Skip to main content

286 GK Questions

1. किस शहर में लगातार तीसरे साल भव्य दीपोत्सव (Deepotsav) का आयोजन किया, जिसमें पांच लाख 51 हजार दीये जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया गया - अयोध्या, उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)

2. अयोध्या (Ayodhya) किस नदी के किनारे बसा है ? सरयू (saryu) के तट पर

3. हरियाणा में किन दो पार्टियों के गठबंधन से सरकार बन रही है ? बीजेपी और जेजेपी

4. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(आरएसएस) के मुखपत्र (समाचार पत्र) का क्या नाम है ? 'पांचजन्य'

5. शिवसेना (महाराष्ट्र) के मुखपत्र (समाचार पत्र) का क्या नाम है ? सामना

6. वर्तमान में सेना प्रमुख (Army Chief) कौन हैं ? जनरल बिपिन रावत (General Bipin Rawat)

7. लैटिन अमरीका या दक्षिण अमेरिका का सबसे अमीर देश कौन - सा है ? चिली

8. चिली देश की राजधानी कौन - सा शहर है ? सैंटियागो

9. दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन - सा है ? बीसीसीआई (The Board of Control for Cricket in India (BCCI)

10. वर्तमान में BCCI के अध्यक्ष कौन - बने हैं ? सौरव गांगुली

11. हरियाणा के वर्तमान राज्यपाल कौन हैं ? सत्यदेव नारायण आर्य

12. हरियाणा में लगातार दूसरी बार सीएम (CM) बनने वाले मुख्यमंत्री कौन - कौन रहे हैं ? बंसीलाल, भूपेंद्र सिंह हुडडा, मनोहर लाल खटटर।

13. हरियाणा में जोड़ - तोड़ की सियासत के माध्यम से दूसरी बार सीएम (CM) बनने वाले मुख्यमंत्री कौन - कौन रहे हैं ? भजनलाल, ओमप्रकाश चौटाला।

14. हरियाणा में अब तक सबसे ज्यादा (पांच बार) मुख्यमंत्री के रूप में कौन शपथ ले चुके हैं ? ओमप्रकाश चौटाला।

15. हरियाणा में अब तक डिप्टी सीएम बनने वाले व्यक्ति कौन - कौन रहे हैं ? चांदराम, डॉ. मंगल सेन, बनारसीदास गुप्ता, हुकुम सिंह, चंद्रमोहन, दुष्यंत चौटाला।

16. अमेजन कम्पनी के संस्थापक और सीईओ कौन हैं ? जेफ बेजोस (वर्तमान में दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति, जिनकी सम्पत्ति 109.9 अरब डॉलर है)

17. माइक्रोसॉफ्ट कम्पनी के संस्थापक कौन हैं ? बिल गेट्स

18. जम्मू - कश्मीर से धारा 370 (अनुच्छेद या Article 370) और 35ए, कब हटाई गई थी ? 5 अगस्त 2019 को।

19. जम्मू - कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक को अब किस राज्य का गवर्नर बनाया गया है ? गोवा।

20. केंद्र शासित प्रदेश जम्मू - कश्मीर का पहला उपराज्यपाल 1 नवंबर 2019 से कौन बनेगा ? गिरीश चंद्र मुर्मु (गुजरात कैडर के 1985 बैच के आईएएस अधिकारी)

21. केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख का पहला उपराज्यपाल 1 नवंबर 2019 से कौन बनेगा ? राधा कृष्ण माथुर (त्रिपुरा कैडर के 1977 बैच के आईएएस अधिकारी)

22. शहीदे - ए - आजम किसे कहते हैं ? शहीद भगत सिंह को

23. CRPC का पूरा नाम क्या है? कोड ऑफ़ क्रिमिनल प्रोसीजर।

24. हावड़ा रेलवे स्टेशन किस राज्य में है ? पश्चिम बंगाल।

25. किस स्थान पर बारिश के कारण 2000 साल पुराना बौद्ध स्तूप का हिस्सा ढह गया ? विशाखापट्नम (आंध्र प्रदेश) थोटलाकोंडा पहाड़ी पर स्थित

26. चुनाव आयोग की सिफारिश पर कानून मंत्रालय ने 22 अक्टूबर 2019 को किन मतदाताओं को डाक पत्र से वोट देने के लिए अधिसूचना जारी की ? 80 वर्ष से अधिक के बुजुर्गों को और विशेष रूप से सक्षम (डिफरेंटली एबल्ड) मतदाताओं को। (इससे पहले ये सुविधा सैन्य, अर्ध सैन्य बलों, और विदेशों या निर्वाचन ड्यूटी के कर्मचारियों को ही थी)

27. वर्तमान में किस स्थान पर "क्यार" नामक तूफान आया है ? अरब सागर में।

28. किस आध्यात्मिक गुरु, योगी और संत की 125वीं जयंती पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 125 रुपए का स्मारक सिक्का जारी किया ? परमहंस योगानंद

29. देश के 47वें चीफ जस्टिस (CJI) किसे नियुक्त किया गया है, जिनका कार्यकाल 18 नवंबर 2019 से 23 अप्रैल 2021 तक रहेगा ? जस्टिस शरद अरविंद बोबडे

30. सीपीसीबी का पूरा नाम क्या है ? केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड

31. जम्मू - कश्मीर और लद्दाख कब से भारत के केंद्र शासित प्रदेश के रूप में अस्तित्व में आ जायेगें ? 31 अक्टूबर 2019

32. NSG का पूरा नाम क्या है? नेशनल सिक्युरिटी गार्ड

33. नेशनल सिक्युरिटी गार्ड के नए डायरेक्टर जनरल (DG) किसे नियुक्त किया गया है ? अनूप कुमार सिंह

34. हरियाणा के किस संस्थान को इंस्टीच्यूट ऑफ़ कास्ट अकाउंट ऑफ़ इण्डिया द्वारा आयोजित 16वें नेशनल अवार्ड फॉर एक्सीलेंस इन कोस्ट मैनेजमेंट - 2018 में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है ? हरियाणा विद्युत निगम।

