडा पहले से ही ऊपर बंधा रहता है, जिसे खोल कर फहराया जाता है, इसे Flag Unfurling (झंडा फहराना) कहा जाता है। यह कार्यक्रम मुख्य रूप से राष्ट्र पथ पर राष्ट्रपति जी के द्वारा किया जाता है। 

दूसरा अंतर

15 अगस्त के दिन प्रधानमंत्री जो कि केंद्र सरकार के प्रमुख होते हैं वो ध्वजारोहण करते हैं, क्योंकि स्वतंत्रता के दिन भारत का संविधान लागू नहीं हुआ था और राष्ट्रपति जो कि राष्ट्र के संवैधानिक प्रमुख होते है, उन्होंने पदभार ग्रहण नहीं किया था। इस दिन शाम को राष्ट्रपति अपना सन्देश राष्ट्र के नाम देते हैं।

जबकि

26 जनवरी जो कि देश में संविधान लागू होने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, इस दिन संवैधानिक प्रमुख राष्ट्रपति झंडा फहराते हैं

तीसरा अंतर

स्वतंत्रता दिवस के दिन लाल किले से ध्वजारोहण किया जाता है।

जबकि

गणतंत्र दिवस के दिन राजपथ पर झंडा फहराया जाता है।

आपसे आग्रह है ये अंतर अपने बच्चों को जरूर बताएं।

Video 👇👇👇👇👇👇