Skip to main content

Motivational Thoughts Collection प्रेरणादायक सुविचार संग्रहण

1.      हर तूफान जिंदगी को मुश्किल बनाने ही नहीं आता, कभी – कभी इनसे रास्ते साफ भी हो जाते हैं।

2.      बच्चों को सीख देने का श्रेष्ठ तरीका यह है कि बच्चों की चाह का पता लगाया जाए और फिर उन्हें वही करने की सलाह दी जाए।

3.      विद्यार्थी माचिस की डिब्बी की तरह होते हैं, कि जब तक प्रेरित न करें, खुद नहीं जल सकती।

4.      जब तक आप पंख नहीं फैलाएंगे, तब तक नहीं जान पाएंगे कि कितना उड़ सकते हैं।

5.      जो अपने जुनून और चाहतों पर राज करता है, वह राजा से भी बड़ा होता है।

6.      जो आदमी इरादा कर सकता है, उसके लिए कुछ भी असंभव नहीं।

7.      मैं सुनता हूँ और भूल जाता हूँ, मैं देखता हूँ और याद रखता हूँ, मैं करता हूँ और समझ जाता हूँ।  

8.      शिक्षक और सड़क, दोनों एक जैसे होते हैं। खुद जहाँ हैं वहीं पर रहते हैं, मगर दूसरों को उनकी मंजिल तक पहुंचा देते हैं।

9.      भाग्य आधारित जीवन जीने से लक्ष्य आधारित जीवन जीना अधिक बेहतर है। (It is better to live a goal based life than living a luck based life.)

10. जिन डरों का हम सामना नहीं करते, वो हमारी सीमाएं बन जाती हैं।

11. महानता कभी भी ना गिरने में नहीं है, बल्कि हर बार गिरकर उठने में है।  

12. आप कभी भी इतने बूढ़े नहीं हो सकते कि एक नया लक्ष्य ना बना पाएं या एक नया सपना ना देख सकें।

13. अकेलापन सबसे बेहतर संगत है।

14. सफलता हमेशा मार्कशीट देखकर नहीं आती, लगातार मेहनत आपको खुद सफलता के शिखर पर पहुँचा देती है।

15. सफलता के लिए सिर्फ किताबें पढ़ना और जानकारी बढ़ा लेना ही सब कुछ नहीं होता है। काबिलियत होना भी जरूरी है।

16. जीवन उतार – चढ़ाव से भरा है, इसकी आदत डाल लें।

17. तुम्हारी गलती सिर्फ तुम्हारी है, तुम्हारी पराजय सिर्फ तुम्हारी है। किसी और को दोष मत दो, गलती से सीखो और आगे बढ़ो।

18. नफरत करना आसान है, प्रेम करना कठिन है।

19. बुराई को देखना और सुनना ही बुराई की शुरुआत है।

20. धैर्य रखें, सभी कार्य सरल होने से पहले कठिन ही दिखाई देते हैं।

21. अगर आप कोई अच्छा काम करना चाहते हैं, तो उस काम को स्वयं कीजिए।

22. अगर आप बेच नहीं पा रहे हैं, तो प्रोडक्ट नहीं, आप गलत हैं। - एस्टी लॉडर (को-फाउंडर, एस्टी लॉडर)

23. सफलता अक्सर उन्हें मिलती है, जो नहीं जानते कि असफलता अनिवार्य है। - कोको शनेल (फाउंडर, शनेल)

24. बदलाव के लिए किसी का इंतजार मत कीजिए। वो आप ही हैं जिसका आपको इंतजार है, आप ही लाएंगे बदलाव। - बराक ओबामा (अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति)

25. हार कभी न मानें। आज कठिन है, कल और कठिन होगा, लेकिन उसके बाद रोशनी होगी। - जैक मा (फाउंडर, अलीबाबा ग्रुप)

26. सफल होने के लिए आपको न तो जीनियस होने की जरूरत है, न दूरदृष्टि की और न ही ग्रैजुएट होने की, आपको केवल ढांचे और सपनों की जरूरत है। - माइकल डेल (फाउंडर डेल)

27. अगर आप जल्दी सीखना चाहते हैं, तो वही विषय दूसरों को पढ़ाएं। - वाशिंगटन यूनिवर्सिटी स्टडी।