35. किस तिथि से भारत में सभी टोल प्लाजा कैशलेस हो जायेंगे तथा इन पर केवल फास्टटैग ही कार्य करेगा ? 1 दिसंबर 2019 से

36. फास्टटैग क्या है ? रेडियो फ्रीकवेंसी आईडीफिकेशन टेक्नोलॉजी

37. किस नेपाली शख्स ने सात महीनों से भी कम समय में दुनिया की 8000 मीटर से अधिक ऊँची 14 चोटियों पर सबसे कम समय में फतह हासिल कर विश्व कीर्तिमान बनाया है ? निर्मल पुर्जा।

38. भारत के किस शहर में पहली वाटर मेट्रो चलाने की मंजूरी हुई है ? केरल।

39. भारत के किस मंत्रालय ने सीएसआर (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिल्टी) पुरस्कार की शुरुआत की है ? केंद्रीय कॉर्पोरेट मंत्रालय ने

40. विश्व की सबसे बड़ी परमाणु दुर्घटना कहाँ हुई थी ? चेनोर्बिल (रूस) में

41. 2019 में दुनिया भर में जंगलों में आग की बड़ी घटनाएँ कितनी हो चुकी हैं? 7. 25 लाख (जिनमें ब्राजील, इंडोनेशिया, साइबेरिया, कांगो और ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग की घटनाएँ शामिल हैं।)

42. पृथ्वी का सबसे ठंडा स्थान कौन - सा है ? साइबेरिया

43. धरती की सबसे गीली जगह कौन - सी है ? अमेजन बेसिन

44. पृथ्वी पर सबसे अधिक हरियाली कहाँ है ? इंडोनेशिया में।

45. सेंट पीटर्सबर्ग शहर किस देश में है ? रूस

46. सऊदी अरब की राजधानी का क्या नाम है ? रियाद

47. अमेरिका और चीन के बाद सबसे ज्यादा गैस, सऊदी अरब से कौन - सा देश खरीदता है ? भारत

48. आईसीएओ का पूरा नाम क्या है ? अंतर्राष्ट्रीय नागर विमानन संगठन।

49. किस विमान कंपनी ने गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर एक विमान की टेल पर एक ओंकार का चिह्न बनवाया है तथा बॉडी पर "श्री गुरुनानक देव जी 550वां वर्ष समारोह" लिखा है ? एयर इण्डिया।

50. श्री गुरु राम दास जी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट किस स्थान पर है ? अमृतसर।

51. प्रसिद्ध टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर किस देश से हैं ? स्विट्ज़रलैंड

52. वनडे क्रिकेट की शुरुआत कब से हुई ? 1971

53. पहला डे - नाइट वनडे मैच कब खेला गया ? 27 नवंबर 1979 को ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच सिडनी में।

54. पहला टेस्ट मैच कब खेला गया ? 1877 में

55. दुनिया में पहला डे - नाइट टेस्ट मैच कब खेला गया ? 2015 में एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच।

56. टीम इण्डिया का पहला डे - नाइट टेस्ट मैच कब और किस देश के साथ कहाँ पर होगा ? 22 नवंबर 2019 को कोलकाता में ईडन गार्डन क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश के साथ

57. डे - नाइट टेस्ट मैच में किस रंग की गेंद प्रयोग की जाएगी ? गुलाबी रंग की।

58. 31 अक्टूबर को देश में किस की जयंती मनाई जाती है? देश के पहले गृहमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल की

59. 31 अक्टूबर को देश में किस रूप में मनाया जाता है? राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में।

60. किस देश की 16 वर्षीय जलवायु कार्यकर्ता ('फ्राइडेज फॉर फ्यूचर’ मूवमेंट) ग्रेटा थनबर्ग ने स्टॉकहोम में नॉर्डिक काउंसिल द्वारा 350,000 डेनिश क्रोनर (लगभग 36,83,000 रु.) की पुरस्कार राशि को लेने से मना कर दिया ? स्वीडन की (थनबर्ग ने अवॉर्ड के लिए काउंसिल को धन्यवाद दिया तथा कहा कि क्लाइमेंट मूवमेंट के लिए किसी पुरस्कार की जरूरत नहीं है। हमारे लिए जरूरत है कि आज के नेता और जो लोग सत्ता में हैं, वे विज्ञान को सुनें। साथ ही कहा कि जलवायु और पर्यावरण के मुद्दों पर नॉर्डिक देशों की दुनियाभर में बड़ी प्रतिष्ठा है। लेकिन जब असल में कार्बन उत्सर्जन और इकोसिस्टम की बात आती है तो सिर्फ डींगे हांकी जाती हैं।)

61. स्कैंडिनेवियाई या नॉर्डिक देशों में कौन - से देश शामिल हैं ? स्केंडिनेविया प्रायद्वीप में उत्तरी यूरोप के आने वाले देशों को स्कैंडिनेवियाई देश कहते हैं इनमें नॉर्वे, स्वीडन व डेनमार्क आते हैं। फिनलैंड, आइसलैंड एवं फैरो द्वीपसमूह के संग ये नॉर्डिक देश (डेनमार्क, आइसलैंड, स्वीडन, फिनलैंड और नॉर्वे) भी कहलाते हैं।

62. वर्ष 2018 का व्यास सम्मान किसे प्रदान किया गया है ? लीलाधर जगूड़ी

63. जम्मू कश्मीर का मुख्य न्यायधीश कौन है ? गीता मित्तल

64. किताब 'द अनकवाइट रिवर' ए बायोग्राफी ऑफ़ ब्रह्मपुत्र के लेखक कौन हैं ? अरुप ज्योति सैकिया

65. लद्दाख में डायरेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस किसे नियुक्त किया गया है ? एस. एस. खंडारे को

