Skip to main content

GEOGRAPHY GLOSSARY Part 2 (भौगोलिक शब्दावली भाग 2)

ग्लोब - पृथ्वी का छोटा प्रतिरूप

अक्षांश - भूमध्य रेखा के उत्तर और दक्षिण दिशा में कोणीय दूरी

देशांतर - प्रधान मध्यान रेखा के पूर्व और पश्चिम दिशा में कोणीय दूरी

विषुवत वृत्त या भूमध्य रेखा या बृहत वृत्त - सबसे बड़ी अक्षांशीय रेखा जो पृथ्वी को दो गोलार्धों में बाँटती है।

उत्तरी गोलार्ध -  भूमध्य रेखा या बृहत वृत्त के उत्तर का आधा भाग

दक्षिणी गोलार्ध - भूमध्य रेखा या बृहत वृत्त से दक्षिण का आधा भाग

अक्षांश या समानांतर रेखाएं - भूमध्य रेखा या बृहत वृत्त के समानांतर पृथ्वी पर खींची गई काल्पनिक रेखाएँ

कर्क रेखा - 23½° डिग्री उत्तरी अक्षांश रेखा

मकर रेखा - 23½° डिग्री दक्षिणी अक्षांश रेखा 

आर्कटिक वृत्त - 66½° डिग्री उत्तरी अक्षांश रेखा

अंटार्कटिक वृत्त -66½° डिग्री दक्षिणी अक्षांश रेखा

उष्ण कटिबंध - कर्क रेखा और मकर रेखा के बीच का क्षेत्र

शीतोष्ण कटिबंध - कर्क रेखा से आर्कटिक वृत्त तथा मकर रेखा से अंटार्कटिका वृत्त तक का क्षेत्र

शीत कटिबंध - आर्कटिक वृत्त से उत्तरी ध्रुव तक तथा अंटार्कटिका वृत्त से दक्षिणी ध्रुव तक का क्षेत्र

देशांतर - उत्तरी ध्रुव तथा दक्षिणी ध्रुव को मिलाने वाली काल्पनिक रेखाएँ

प्रमुख याम्योत्तर (मेरिडियन लाइन) GMT - जीरो डिग्री देशांतर रेखा

इंटरनेशनल डेट लाइन रेखा - 180 डिग्री देशांतर रेखा

देशांतर और समय - जीएमटी से पूर्व की ओर टाइम आगे रहता है तथा जीएमटी से पश्चिम की ओर टाइम पीछे रहता है।

IST - 82½° डिग्री पूर्वी रेखा

टाइम जोन - पृथ्वी पर एक - एक घंटे वाले 24 टाइम जोन है।  रूस में 11, चीन और कनाडा में 5

घूर्णन - पृथ्वी का अपने अक्ष चारों और घूमना (24 घंटे में एक चक्र) (दिन रात बनते हैं)

परिक्रमण या वार्षिक गति  - पृथ्वी का सूर्य के चारों ओर घूमना (ऋतु परिवर्तन)

कक्षीय समतल - पृथ्वी का अक्ष एक काल्पनिक रेखा है जो इसके कक्षीय सतह से 66½° डिग्री का कोण बनाती है

प्रदीप्त वृत्त - ग्लोब का वह वृत्त जो दिन तथा रात को विभाजित करता है।

परिक्रमण - पृथ्वी का सूर्य के चारों ओर घूमना (365 दिन 6 घंटे)

लीप ईयर  - हर चार साल बाद 366 दिन वाला वर्ष

उत्तर अयनांत या उत्तरायण - सूर्य का 21 जून को कर्क रेखा पर लंबवत चमकना

दक्षिण अयनांत या दक्षिणायन - सूर्य का 22 दिसंबर को मकर रेखा पर लंबवत चमकना

विषुव या इक्विनोक्स - जब धरती पर दिन रात बराबर होते हैं (21 मार्च या 23 सितंबर)

मानचित्र - पृथ्वी की सतह या इसके किसी भाग का पैमाने (scale) के माध्यम से चपटी सतह पर खींचा गया चित्र

भौतिक या उच्चावच मानचित्र - पर्वत, पठार, मैदान, नदियों, महासागरों आदि के मानचित्र

राजनीतिक मानचित्र - विभिन्न देशों, राज्यों, नगरों, शहरों तथा गाँवों की सीमा दर्शाने वाले मानचित्र

थिमैटिक मानचित्र - किसी विशेष जानकारी को दर्शाने वाले मानचित्र जैसे - सड़क मानचित्र, वर्षा, वन, उद्योग आदि के मानचित्र

मानचित्र के घटक - दिशा, दूरी और प्रतीक (symbol)

छोटे पैमाने के मानचित्र - जब बड़े क्षेत्रफल वाले भागों, जैसे - महाद्वीप या देश आदि को कागज पर दिखाना होता है।  जैसे - 1 cms = 500 km

बड़े पैमाने के मानचित्र - जब छोटे क्षेत्रफल वाले भागों, जैसे - गाँव या शहर आदि को कागज पर दिखाना होता है।  जैसे - 1 cms = 500 m

प्रधान बिंदु या प्रधान दिग्बिंदु - उत्तर दक्षिण और पूर्व पश्चिम

मानचित्र की दिशाएं - कुल मिलाकर 16 दिशाएँ होती हैं।

मानचित्र के सिंबल या प्रतीक - अक्षर, छाया, रंग, चित्र और रेखाएँ

रूढ़ चिन्ह - मानचित्र पर प्रयोग किये जाने वाले प्रतीक

मानचित्र के रंग - नीला - पानी के लिए, पीला - पठार के लिए, लाल - पर्वतों के लिए, हरा - मैदानों के लिए, सफेद - बर्फ के लिए

रेखा चित्र या खाका - बिना पैमाने के खींचा गया कच्चा आरेख या चित्र

भूमंडल या स्थलमण्डल - पृथ्वी का ठोस भाग जिस पर हम रहते हैं।

वायुमंडल - पृथ्वी के चारों ओर गैसों का आवरण

जलमंडल - पृथ्वी पर पाया जाने वाला जल क्षेत्र (पृथ्वी का 71% भाग)

जैव या जीवमंडल - पृथ्वी पर जहाँ - जहाँ जीवन मिलता है

महाद्वीप - बड़े स्थलीय भाग

महासागरीय बेसिन - पृथ्वी पर फैले बड़े जलीय भाग

समुंदर तल - बृहत ज्वार और निम्न ज्वार के मध्य का भाग जहाँ सामान्य अवस्था में समुद्र के पानी का स्तर (level) रहता है।

स्थल संधि - स्थल का एक सँकरा भाग जो दो बड़े भूभागों को आपस में जोड़ता है

जलसंधि या जलडमरूमध्य (strait) - पानी का सँकरा भाग जो दो बड़े जल क्षेत्रों को आपस में जोड़ता है


Visit and Subscribe My YouTube Channel with my Name 

Follow me on Facebook Page with my Name 

Join My Telegram Group with my Name 
"Ultimate Geography"  

Save Water, Save Environment, 
Save Earth, Save Life.
जल है तो कल है। जल ही जीवन है।