28. छोटे – छोटे कई सेशन्स (माइक्रो लर्निंग सेशन्स) में आप ज्यादा सीख सकते हैं, बजाय कि लम्बे और उबाऊ सेशन्स के। 

29. पेन – पेपर से लिखे नोट्स हमेशा याद रहते हैं, इसलिए नोट्स लिखकर बनाएं।

30. अपने आप को थोड़ा – सा आराम अवश्य दें। जिस तरह खेत को थोड़े समय के लिए खाली छोड़ दिया जाता है, उसमें पैदावार अच्छी होती है।

31. उस मनुष्य की ताकत का कोई मुकाबला नहीं कर सकता, जिसके पास सब्र की ताकत है।

32. गुणवत्ता अचानक मिलने वाली वस्तु नहीं है। यह बुद्धिमत्तापूर्ण किए गए प्रयासों का नतीजा है।

33. असंभव वह नहीं है जो हो नहीं सकता, असंभव तो बस वह है जो अब तक नहीं हुआ है।

34. दूसरों की सक्सेस स्टोरी पढ़ते रहने से अच्छा है कि खुद की सक्सेस स्टोरी बनाई जाए।

35. दूसरों का उत्साह बढ़ाने वाले बनिए, उनकी आलोचना करने वाले तो हजारों मिलेंगे।

36. सफल होने के लिए असफलता जरूरी है, ताकि यह पता चल सके कि अगली बार क्या नहीं करना है।

37. सफलता तभी मिलती है, जब आपके सपने आपके बहानों से बड़े हो जाते हैं।

38. सफलता का एक ही सूत्र है, जब अन्य सभी हिम्मत कार चुके हों तो भी आप डटे रहें।

39. सफलता कभी अंतिम नहीं होती, न ही विफलता घातक होती है। मायने रखता है आपका साहस।

40. सफलता की गारंटी के बिना शुरू कर देने की प्रतिबद्धतता ही साहस है।

41. सफल व्यक्ति तथा दूसरों के बीच मुख्य अंतर ताकत या ज्ञान का नहीं, बल्कि इच्छाशक्ति का होता है।

42. सफल लोग समय का महत्व जानते हैं। वे अपनी ताकत और रुचि के अनुसार ही अपने रियलिस्टिक गोल तय करते हैं और पूरी क्षमता से काम करते हैं।

43. सफल लोग जानते हैं कि किस तरह नकारात्मक विचारों और परिस्थितियों से निकला जाता है। समस्याओं से उनकी दृष्टि पर कोई भ्रम नहीं आता है।

44. सफल लोग सपने देखते हैं, कल्पनाशील होते हैं। कल्पनाओं के पीछे जाते हैं उन्हें आकार देते हैं। वे तब तक काम करते रहते हैं, जब तक आत्मसंतोष न मिले।

45. सफल लोग अपने काम और इच्छाओं के परती जुनूनी होते हैं। अपने काम के प्रति प्यार ही उन्हें अच्छा काम करने की इच्छाशक्ति देता है।

46. सफलता का कोई रहस्य नहीं है। यह तैयारी, कड़ी मेहनत और असफलताओं से सीखने का ही परिणाम होता है।

47. संकल्प, बल और बुद्धि का सम्मिलित रूप ही सफलता प्राप्त कर सकता है।

48. आप जहाँ भी हों, आपके पास जो भी संसाधन हों, उसके साथ अपना सर्वश्रेष्ठ दीजिए। - थियोडोर रुजवेल्ट, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति

49. कठिन का मतलब असंभव कतई नहीं होता, इसका आसान – सा मतलब है कड़ी मेहनत।

50. घमंड से अपना सर ऊँचा न करें, जीतने वाले भी अपना गोल्ड मेडल झुककर हासिल करते हैं।

51. अपनी सोच को कैसे बेहतर बनाया जाए, यह सीखने से ज्यादा बेहतर और कुछ भी नहीं हो सकता।

52. जब तक हम किसी भी काम को करने की कोशिश नहीं करते हैं, तब तक हमें वो काम नामुमकिन ही लगता है।