66. भारत सरकार 2024 तक कितने अतिरिक्त एयरपोर्ट खोलने की योजना बना रही है ? 100

67. इंटरनेशनल सोलर अलाइंस कब लॉन्च किया गया था ? 2015

68. किसकी सहायता से भारतीय रेल ई - ऑफिस का विस्तार करने जा रही है ? रेलटेल

69. लेबनान के वर्तमान प्रधानमंत्री कौन हैं ? साद हरीरी

70. भारत में अमेरिका के राजदूत कौन हैं ? केनेथ जस्टर

71. 6 माह में दुनिया की 14 सबसे ऊँची चोटियों पर पहुंचने वाला पर्वतारोही कौन हैं? निर्मल पुर्जा (नेपाल)

72. वर्ल्ड स्ट्रोक डे और इंटरनेशनल इंटरनेट डे कब मनाये जाते हैं ? 29 अक्टूबर

73. इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (आईएईए) की स्थापना कब की गई ? 1957

74. नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एन एस जी) की स्थापना कब की गई ? 1984

75. जो - जो चैम्पिनशिप 2019 का आयोजन कहाँ किया गया ? जापान

76. परमहंस योगानंद का जन्म कब हुआ था ? 1893

77. कौन सा देश भारत से ब्रह्मोस मिसाइल खरीदेगा ? फिलीपींस

78. पहला नेशनल कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी अवार्ड किसने प्रदान किया ? राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने

79. आई आर सी टी सी (IRCTC) अर्थात इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड का मुख्यालय कहाँ है ? नई दिल्ली

80. केंद्र किसको पूरी तरह से रिन्यूएबल एनर्जी से संचालित करने की योजना बना रहा है ? लद्दाख

81. यूरोप की सबसे ऊंची चोटी कौन -सी है ? युगफ़्राओ (आल्प्स पर्वत पर)

82. लकड़ी के खूबसूरत, स्विस अंदाज में बने घर किस नाम से जाने जाते हैं ? शैले

83. यूरोप में सबसे ऊंचाई पर बना रेलवे स्टेशन कौन - सा है ? युगफ़्राओ स्टेशन

84. यूरोप का सबसे अधिक ऊंचाई पर बना पोस्ट ऑफिस कौन - सा है ? युगफ़्राओ पोस्ट ऑफिस

85. करतारपुर कॉरिडोर का उद्घाटन कब होगा ? 09 नवंबर 2019 को।

86. ब्रह्मपुत्र नदी किन देशों से बहती है ? तिब्बत, भारत तथा बांग्लादेश से

87. ब्रह्मपुत्र का उद्गम कहाँ से होता है ? मानसरोवर झील के निकट से (तिब्बत के पुरंग जिले से)

88. ब्रह्मपुत्र नदी को तिब्बत में किस नाम से जाना जाता है ? यरलुंग त्संगपो या यार्लुंग सांगपो (सांपो) (TSAMGPO)

89. चीन में ब्रह्मपुत्र नदी को किस नाम से जाना जाता है ? या-लू-त्सांग-पू चियांग या यरलुंग ज़ैगंबो जियांग।

90. ब्रह्मपुत्र नदी भारत में किस राज्य से प्रवेश करती है ? अरुणांचल प्रदेश राज्य से (नामचा बार्वा पर्वत के पास दक्षिण-पश्चिम दिशा में मुङकर)

91. अरूणाचल प्रदेश में प्रवेश करने पर ब्रह्मपुत्र नदी को किस नाम से जाना जाता है ? सियांग

92. अरूणाचल प्रदेश में ब्रह्मपुत्र नदी को किस अन्य नाम से भी जाना जाता है ? डिहं

93. अरूणाचल प्रदेश के बाद जब ब्रह्मपुत्र नदी असम के मैदानों में दाखिल होती है तो इसे किस नाम से जाना जाता है ? दिहांग

94. किस क्षेत्र में ब्रह्मपुत्र नदी बहुत अधिक चौड़ाई में बहती है ? असम में (कहीं-कहीं तो इसकी चौड़ाई 10 किलोमीटर तक है)

95. असम के किस स्थान पर ब्रह्मपुत्र नदी दो शाखाओं में विभक्त हो जाती है ? डिब्रूगढ तथा लखिमपुर जिले के बीच

96. दुनिया का सबसे बड़ा नदी-द्वीप कौन - सा है ? मजुली व माजौली द्वीप (असम राज्य में ब्रह्मपुत्र नदी की दो शाखाओं के बीच)

97. किस स्थान पर ब्रह्मपुत्र नदी को 'ब्रह्मपुत्र' के नाम से जाना जाता है ? असम में

98. असम में बोङो लोग,ब्रह्मपुत्र नदी को किस नाम से पुकारते हैं ? 'भुल्लम-बुथुर' जिसका अर्थ है- कल-कल की आवाज निकालना।

99. बांग्लादेश में प्रवेश करने पर बांग्लादेश की सीमा में (बांग्ला भाषा में) ब्रह्मपुत्र नदी को किस नाम से जाना जाता है ? जमुना

100. गंगा नदी को बांग्लादेश में क्या कहते हैं ? पद्मा

101. बांग्लादेश में पद्मा (गंगा) से संगम के बाद ब्रह्मपुत्र नदी की संयुक्त धारा को क्या कहते हैं ? मेघना (जिसकी सहायक नदी बराक है।)

102. ब्रह्मपुत्र नदी, गंगा के साथ मिलकर कौन से डेल्टा का निर्माण करती है ? सुंदरबन डेल्टा (विश्व बड़ा डेल्टा) बंगाल की खाड़ी में

103. ब्रह्मपुत्र नदी, तिब्बत के पठारी इलाके में कितनी दूरी तक बहती है ? 1700 KM तक पूर्व की ओर (लगभग 4000 m की औसत ऊँचाई पर)

104. ब्रह्मपुत्र नदी की कुल लंबाई कितनी है ? लगभग 2900 किलोमीटर ।

105. ब्रह्मपुत्र नदी की मुख्य उपनदियां कौन - सी हैं ? सुवनश्री, तिस्ता, तोर्सा, लोहित, बराक आदि।

