Skip to main content

भारत के प्रमुख बंदरगाह Major ports in India

1.कांडला बंदरगाह
  • यह गुजरात राज्य की कच्छ की खाड़ी में स्थित ज्वारीय बंदरगाह है। वर्तमान में इसका नाम "दीनदयाल उपाध्याय बंदरगाह" रखा गया है। 
  • कांडला पोर्ट पर विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ करते हुए मई 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह सुझाव दिया था कि कांडला पोर्ट का नाम बदलकर पंडित दीन दयाल उपाध्याय पोर्ट कर देना चाहिए। जहाजरानी मंत्रालय ने 26 सितम्बर 2017 को कांडला पोर्ट ट्रस्ट का नाम बदलकर दीन दयाल पोर्ट ट्रस्ट करने से संबंधित आदेश जारी किया। 
  • कांडला का निर्माण 1950 के दशक में भारत की स्वतंत्रता के बाद पश्चिमी भारत की सेवा करने वाले मुख्य बंदरगाह के रूप में किया गया था।
  • इसके निकट के राज्यों में खनिज तेल, सीमेंट, रसायन, सूती वस्त्र इत्यादि औद्योगो का विकास होने से इसका महत्व बढ़ गया है।
  • इस बंदरगाह से भारी मात्रा में कपास, सूती वस्त्र, उर्वरक,कच्चा तेल, पोटास, फास्फेट, नमक आदि का निर्यात किया जाता है।
2.मुंबई बंदरगाह
  • यह एक प्राकृतिक बंदरगाह है जो मुंबई में स्थित है।
  • इसे भारत का प्रवेश द्वार कहा जाता है।  यह अन्य बंदरगाहों की अपेक्षा अधिक विस्तृत है।
  • इस बंदरगाह की क्षमता लगभग 200 टन से अधिक है।
  • भारत का सर्वाधिक व्यापार इसी बंदरगाह से होता है।
  • पश्चिमी तट का सबसे बड़ा प्राकृतिक बंदरगाह
  • सर्वाधिक आयात करने वाला बंदरगाह (भारत का 20% व्यापार यही से)।
3. न्हावाशेवा बंदरगाह (जवाहरलाल नेहरू)
  • इसका निर्माण मुंबई बंदरगाह का दबाव कम करने के लिए किया गया।
  • न्हावाशेवा बंदरगाह देश का सबसे आधुनिक एवं सर्वसुविधायुक्त सबसे बड़ा कंटेनर पोर्ट है,
  • यह शुष्क सामाग्री के व्यापार हेतु प्रसिद्ध है।
4.मारमागाओ बंदरगाह
  • यह गोवा राज्य में जुआरी नदी के ज्वारनदमुख पर अरब सागर के तट पर स्थित प्राकृतिक बंदरगाह हैं ।
5.न्यू मंगलौर बंदरगाह
  • न्यू मंगलौर बंदरगाह कर्नाटक राज्य के समुद्र तट पर स्थित है।
  • इस बंदरगाह से कुद्रेमुख की खान से निकला लौह अयस्क निर्यात किया जाता है
6.कोच्चि या कोचीन बंदरगाह
  • यह केरल राज्य में स्थित एक प्राकृतिक बंदरगाह है जिसमें बड़े जहाज भी ठहर सकते हैं।
  • कोच्चि बंदरगाह भारत के पश्चिमी तट का सर्वश्रेष्ठ बंदरगाह माना गया है। इसे अरब सागर की रानी कहा जाता है। 
  • यह चाय, कॉफी व मसालों के निर्यात के लिये प्रसिद्ध बंदरगाह है।
7.कोलकाता बंदरगाह
  • यह पश्चिम बंगाल में हुगली नदी के किनारे स्थित कृत्रिम बंदरगाह है।
  • यह पूर्वी तट का सबसे बड़ा तथा भारत का दूसरा बड़ा बंदरगाह है।
  • कोलकाता बंदरगाह के दक्षिण में हल्दिया बंदरगाह को विकसित किया गया है ।
8.हल्दिया
  • कलकत्ता बंदरगाह के दक्षिण में हुगली नदी पर कलकत्ता के भार को कम करने हेतु बनाया गया।
  • यहां तेलशोधन कारखाना भी हैं।
9.विशाखापत्तनम बंदरगाह
  • यह बंदरगाह देश के पूर्वी तट पर आंध्र प्रदेश के महानगर विशाखापत्तनम में स्थित है ।
  • यह एक प्राकृतिक एवं गहरा बंदरगाह है। भारत का सबसे गहरा बंदरगाह
  • यह जहाजों का निर्माण एवं मरम्मत की जाती है।
  • यह बंदरगाह अपने कार्यों की गुणवत्ता एवं उत्पादकता के लिए प्रसिद्ध है।
10.चेन्नई बंदरगाह
  • भारत के तमिलनाडु राज्य में स्थित यह एक कृत्रिम बंदरगाह है ।
  • भारत का दूसरा सबसे बड़ा यातायात घनत्व वाला बंदरगाह और भारत का सबसे पुराना कृत्रिम बंदरगाह
  • एन्नौर बंदरगाह को चेन्नई बंदरगाह का दबाव कम करने के लिए विकसित किया गया है।
11.पाराद्वीप बंदरगाह
  • यह भारत के पूर्वी तट के किनारे उड़ीसा राज्य में महानदी डेल्टा के पास स्थित है।
  • यह कोलकाता तथा विशाखापत्तनम बंदरगाह के लगभग बीच में स्थित प्राकृतिक संरचना का बंदरगाह है।
  • इस बंदरगाह से उड़ीसा एवं बिहार के खनिजों का निर्यात किया जाता है तथा मशीनें,उर्वरक,गंधक, इंजीनियरिंग सामान आयत किए जाते हैं।
12.तूतीकोरन बंदरगाह
  • यह बंदरगाह तमिलनाडु राज्य के दक्षिणी छोर पर स्थित है।
  • यहां से नमक,मछली, सीमेंट,लिग्नाइट, तम्बाकू, चावल आदि निर्यात किया जाता है एवं मशीनें,उर्वरक,सूती वस्त्र इत्यादि वस्तुओं का आयात होता है।
13.पोर्ट ब्लेयर
  • अंडमान निकोबार।
  • प्रमुख बंदरगाह ट्रस्ट अधिनियम, 1963 के सभी प्रमुख प्रावधान 1 जून, 2010 से पोर्ट ब्लेयर के प्रमुख बंदरगाह पर लागू हो गए हैं। इसके साथ ही पोर्ट ब्लेयर बंदरगाह देश का 13वां प्रमुख बंदरगाह बन गया है।
  • Major Ports (Harbors) in India

