Skip to main content

Class 12 Geography Pre-Board Paper 2023

Class 12th Geography BSEH Pre-BOARD Paper 2023 Time -3Hrs. MM.-60

Part - 1

1. निम्नलिखित राज्यों में से किस एक में जनसंख्या का घनत्व सबसे कम है ? 1

(A) सिक्किम (B) उत्तर प्रदेश (C) अरुणाचल प्रदेश (D) बिहार  

2. निम्नलिखित में से कौन – सा एक जोड़ा ट्रांस साइबेरिया रेलमार्ग से संबंधित है? 1

(A) सिडनी – पर्थ (B) सेंट पीटर्सबर्ग – ब्लादिवोस्टक (C) हैलिफैक्स – वैंकूवर (D) लंदन – इस्तांबुल  

3. "मानव प्रकृति की उपज है।" यह कथन किस विचारधारा से संबंधित है ? 1

(A) निश्चयवाद (B) संभाववाद (C) संभावनावाद (D) व्यवहारवाद

4. सॉफ्टवेयर उद्योग का सर्वोत्तम उदाहरण है - 1

(A) कागज उद्योग (B) चाय उद्योग (C) इलेक्ट्रॉनिक उद्योग (D) प्लास्टिक उद्योग

5. निम्न में से कौन - सा भारत का सबसे लम्बा राष्ट्रीय महामार्ग है ? 1

(A) NH - 1 (B) NH - 7 (C) NH - 44 (D) NH - 48

6. दो राज्यों के मध्य व्यापार क्या कहलाता है? 1

(A) अंतर्देशीय व्यापार (B) अंतर्राष्ट्रीय व्यापार (C) बाहय व्यापार (D) स्थानीय व्यापार

7. ऑस्ट्रेलिया के आखेटक - संग्राहक को किस नाम से जाना जाता है ? 1

(A) पिग्मी (B) इनुइट (C) सान (D) पिंटुपी

8. मानव विकास का प्रतिपादन कब से शुरू हुआ ? 1

9. नमामि गंगे योजना का संबंध किस नदी से है ? 1

10. गद्दी समुदाय का संबंध किस राज्य से है ? 1

Part -2

11. जनसंख्या की ऋणात्मक वृद्धि और धनात्मक वृद्धि किसे कहते हैं? 2

12. धरातलीय जल के कोई चार स्रोतों के नाम लिखिए। 2

13. भारत के पश्चिमी तट और पूर्वी तट पर स्थित दो – दो पत्तनों के नाम लिखिए। 2

14. दौराला ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में एक अनूठा उदाहरण कैसे प्रस्तुत किया? 2

Part – 3

14. स्वच्छंद उद्योग किसे कहते हैं? उदाहरण देते हुए इनकी कोई दो विशेषता लिखिए। 3

15. मानव बस्तियों के तीन प्रमुख प्रकार कौन – से हैं ? 3

16. सौर ऊर्जा क्या है? भारत के प्रमुख सौर ऊर्जा उत्पादक क्षेत्रों के नाम लिखें। 3

17. मानव भूगोल किसे कहते हैं? 3

Part - 4

18. विश्व जनसंख्या घनत्व का वर्गीकरण कीजिए। अथवा भारतीय कृषि की प्रमुख समस्याओं का वर्णन कीजिए। 5

19. औद्योगिक प्रदेश किसे कहते हैं? भारत के किसी एक औद्योगिक प्रदेश की विशेषताएं बताइए। अथवा इंदिरा गाँधी नहर के सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव बताइए। 5

20. मानव विकास के चार प्रमुख उपागम कौन – से हैं? अथवा चिकित्सा पर्यटन पर 150 शब्दों में निबंध लिखिए। 5

21. उत्तर अटलांटिक बृहत महासागरीय महामार्ग का वर्णन कीजिए। अथवा भारतीय नगरों के इतिहास का वर्गीकरण करें। 5

22. रोपण कृषि की विशेषताएं बताइए। अथवा प्रवास के कोई पाँच प्रभाव बताइए। 5

Part -5

23. विश्व के मानचित्र पर दर्शाए। 5X1=5

1) पार – कैनिडियन रेलमार्ग का पूर्वी छोर  

2) सिडनी बंदरगाह

3) भारत में एक जूट उत्पादक क्षेत्र

4) नेवेली कोयला क्षेत्र


5) स्टेपीज गेहूँ उत्पादक क्षेत्र