106. ब्रह्मपुत्र नदी में बाएँ तरफ से मिलने वाली मुख्य उपनदियां कौन - सी हैं ? दिबांग नदी, लोहित नदी, धनसिरी नदी, कोलंग नदी

107. ब्रह्मपुत्र नदी में दाएँ तरफ से मिलने वाली मुख्य उपनदियां कौन - सी हैं ? कामेंग नदी, मानस नदी, बेकी नदी, रैडक नदी, जलंधा नदी, तीस्ता नदी, सुबनसिरी नदी

108. ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे पर स्थित प्रमुख शहर कौन से हैं ? डिब्रूगढ़, तेजपुर एंव गुवाहाटी

109. भारत में नदियों के नाम प्रायः किस प्रकार के हैं ? स्त्रीलिंग में

110. भारत में कौन - सी नदी है जिसका नाम पुल्लिंग में है ? ब्रह्मपुत्र। (संस्कृत में ब्रह्मपुत्र का शाब्दिक अर्थ ब्रह्मा का पुत्र)

111. कनाडा के किस प्रान्त में 03 नवंबर 2019 को 100 Kmph की गति से चक्रवाती तूफ़ान आया, जिससे 4 लाख लोग बेघर हो गए ? क्यूबेक (राजधानी ओटावा से 376 km दूर)

112. किस महापुरुष के जन्म दिवस 12 नवंबर को 550वां प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है ? श्री गुरु नानक देव जी (सिख धर्म के संस्थापक)

113. सहारा रेगिस्तान से होकर कौन - सी दो नदियाँ बहती हैं ? नील और नाइजर

114. सहारा रेगिस्तान में स्थित कौन - सी बड़ी झील का पानी पीने योग्य है ? चाड झील।

115. सहारा संस्कृति पर 10वां महोत्सव कहाँ और कब मनाया गया ? जोगरा (मोरक्को) में 1 से 3 नवंबर 2019 को तुआरेग जनजाति के लोगों के द्वारा।

116. मरुस्थल के बीच मिलने वाली झीलें किस नाम से जानी जाती हैं ? मरूद्यान (Oasis) या शाद्वल, मरूद्वीप अथवा नख़लिस्तान।

117. डिस्कॉम कंपनी किस से संबंधित है ? बिजली वितरण से।

118. बी एस ई का पूरा नाम क्या है ? बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज

119. जापान में हुए रग्बी वर्ल्ड कप को किस टीम ने जीतता है ? दक्षिण अफ्रीका ने, इंग्लैंड को 32 - 12 से हरा कर।

120. दक्षिण अफ्रीका ने अब तक रग्बी वर्ल्ड कप को कितने बार जीता है ? तीसरी बार।

121. रंग भेद का विवादित इतिहास रखने वाले दक्षिण अफ्रीका के इतिहास में रग्बी वर्ल्ड कप जीतने वाले पहले अश्वेत कप्तान कौन हैं ? सिया कोलिसी

122. दक्षिण अफ्रीका ने पहली बार रग्बी वर्ल्ड कप कब जीता था ? 1995 में (उस समय रंगभेद के खिलाफ लड़ने वाले दुनिया के महान लीडर नेल्सन मंडेला भी मंच पर मौजूद थे)

123. दक्षिण अफ्रीका ने दूसरी बार रग्बी वर्ल्ड कप कब जीता था ? 2007 में

124. रंगभेद के खिलाफ लड़ने वाले दुनिया के महान लीडर नेल्सन मंडेला का निधन कब हुआ था ? 2013 में।

125. दक्षिण अफ्रीका का सबसे लोकप्रिय खेल कौन - सा है ? रग्बी।

126. सितंबर 2019 में 'स्वच्छ भारत अभियान' के लिए बिल एन्ड मेलिंडा गेट्स फॉउंडेशन का विश्व प्रसिद्ध गोल्डन गोलकीपर अवार्ड किसे प्रदान किया गया ? नरेंद्र मोदी

127. प्रसिद्ध और चर्चित पुस्तक 'द नेम सेक' किसने लिखी है ? झुम्पा लाहिड़ी

128. कुडनकुलम नाभिकीय परमाणु विद्युत परियोजना किस राज्य में है ? तमिलनाडु

129. भारत के किस ब्रिटिश गवर्नर जनरल को 'स्थानीय स्वशासन का पिता' कहा जाता है ? लार्ड रिपन को।

130. किस स्वतंत्रता सेनानी ने महात्मा गांधी को पहली बार 'राष्ट्रपिता' कहकर सम्बोधित किया था ? सुभाषचंद्र बोस ने।

131. अर्जुन अवार्ड से सम्मानित श्रीकांत किदाम्बी किस खेल के प्रसिद्ध खिलाडी हैं ? बैडमिंटन

132. यांत्रिक ऊर्जा (मैकैनिकल एनर्जी) को विद्युत ऊर्जा (इलेक्ट्रिक एनर्जी) में बदलने वाले 'डायनैमो' की खोज किसने की थी ? माइकल फैराडे ने।

133. भारत में एक रुपए का करेंसी नोट कौन जारी करता है ? वित्त मंत्रालय

134. लोकसभा का चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी की न्यूनतम आयु (मिनिमम ऐज) कितनी होनी चाहिए ? 25 वर्ष

135. संयुक्त राष्ट्र (UN) की स्थापना किस दिन हुई थी ? 24 अक्टूबर 1945 को।

136. किस वॉटर फॉल्स की चट्टानों में 101 साल से फंसी हुई नाव तेज हवाओं और भारी बारिश के बाद 03 नवम्बर 2019 बह गयी ? नियाग्रा वॉटर फॉल्स

137. नियाग्रा वॉटर फॉल्स या जलप्रपात कहाँ स्थित है ? अमेरिका और कनाडा सीमा पर।

138. नियाग्रा वॉटर फॉल्स कनाडा के हिस्से में किस नदी और किस स्थान पर है ? ओंटेरियो राज्य में सेंट लॉरेंस नदी पर