    1. Which are the states having coastal area?
    Answer: Gujarat, Maharashtra, Goa, Karnataka, Kerala (West Coast)
                  West Bengal, Odisha, Andhra Pradesh, Tamil Nadu (East coast)
    2. Which is the Major port situated in Gujarat?
    Answer: Kandla
    3. Which is the Tidal Port in Gujarat?
    Answer: Kandla
    4. Which are the Major port situated in Maharashtra?
    Answer: Mumbai, Nhava Sheva
    5. Which is the largest port in India?
    Answer: Mumbai
    6. Which port is known as Jawaharlal Nehru Port?
    Answer: Nhava Sheva
    7. Which is the Major port in Goa?
    Answer: Marma Goa
    8. Which is the Iron ore exporting port in India?
    Answer: Marma Goa
    9. Which is the Major port in Karnataka?
    Answer: New Mangalore Port
    10. Which is the Major port in Kerala?
    Answer: Kochi
    11. Which are the ports in West Bengal?
    Answer: Kolkata, Haldia
    12. Which is the Major port in Odisha?
    Answer: Paradip Port
    13. Which is the Major port situated in Andhra Pradesh?
    Answer: Visakhapatnam
    14. Which is the deepest port in India?
    Answer: Visakhapatnam
    15. Which port is known as Jewel of all port?
    Answer: Visakhapatnam
    16. Which are the ports in Tamil Nadu?
    Answer: Chennai, Tuticorin portsEnnore Port
    17. Which is the oldest port in India?
    Answer: Chennai
    18. Which is the Southernmost port in India?
    Answer: Tuticorin ports
    19. Which is the newest port in India?
    Answer: Port Blair
    20. Which Coast developed after India Pak partition in 1947?
    Answer: Kandla.