53. पैसे के पीछे भागने से सुख हासिल नहीं होता है, एकमात्र चीज जो सुख देती है, वो है समय। आपको जो पसंद है, वो करना सुख देगा। रोज के काम आपकी मानसिकता बदल सकते हैं।

54. मेहनत से कभी डरना नहीं चाहिए।

55. अवसर अक्सर कड़ी मेहनत के भेष में छिपे होते हैं, इसलिए अधिकतर लोग इन्हें पहचान ही नहीं पाते हैं।

56. किसी काम को करने के बारे में बहुत देर तक सोचते रहना, अक्सर उसके बिगड़ जाने का कारण बनता है।

57. हम क्या सोचते हैं, क्या जानते हैं और किसमें विश्वास करते हैं, अंतत: ये बातें मायने नहीं रखती हैं। हम क्या करते हैं बस वही महत्वपूर्ण है।

58. आज का आधा दिन, कल के पूरे दिन से बेहतर है

59. पुरुषों को उनके बाहरी व्यक्तित्व से कभी नहीं आंकना चाहिए।

60. अगर आप प्रतिबद्ध हैं, तो पूरा ब्रह्मांड आपके साथ खड़ा हो जाता है।

61. खुद पर विश्वास करना ही जादू है। अगर ये कर लिया, तो आप कुछ भी कर सकते हैं।

62. कुछ अलग करने की जिद हमेशा होनी चाहिए।

63. डर ही इंसान का सबसे बड़ा दुश्मन है, सबसे बड़ी विकलांगता है।

64. ईश्वर पर भरोसा करना बेहद जरूरी है।

65. जीवन में जो कुछ भी होता है, किसी मकसद से होता है।

66. आपका परिवार ही आपकी ताकत है।

67. सत्य से प्यार करें और गलती को क्षमा करें।

68. जीवन में लगातार सीखते रहना जरूरी है।

69. जब तक जवान हैं, जोखिम ले सकते हैं।

70. सही काम करने के लिए, समय हर वक्त ही सही होता है।

71. अवसर तो हम ही बनाते हैं।

72. गलती करने की बजाय देर करना कहीं अधिक अच्छा होता है

73. एक श्रेष्ठ व्यक्ति कथनी से कम, करनी में ज्यादा होता है।

74. एक बार जो सोच लिया है, उस पर टिके रहिए।

75. अपने शिक्षकों के प्रति अपनी कृतज्ञता कभी भी न भूलें। उनकी वजह से ही आप यह सब पढ़ पा रहे हैं

76. यदि आप धन को बर्बाद करते हैं तो इससे केवल आप निर्धन होते हैं, लेकिन अगर आप समय को बर्बाद करते हैं तो आप जीवन का एक हिस्सा गंवा देते हैं।

77. हम स्वभाव के मुताबिक सोचते हैं, कायदे के मुताबिक बोलते हैं, रिवाज के मुताबिक आचरण करते हैं।

78. जीवन में दुखद बात यह है कि हम बड़े तो जल्दी हो जाते हैं, लेकिन समझदार देर से होते हैं।

79. स्वयं पर विजय प्राप्त कर लेना सबसे श्रेष्ठ और महानतम विजय होती है।

80. यदि आप अपने आप पर यकीन करने लगें, तो आपको कोई रोक नहीं सकता। - मेन्डेल गरिन्टर

81. शिक्षा से ज्यादा मूल्यवान कोई चीज नहीं होती है। इसे केवल परिश्रम के द्वारा ही पाया जा सकता है।

82. कामयाब लोग – रोजाना पढ़ते हैं, दूसरों की तारीफ करते हैं, बदलाव से डरते नहीं, माफ कर देते हैं, आइडियाज की बात करते हैं, जिम्मेदारी लेते हैं, हमेशा सीखते रहते हैं।

83. जिंदगी में कभी अपने किसी हुनर पे घमंड मत करना, क्योंकि पत्थर जब पानी में गिरता है तो वह अपने ही वजन में डूब जाता है।

84. कोई भी व्यक्ति जो सुंदरता को देखने की योग्यता को बनाए रखता है, वह कभी भी वृद्ध नहीं होता।