139. नियाग्रा वॉटर फॉल्स अमेरिका के हिस्से में किस नदी और किस स्थान पर है ? न्यूयॉर्क राज्य में नियाग्रा नदी पर

140. देश का सबसे बड़ा कौन - सा है ? बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)

141. अरब सागर में 04.11.2019 को उठे तूफान का क्या नाम रखा गया है ? 'महा'

142. क्षेत्रफल के अनुसार भारत का सबसे बड़ा जिला कौन - सा है ? लेह (लद्दाख)

143. क्षेत्रफल के अनुसार भारत का दूसरा सबसे बड़ा जिला कौन - सा है ? कच्छ (गुजरात)

144. अनाज वाली दो फसलों के बीच दालों वाली फसल बोने से जमीन में किस की कमी पूरी हो जाती है ? नाइट्रोजन की

145. शिवसमुद्रम जलप्रपात किस नदी पर है ? कावेरी

146. रातून या ठूठ फसल किसे कहते हैं ? गन्ने की फसल को

147. भारत में कितने प्रतिशत भूमि 2017 के अनुसार सिंचित है ? 34.5 % (35%)

148. पम्पा सागर झील किस राज्य में है ? कर्नाटक में

149. दिबांग बहुउद्देशीय परियोजना किस राज्य में है ? अरुणाचल प्रदेश में

150. उमनन्दा द्वीप किस राज्य में है ? असम (गुवाहाटी)

151. एनीकट नहर किस राज्य में है ? तमिलनाडु

152. बालाघाट, मध्य प्रदेश किस खनिज के लिए प्रसिद्ध है ? ताँबा

153. उद्योगों को किस आधार पर सार्वजनिक और निजी क्षेत्रक में विभाजित किया जाता है ? स्वामित्व के आधार पर

154. कर्नाटक रेशम उद्योग का महत्वपूर्ण उत्पादक क्यों है ? अच्छी जलवायु, ताजा पानी और शहतूत के पेड़ों के कारण

155. जेट स्ट्रीम शब्द किसने गढ़ा था ? एच सीलकोफ़ ने (H. Seilkoph)

156. कौन - सी भारतीय मिटटी का निर्माण मूलभूत आग्नेय चट्टानों के अपक्षय के द्वारा हुआ है ? काली मृदा

157. अलग - अलग जलवायु परिस्थितियों के दो क्षेत्रों के बीच ताजा चरागाहों की तुलना में देहात (गाँव) का किसान अपने पशुधन के साथ मौसमी या आवधिक स्थानांतरण करते हैं उसे क्या कहते हैं ? संक्रमण या मौसमी प्रवास (Transhumance)

158. उच्चतम साक्षरता दर के अनुसार आरोही क्रम में चौथा स्थान किसका है ? त्रिपुरा (केरल-93.91%, लक्षद्वीप-92.28%, मिजोरम-91.58%, त्रिपुरा-87.75%)

159. किन केंद्रशासित प्रदेशों में अपनी विधानसभा है ? दिल्ली, जम्मू - कश्मीर, और पाण्डिचेरी

160. क्या लद्दाख केंद्रशासित प्रदेशों में अपनी विधानसभा है ? नहीं

161. ये किस फसल की भौगोलिक दशाएँ हैं - तापमान 20 से 30 डिग्री सेल्सियस, वर्षा 200 सेमी से ज्यादा, धरातल - अवप्त भूमि, मिटटी - लाल, पीली, लेटेराइट ? रबड़

162. दुनिया के सबसे ज्यादा 15 प्रदूषित शहरों में से 12 शहर किस देश में हैं ? भारत

163. भारत में जहरीली हवा से हर वर्ष कितनी अकाल मौतें होती हैं ? 12 लाख

164. पानी की शुद्धता के सूचकांक में 122 देशों में से भारत का कौन - सा स्थान है ? 120 वां

165. भारत में शिक्षा पर जीडीपी का कितना खर्च किया जाता है ? मात्र 4%

166. भारत में प्रशासन का बुनियादी ढांचा लगभग कितना पुराना है ? 150 वर्ष

167. शुद्ध पानी के अभाव में हर वर्ष भारत में कितने लोग मरते हैं ? 2 लाख

168. 2030 तक ऊर्जा उत्पादन में सोलर एनर्जी की हिस्सेदारी का लक्ष्य कितने प्रतिशत का रखा गया है? 36%

169. 2005 के बाद दुनियाभर में कार्बन उत्सर्जन घटा है जबकि भारत में यह कितना बढ़ा है? लगभग दो गुना

170. भारत की दो तिहाई जनसंख्या कहाँ रहती है ? ग्रामीण इलाकों में

171. देशभर में पांचवी कक्षा के छात्रों का स्तर कैसा है ? मात्र दूसरी कक्षा जैसा

172. आठवीं क्लास के देशभर में कितने प्रतिशत छात्र पढ़ाई के हिसाब से कमजोर हैं ? 27%

173. भारत में हाईकोर्ट में कितने प्रतिशत पद खाली पड़े हैं ? 37%

174. भारत में जिला अदालतों में कितने प्रतिशत पद खाली पड़े हैं ? 25%

175. भारत में अदालतों में कितने मुकदमे अधूरे पड़े हैं ? तीन करोड़ से अधिक

176. हरियाणा की 14वीं विधानसभा के स्पीकर (अध्यक्ष) किसे चुना गया है ? ज्ञानचंद गुप्ता को (04 नवंबर 2019 से)

177. श्री ज्ञानचंद गुप्ता हरियाणा के किस विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं ? पंचकूला से लगातार दूसरी बार

178. श्री ज्ञानचंद गुप्ता हरियाणा विधानसभा के कौन - से नंबर के स्पीकर (अध्यक्ष) चुने गए हैं ? 17 वें

179. कॉलेज के दिनों में श्री ज्ञानचंद गुप्ता जी किस खेल के आलराउंडर खिलाड़ी रहे हैं ? क्रिकेट के

