Skip to main content

कक्षा 10 भूगोल अध्याय 1 संसाधन और विकास (भाग 2)


Que. 21 भारत के पास किस क्षेत्र में अपवर्जक आर्थिक क्षेत्र से बाहर संसाधनों के खनन का अधिकार है ?

हिन्द महासागर में मैंगनीज खनन का

Que. 22 अन्तर्राष्ट्रीय संसाधन किसे कहते हैं ?

वे सभी संसाधन जिन पर किसी एक देश का अधिकार नहीं होता है। जैसे – महासागर, हवा, बादल आदि। 

Que. 23 विकास के स्तर के आधार पर संसाधन कितने प्रकार के होते हैं ?

सम्भावी संसाधन,
विकसित संसाधन
भण्डार एवम् संचित कोष

Que. 24 सम्भावी संसाधन किसे कहते हैं ?

वे सभी संसाधन जो आने वाले समय में हमारे लिये उपयोगी होंगे। जैसे – छात्र – छात्रा, सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा आदि। 

Que. 25 भारत के किन राज्यों में पवन ऊर्जा तथा सौर ऊर्जा की अपार सम्भावना है ?

राजस्थान, गुजरात, तमिलनाडु आदि में

Que. 26 विकसित संसाधन किसे कहते हैं ?

वे संसाधन जिनके उपयोग एवं मात्रा की गुणवत्ता का सर्वेक्षण किया जा चुका है तथा उनकी क्षमता का निर्धारण हो चुका है। 

Que. 27 भण्डार एवम् संचित कोष किसे कहते हैं ?

वे सभी पदार्थ जो उपयुक्त प्रौद्योगिकी के अभाव में मनुष्य की पहुँच से बाहर हैं। वे आने वाले समय में तकनीकी ज्ञान विकसित होने पर हमारे लिये उपयोगी हो सकते हैं। जैसे – हाइड्रोजन व ऑक्सीजन का यौगिक जल, भविष्य में ऊर्जा का स्रोत हो सकता है। इसी प्रकार बाँधों में जल, वन आदि संचित कोष हैं। 

Que. 28 दो ज्वलनशील गैसों के नाम लिखो।

हाइड्रोजन व ऑक्सीजन

Que. 29 जल किस प्रकार का संसाधन है ?

नवीकरण योग्य

Que. 30 मिट्टी किस प्रकार का संसाधन है ?

अजैविक या अजैव संसाधन अथवा नवीकरण योग्य

Que. 31 सतत पोषणीय विकास किसे कहते हैं ?

पर्यावरण को नुकसान पहुँचायें बिना किया गया विकास, जो वर्तमान पीढ़ियों के साथ –साथ आने वाली पीढ़ियों के भी काम आये, सतत पोषणीय विकास कहलाता है। 

Que. 32 रियो डी जेनेरियो में पृथ्वी सम्मेलन कब हुआ ?

3 से 4 जून, 1992 में ब्राजील के शहर रियो डी जेनेरियो में। 

Que. 33 रियो डी जेनेरियो पृथ्वी सम्मेलन का क्या उददेश्य था ?

विश्व स्तर पर उभरते पर्यावरणीय प्रदुषण, विश्व तापन (ग्लोबल वार्मिंग), और सामाजिक-आर्थिक समस्याओं का हल ढूँढना। 

Que. 34 रियो डी जेनेरियो में हुए पृथ्वी सम्मेलन के अन्य नाम लिखो। 

रियो कॉन्फ्रेंस, RIO SUMMIT, EARTH SUMMIT आदि

Que. 35 UNCED का क्या अर्थ है ?

UNITED NATIONS CONFERENCE ON ENVIRONMENT AND DEVELOPMENT (संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण और विकास सम्मेलन)

Que. 36 एजेंडा 21 क्या था ?

रियो डी जेनेरियो में हुए पृथ्वी सम्मेलन में 21वीं शताब्दी हेतु पर्यावरणीय प्रदुषण, विश्व तापन (ग्लोबल वार्मिंग), और सामाजिक-आर्थिक समस्याओं का हल ढूँढना, वन बचाना, सतत पोषणीय विकास करना आदि पर बना घोषणा पत्र। 

Que. 37 एजेंडा 21 के मुख्य उद्देश्य क्या थे ?

पर्यावरणीय प्रदुषण कम करना,
विश्व तापन (ग्लोबल वार्मिंग) को नियंत्रित करना,
गरीबी व रोगों का निपटारा
सतत पोषणीय विकास

Que. 38 संसाधन नियोजन क्या है ?

संसाधनों को उचित ढंग से प्रयोग करने हेतु योजना बनाना एवम् उस योजना को लागू करना

Que. 39 संसाधन नियोजन के उददेश्य क्या हैं ?

संसाधनों का सर्वेक्षण कर उनका अधिक से अधिक उपयोग करना। 

Que. 40 संसाधन नियोजन के चरण बताएं। 

1) विभिन्न क्षेत्रों के संसाधनों की पहचान करना,

2) उनकी तालिका (LIST) बनाना

3) क्षेत्रीय सर्वेक्षण करना

4) उनका मानचित्र बनाना

5) उनका गुणात्मक(QUALITY) तथा मात्रात्मक (QUANTITY) अनुमान लगाना

6) विकास योजना बनाना

7) प्रौद्योगिकी,कौशल व संस्थागत ढांचा तैयार करना।


Visit and Subscribe My YouTube Channel with my Name 

Follow me on Facebook Page with my Name 

Join My Telegram Group with my Name 
"Abhimanyu Dahiya"  

Save Water, Save Environment, 
Save Earth, Save Life.
जल है तो कल है। जल ही जीवन है।