Skip to main content

कक्षा 10 भूगोल अध्याय 1 संसाधन और विकास (भाग 3)


Que. 41 भारत में स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद संसाधन नियोजन के उददेश्य से किये गये प्रयासों का क्या नाम था ?

पंचवर्षीय योजनायें

Que. 42 भारत के कौन – से क्षेत्र संसाधन सम्पन्न हैं ?

छोटा नागपुर पठार, झारखंड, उड़ीसा, छतीसगढ़, MP, बंगाल आदि

Que. 43 भारत के कौन – से क्षेत्र संसाधन सम्पन्न नहीं हैं ?

उत्तरी भारत के मैदान

Que. 44 भारत के एक ऐसे क्षेत्र का नाम लिखो जो सांस्कृतिक विरासत में धनी है, लेकिन जल, आधारभूत संरचना व् खनिजों की कमी के साथ ही भारत का शीत मरुस्थल भी है ?

लद्दाख (जम्मू व कश्मीर)

Que. 45 अरुणाचल प्रदेश में कौन – से संसाधन प्रचुर हैं ?

जल संसाधन, लेकिन वहाँ इनके विकास की कमी है। 

Que. 46 राजस्थान में कौन – से संसाधनों की अपार सम्भावनाएँ हैं ?

सौर ऊर्जा व पवन ऊर्जा की

Que. 47 राजस्थान में कौन – से संसाधनों की कमी है ?

जल संसाधनों की

Que. 48 खनिज संसाधनों के संरक्षण की आवश्यकता क्यों है ?

खनिज संसाधनों के संरक्षण की आवश्यकता है, क्योंकि संसाधन पृथ्वी पर बहुत सीमित मात्रा में हैं तथा ये अधिकांश समाप्य संसाधन हैं। अगर इनका संरक्षण नहीं किया तो ये भविष्य में समाप्त हो जायंगे।

Que. 49 हमारा साँझा भविष्य (OUR COMMON FUTURE) पुस्तक का विषय क्या है ?

विश्व स्तर पर संसाधन संरक्षण एवम् सतत पोषणीय विकास करना। इस पुस्तक को 1987 में ब्रनडटलैंड आयोग ने प्रकाशित किया था।

Que. 50 चक्रीय संसाधन किसे कहते हैं ?

वे सभी संसाधन या धातुएँ जो समय के साथ खराब या अनुपयोगी हो जाती हैं। इनको दोबारा उद्योगों में पुर्नगलन के द्वारा नया बनाया जा सकता है। जैसे – लोहा, सोना, चाँदी, टिन, तांबा, कागज आदि।

Que. 51 भारत का कितना प्रतिशत क्षेत्र मैदान है ?

43% (कृषि व उद्योगों में सम्पन्न)

Que. 52 भारत का कितना प्रतिशत क्षेत्र पर्वतीय है ?

30% (बारहमासी नदियों का स्रोत एवं पर्यटन का केंद्र)

Que. 53 भारत का कितना प्रतिशत क्षेत्र पठारी है ?

27% (खनिजों, वनों तथा जीवाश्म ईंधन के अपार भण्डार)

Que. 54 सुखोमाजरी (पंचकुला, हरियाणा) तथा झबुआ (MP) क्यों प्रसिद्ध हैं ?

पर्यावरण की दशा सुधारने के कारण, जल – प्रबंधन के कारण

Que. 55 सुखोमाजरी (पंचकुला, हरियाणा) में 1976 में वृक्ष घनत्व कितना था ?

13 वृक्ष प्रति हेक्टेयर

Que. 56 सुखोमाजरी (पंचकुला, हरियाणा) में लोगों की जागरूकता से 1992 में वृक्ष घनत्व कितना हो गया?

1272 वृक्ष प्रति हेक्टेयर

Que. 57 भारत में भूमि उपयोग का प्रारूप क्या है ?

भारत में भूमि उपयोग का प्रारूप निम्नलिखित है :-

1) वन क्षेत्र

2) कृषि भूमि

3) बंजर भूमि

4) गैर कृषि भूमि

5) रिहायशी भूमि

6) औधोगिक भूमि

7) चरागाह भूमि

8) पार्क व उपवनों की भूमि

9) परिवहन साधनों के अंतर्गत भूमि

Que. 58 परती भूमि (FALLOW LAND) किसे कहते हैं ?

ऐसी भूमि जिस पर लगातार खेती किये जाने से उसकी उपजाऊ क्षमता कमजोर हो गई हो। जिसकी पूर्ति के लिये उसको आने वाली कृषि ऋतु या कुछ वर्षों के लिये खाली छोड़ दिया जाता है।

Que. 59 वर्तमान परती भूमि (PRESENT FALLOW LAND) किसे कहते हैं ?

वह परती भूमि जिस पर लगातार कृषि की जा रही थी, जिसे अभी हाल ही में खाली छोड़ा गया हो, वर्तमान परती भूमि (PRESENT FALLOW LAND) कहलाती है।

Que. 60 पुरानी या पुरातन परती भूमि ( OLD FALLOW LAND) किसे कहते हैं ?

वह परती भूमि जिस पर लगातार कृषि की जा रही थी, जिसे पिछले कई वर्षों या पिछली कई कृषि ऋतुओं से खाली छोड़ा गया हो, पुरानी या पुरातन परती भूमि ( OLD FALLOW LAND) है।

Que. 61 सकल कृषि क्षेत्र (TOTAL AGRICULTURE LAND) किसे कहते हैं ?

वह भू – भाग जिस पर वर्षभर में कभी न कभी, किसी न किसी कृषि ऋतु में कृषि की जाती है, सकल कृषि क्षेत्र या कुल कृषि क्षेत्र (TOTAL AGRICULTURE LAND) कहलाती है।

Que. 62 निवल या शुद्ध बोया गया क्षेत्र ( PURE SHOWN AREA ) किसे कहते हैं ?

सकल कृषि क्षेत्र का वह भाग जिस पर किसी विशेष कृषि ऋतु (खरीफ, रबी और जायद) में खेती की जाती है, निवल या शुद्ध बोया गया क्षेत्र ( PURE SHOWN AREA ) कहलाती है।


Visit and Subscribe My YouTube Channel with my Name 

Follow me on Facebook Page with my Name 

Join My Telegram Group with my Name 
"Abhimanyu Dahiya"  

Save Water, Save Environment, 
Save Earth, Save Life.
जल है तो कल है। जल ही जीवन है।