180. हरियाणा की 13वीं विधानसभा के स्पीकर (अध्यक्ष) कौन थे ? कंवरपाल गुर्जर

181. हरियाणा विधानसभा में अब तक कितनी बार महिला स्पीकर रही है ? केवल एक बार, सबसे पहली विधानसभा में (शन्नो देवी)

182. हरियाणा की 14वीं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष किसे चुना गया है ? कांग्रेस विधायक दल के नेता पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुडडा को

183. किस देश में पहली बार हरियाणा डे महोत्सव मनाया गया ? ऑस्ट्रेलिया में

184. चीन के निंगबो शहर में आयोजित ड्रैगन बोट वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने पहली बार कौन - सा पदक जीता है ? कांस्य पदक

185. 14वीं ईस्ट इण्डिया समिट किस स्थान पर आयोजित की गई? बैंकॉक (थाईलैंड)

186. आग सान सू की किस देश की राजनेता हैं ? म्यांमार

187. जर्मनी में 9 नवंबर 2019 को बर्लिन की दीवार गिराये जाने की कौन - सी वर्षगांठ मनाई जाएगी ? 30 वीं

188. जर्मनी में बर्लिन के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों के बीच बाधा रही दीवार को कब गिराया गया ? 9 नवंबर 1989 को

189. जर्मनी में बर्लिन दीवार को कब बनाया गया था ? 1961 में।

190. जहरीले धुएं के कारण कौन - सा शहर, दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बन गया ? दिल्ली (रविवार 03.11.2019 को राजधानी का एयर क्वॉलिटी इंडेक्स (AQI) 1065 पर था। यह लाहौर के AQI (163) के सात गुना है।)

191. बंगाल की खाड़ी में एक नया चक्रवाती तूफान बन रहा है उसका क्या नाम रखा गया है ? बुलबुल (यह इस साल का 7वां चक्रवाती तूफान होगा)

192. बंगाल की खाड़ी में साल 2019 में अब तक कौन से दो तूफान आये हैं ? पाबुक और फोनी (पाबुक जनवरी के पहले सप्ताह में बना था और यह अंडमान व निकोबार द्वीप समूह पर बारिश देने के बाद रास्ता बदलकर म्यांमार चला गया था. जबकि मई में तूफान फोनी ने ओडिशा को बुरी तरफ प्रभावित किया था. उसके बाद कोलकाता सहित पश्चिम बंगाल भी इसकी चपेट में आया था)

193. अरब सागर में साल 2019 में अब तक कितने तूफान आ चुके हैं ? चार तूफान (वायु, हिक्का, क्यार और महा)

194. भारतीय उप-महाद्वीप में साल 2019 का 7वां तूफान कौन - सा होगा? बुलबुल (यह बंगाल की खाड़ी का तीसरा चक्रवाती तूफान होगा)

195. वर्ष 2018 में भारतीय उप-महाद्वीप में कुल कितने तूफान आए थे ? 7 तूफान

196. वर्तमान में दिल्ली पुलिस कमिश्नर कौन हैं ? अमूल्य पटनायक

197. इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी लिमिटेड की स्थापना कब हुई ? 1987

198. सितंबर 2019 में सबसे ज्यादा कच्चा तेल किस देश से मंगवाया गया ? ईराक

199. पहली बार INTERNATIONAL माउंटेन डे कब मनाया गया ? 2003

200. साउथ एशियन गेम्स चैम्पयनशिप 2019 में पहला स्थान पाने वाला देश कौन - सा है ? भारत

201. साउथ एशियन गेम्स में भारत ने पहली बार कितने मेडल जीते हैं ? 312

202. क्लाइमेट चेंज परफॉरमेंस इंडेक्स में भारत का स्थान कौन - सा है ? 9 वां

203. ग्लोबल क्लाइमेट रिस्क इंडेक्स 2020 में कौन - सा देश पहले स्थान पर रहा है ? जापान

204. सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध किस मंत्रालय ने बृहद कैम्पेन चलाया है ? रक्षा मंत्रालय

205. रॉयल बैंक ऑफ़ स्कॉटलैंड की स्थापना कब हुई ? 1727 में

206. एयरटेल ने वाई - फाई कॉलिंग सर्विस कहां से लॉन्च की है ? नई दिल्ली से

207. उड़ान योजना कब शुरू की गई ? 27 अप्रैल 2017 से

208. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) की स्थापना कब हुई ? 1992

209. राष्ट्रीय उद्योग निगम का मुख्यालय कहाँ है ? दिल्ली

210. वाडा ने किस देश पर सभी बड़े खेल कार्यक्रमों में शामिल होने पर प्रतिबंध लगा दिया है ? रूस

211. नेशनल एनर्जी कंज़र्वेशन डे (विश्व ऊर्जा संरक्षण दिवस) कब मनाया जाता है ? दिसंबर 14

212. पीएम किसान सम्मान निधि योजना में देश के कितने किसान जुड़े हैं ? 14 करोड़ किसान

213. मोबाइल नंबर अब कितने दिन में पोर्ट सकेगा ? 3 दिन

214. वर्ष 2019 का राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस कब मनाया जायेगा ? 24 दिसंबर को

215. गुरु गोविन्द सिंह के छोटे साहिबजादों का शहीदी दिवस कब मनाया जाता है ? 25 दिसंबर को

216. 25 दिसंबर को क्रिसमिस त्यौहार किस देश में ग्रीष्म ऋतु में मनाया जायेगा? ऑस्ट्रेलिया में

217. वर्ष 2019 का अंतिम सूर्य ग्रहण कब दिखाई देगा ? 26 दिसंबर को

218. चेक गणराज्य की राजधानी का क्या नाम है ? प्राग

219. विश्व का दूसरा सबसे बड़ा ग्लेशियर कहाँ है ? ग्रीनलैंड में

220. सबसे ज्यादा 129 मैचों में अम्पायरिंग करने का रिकार्ड किस अम्पायर के नाम है ? अलीम डार (पाकिस्तान के)

221. दुनिया का सबसे महंगा पीसी (कंप्यूटर) कौन - सा है ? एप्पल का मैक प्रो (35 लाख का) (लग्जरी कार BMW-3, 28.88 लाख रुपए से भी महंगा)

222. जापानी बुखार (जापानी इंसेफ्लाइटिस), एक जानलेवा बीमारी (जिसमें दिमाग में सूजन आ जाती है) किस कारण फैलता है ? क्यूलेक्स नामक मच्छर के काटने से

223. इसरो ने PSLV के 50वें मिशन PSLV - सी 48 से 12 दिसंबर 2019 को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस केंद्र से कौन - सा सैटेलाइट लांच किया ? RESAT-2, BR - 1 (इमेजिंग ओब्जेर्वेशन सैटेलाइट)

224. टाइम पर्सन ऑफ़ द ईयर - 2019 अवार्ड किसे मिला है ? स्वीडन की 16 वर्षीय एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग (GRETA THUNBERG) को (इस प्रतियोगिया में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भी रेस में थे)

225. किस कंपनी ने दुनिया का पहला 5G फोन लांच किया है ? रैडमी का K30

226. कौन - सी टैनिस खिलाडी, कनाडा की एथलीट ऑफ़ द ईयर बनी है ? बियांका आंद्रेस्क्यू

227. LTE का पूरा नाम क्या है? लांग टर्म इवोल्यूशन

228. हरियाणा में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय करप्सशन निरोधक दिवस कब मनाया गया ? 9 दिसंबर 2019 को

229. अभी हाल ही में (9 दिसंबर 2019 को) न्यूजीलैंड में कौन - सा ज्वालामुखी फूट पड़ा है ? व्हाइट आइसलैंड

230. अभी हाल ही में किस विश्वविद्यालय के माइक्रो बॉयोलॉजी विभाग ने रद्दी अखबारों और फोटो कॉपी एवं पुरानी उत्तरपुस्तिकाओं से बॉयो ऐथोनोल बनाया है ? MDU ROHTAK

231. किस देश में दुनिया की सबसे युवा (34 वर्षीय) महिला प्रधानमंत्री बनी है ? फ़िनलैंड में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता सना मरीन (8 दिसंबर 2019 को)

232. मिस यनिवर्स 2019 ख़िताब किसने जीता है ? दक्षिण अफ्रीका की जोजिबिनी टूंजी।

233. मानव विकास सूचकांक (HDI) 2019 की रिपोर्ट UNDP (संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम) द्वारा कब जारी की गई है ? 9 दिसंबर, 2019 को

234. HDI रिपोर्ट 2019 के अनुसार कुल 189 देशों में से भारत का कौन - सा स्थान है? 129 वां (पिछले साल की रैंकिंग से एक रैंक ऊपर)

235. मानव विकास सूचकांक (HDI) 2019 की रिपोर्ट अनुसार पाकिस्तान और बांग्लादेश पिछले वर्ष से कितने पायदान ऊपर चढ़े हैं ? 3 पायदान, जबकि बांग्लादेश 2 पायदान ऊपर चढ़ा है.

236. मानव विकास सूचकांक (HDI) 2019 की रिपोर्ट अनुसार भारत की एचडीआई वैल्यू कितनी है ? 0.640 (दक्षिण एशिया के औसत 0.638 से थोड़ी अधिक है)

237. भारत के पड़ोसी देशों बांग्लादेश और पाकिस्तान की HDI वैल्यू कितनी है ? बांग्लादेश की 0.608 और पाकिस्तान की 0.562

238. बांग्लादेश और पाकिस्तान की HDI रैकिंग कितनी - कितनी हैं ? बांग्लादेश की HDI रैकिंग 134 है, पाकिस्तान की रैकिंग 147 है।

239. मानव विकास सूचकांक (HDI) 2019 की रिपोर्ट अनुसार टॉप पर कौन - से देश हैं ? नॉर्वे, स्विटजरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड और जर्मनी

240. मानव विकास सूचकांक 2019 की रिपोर्ट अनुसार कौन - से देश HDI रैकिंग में सबसे नीचे हैं ? नाइजीरिया, दक्षिण अफ्रीकी गणराज्य, दक्षिण सूडान, चाड और बुरुंडी।

241. HDI रिपोर्ट 2019 के अनुसार भारत में अभी भी दुनिया के कितने प्रतिशत गरीब रहते हैं? 28 प्रतिशत

242. केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री, नितिन गडकरी द्व्रारा राज्यसभा को बताये गए जवाब के अनुसार सड़क दुर्घटनाओं के कारण पैदल चलने वालों की मृत्यु में कितने प्रतिशत की वृद्धि हुई है ? 44 प्रतिशत

243. प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए पूरे देश में वाहनों के लिए BS-VI मानक को कब से अनिवार्य कर दिया जायेगा ? 1 अप्रैल, 2020 से

244. CPCB का पूरा नाम क्या है? CENTRAL POLLUTION CONTROL BOARD (केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड)

245. किस तिथि से नेशनल हाइवे के टोल प्लाजा पर फास्टटैग अनिवार्य हो गया है ? 15 दिसंबर 2019 से

246. किस सरकार ने "प्लस 40" के कर्मचारियों के लिए फिटनेस प्रमाणपत्र देना अनिवार्य कर दिया है ? दिल्ली सरकार

247. अभी हाल ही में दुनिया की सबसे गहरी जगह किस स्थान पर मिली है ? दक्षिणी अंटार्कटिका के डेनमान ग्लेशियर (20 Km चौड़ा) में (समुद्री सतह से 3.5 किलोमीटर यानि 11500 फ़ीट गहरी) (वर्तमान में पश्चिमी प्रशांत महासागर में मारियाना ट्रेंच दुनिया की सबसे गहरी (11 Km) जगह है।

248. चर्चा में चल रहे शब्द CAB का पूरा नाम क्या है ? Citizen Amendment Bill (नागरिकता संशोधन कानून)

249. नागरिकता संशोधन कानून के अंतर्गत भारत के किस मूल कानून में बदलाव किया गया है ? नागरिकता अधिनियम 1955 में

250. अब तक भारतीय नागरिकता लेने भारत में कितने समय तक रहना अनिवार्य था ? 11 साल

251. नए नागरिकता संशोधन कानून के अंतर्गत भारत के तीन पड़ोसी देशों के अल्पसंख्यकों को भारत में कितने वर्ष रहने पर नागरिकता दी जा सकती है ? 5 साल

252. CAB और NRC कानूनों में क्या अंतर है? CAB का संबंध नागरिकता देने से जुड़ा है, जबकि NRC अवैध निवासियों की पहचान से जुड़ा हुआ कानून है।

253. CAB के अंतर्गत बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आए किन अल्पसंख्यकों को भारत में नागरिकता दी जा सकती है ? जो 31 दिसंबर 2014 से पहले आए हों।

254. चर्चा में चल रहे शब्द NRC का पूरा नाम क्या है ? National Register of Citizen

255. NRC के अंतर्गत किन्हें अवैध निवासी माना जा सकता है ? जो शरणार्थी 19 जुलाई 1948 के बाद अवैध रूप से भारत आए हैं।

256. भारतीय संविधान का भाग 11 किसी की व्याख्या करता है ? यह भाग बताता है कि राज्य और केंद्र के संबंध कैसे होने चाहिए।

257. भारतीय संविधान की कौन - सी धारा राज्यपाल को यह अधिकार देती है कि अगर किसी भी राज्य में केंद्र सरकार के दोनों सदनों में पास कानून को राज्य सरकार द्वारा न माना जाए या उसकी अवमानना की जाए, तो ऐसी स्थिति में राज्यपाल उस राज्य की सरकार की बर्खास्तगी के लिए राष्ट्रपति को लिख सकता है ? धारा 356

258. भारतीय संविधान की कौन - सी धारा केंद्र सरकार को यह अधिकार देती है कि वह राष्ट्रीय हित में उसका प्रयोग करते हुए संसद में राज्य के लिए कानून तक बना सकती है ? धारा 249

259. भारतीय संविधान की किन धाराओं में यह स्पष्ट उल्लेख है कि राज्य सरकार, केंद्र सरकार द्वारा पारित कानून को लागू करने से मौखिक या लिखित रूप से मना नहीं कर सकती है ? धारा 256 और धारा 257 में

260. अभी हाल ही में हुए ब्रिटेन के आम चुनावों में कितने भारतवंशियों ने चुनाव जीते हैं ? 15

261. भारतीय रेलवे ने कोहरे से बचाव के लिए कितनी ट्रेनों में सैटेलाइट से संचालित फॉग सेफ्टी डिवाइस लगाई है ? 7000 ट्रेनों में।

262. नमामि गंगे परियोजना का संबंध किस से है ? गंगा की सफाई से

263. एशिया का सबसे बड़ा नाला कौन - सा है ? सीसामऊ नाला (कानपुर में)

264. गंगा नदी को कौन - सा हिस्सा सबसे अधिक दूषित है ? कानपुर में पड़ने वाला हिस्सा।

265. किस भारतीय छात्र को रूसी राष्ट्रपति ने यह कहा है कि "हम चाहते हैं कि आपके जैसे छात्र रूस आए और इस तरह के कार्यक्रमों में शामिल हों। मुझे लगता है यह शानदार होगा" ? ओडिशा के केंद्रीय विद्यालय के नौवीं कक्षा के छात्र पी. बिस्वनाथ को, उसके द्वारा बनाई गई पानी की बर्बादी को रोकने वाली मशीन के लिए।

266. अभी हाल ही में किस देश के 52 वर्षीय निवासी, प्रशांत महासागर से कचरा निकालने के लिए 555 km तैरे ? फ्रांसीसी निवासी बेन लेक़ामत

267. आपके जीवन का ब्लू प्रिंट (योजना या रूपरेखा) क्या है ? यह विश्व के किस महानतम व्यक्ति का कथन है ? मार्टिन लूथर किंग जूनियर का।

268. गढ़वाली किस राज्य का लोक नृत्य (Folk Dance) है ? उत्तराखंड

269. धमान किस राज्य का लोक नृत्य (Folk Dance) है ? हिमाचल

270. भांगड़ा किस राज्य का लोक नृत्य (Folk Dance) है ? पंजाब

271. घूमर किस राज्य का लोक नृत्य (Folk Dance) है ? राजस्थान

272. गरबा किस राज्य का लोक नृत्य (Folk Dance) है ? गुजरात

273. मंडी किस राज्य का लोक नृत्य (Folk Dance) है ? गोवा

274. यक्ष ज्ञान किस राज्य का लोक नृत्य (Folk Dance) है ? कर्नाटक

275. कथकली किस राज्य का लोक नृत्य (Folk Dance) है ? केरल

276. भरतनाट्यम किस राज्य का लोक नृत्य (Folk Dance) है ? तमिलनाडु

277. कुचिपुडी किस राज्य का लोक नृत्य (Folk Dance) है ? आंध्रप्रदेश

278. ओड़िसी किस राज्य का लोक नृत्य (Folk Dance) है ? उड़ीसा

279. काठी किस राज्य का लोक नृत्य (Folk Dance) है ? पश्चिम बंगाल

280. गाडी किस राज्य का लोक नृत्य (Folk Dance) है ? छत्तीसगढ़

281. रासलीला किस राज्य का लोक नृत्य (Folk Dance) है ? उत्तर प्रदेश

282. छऊ किस राज्य का लोक नृत्य (Folk Dance) है ? झारखण्ड

283. बिहू किस राज्य का लोक नृत्य (Folk Dance) है ? असम

284. लाहो किस राज्य का लोक नृत्य (Folk Dance) है ? मेघालय

285. मुखोटा किस राज्य का लोक नृत्य (Folk Dance) है ? अरुणाचल प्रदेश

286. चोंग किस राज्य का लोक नृत्य (Folk Dance) है ? नागालैंड