85. अपने चरित्र पर अडिग रहें, ताकि लोग हर परिस्थिति में आप पर भरोसा कर सकें।

86. दुनिया में सबसे कठिन कार्य अपनी सोच के अनुसार काम करना होता है।

87. जो मन को नियंत्रित नहीं करते, उनके लिए वह दुश्मन की तरह काम करता है।

88. किताबों से ज्यादा वफादार कोई मित्र नहीं।

89. जिसे करने के बाद अच्छा महसूस हो, वह काम अच्छा है। जिसे करने के बाद बुरा महसूस हो, वो काम बुरा है।

90. केवल घड़ी मत देखो, यह भी देखो कि वह हमेशा चलती रहती है। - सैम लेवेंसन

91. किसी व्यक्ति का व्यक्तित्व उसके विचारों का समूह होता है; जो वह सोचता है, वैसा वह बन जाता है। - महात्मा गाँधी

92. सभी को तय समय मिला है। मैं अपनी एक सांस भी बेकार नहीं जाने देना चाहता हूँ। - नील आर्मस्ट्रांग (चंद्रमा पर उतरने वाले पहले व्यक्ति)

93. हर समस्या में एक अवसर छिपा होता है। जरूरत बस इसे पहचानने की होती है। - अलबर्ट आइंस्टीन (सापेक्षता का सिद्धांत देने वाले वैज्ञानिक)

94. जो भी कल्पना आप करते हैं, उसे हकीकत के कैनवास पर उतार सकते हैं। - पाब्लो पिकासो (प्रसिद्ध स्पेनिश चित्रकार)

95. विजय का मतलब लड़ाई जीतना नहीं होता, हर बार गिरकर संभलना होता है।

96. युद्ध में अगर सौ शेरों की सेना का लीडर एक कुत्ते को बना दिया जाए, तो कुत्ते की मौत मार जाएंगे। लेकिन अगर सौ कुत्तों की सेना का लीडर एक शेर होगा, तो कुत्ते भी शेर की तरह लड़ेंगे।

97. मूर्ख अतीत की, समझदार आज की और महामूर्ख भविष्य की बात करते हैं।

98. असफलता को सफलता में बदलकर ही आप मजबूत बन सकते हैं।

99. एक शांत दिमाग ही शरीर के लिए सबसे अच्छी दवा है।

100.                        जब मैं जान जाता हूँ कि मैं क्या हूँ, तब मैं जान जाता हूँ कि मैं क्या हो सकता हूँ। - लाओत्से छठी शताब्दी ई. पूर्व दार्शनिक

101.                        मैं कभी यह नहीं देखता कि क्या हो चुका है, बल्कि यह देखता हूँ कि क्या होना शेष है। - महात्मा बुद्ध 400-500 ई. पूर्व

102.                        मैं अतीत की घोषणा करता हूँ, वर्तमान का अनुसंधान करता हूँ और भविष्य को बाँचता हूँ। - हिप्पोक्रेट्स 460 – 370 ई. पूर्व, चिंतक

103.                        जीवन साइकिल की सवारी जैसा है, अपना संतुलन बनाइए और चलते रहिए। अलबर्ट आईंस्टाइन 1879-1955 वैज्ञानिक

104.                        वे लोग हमेशा परेशान रहते हैं, जो दुनिया को बदलने की सोचते हैं; खुद को नहीं।

105.                        स्वस्थ रहने का यही तरीका है, वही खाएं जो आप नहीं खाना चाहते, वही पिएं, जो आपको पसंद नहीं और वही करें जो आप करना नहीं चाहते। - मार्क ट् वेन

106.                        जरूरत से ज्यादा अच्छे बनोगे तो, जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल किए जाओगे।

107.                        झुको उतना ही जितना सही हो, बेवजह झुकना केवल दूसरे के अहम को बढ़ावा देता है।

108.                        यदि तुम्हारी दृष्टि अच्छी है, तो सारा संसार तुम्हें अच्छा लगेगा; यदि तुम्हारी वाणी अच्छी है, तो सारे संसार को तुम अच्छे लगोगे।

109.                        गुस्सा आपको छोटा बनाता है, क्षमा आपको महान बनाती है।

110.                        समय, सत्ता, संपत्ति और शरीर, चाहे साथ दें ना दें; लेकिन स्वभाव, समझदारी, सत्संग और सच्चे संबंध हमेशा साथ देते हैं।

111.                        कहते हैं काला रंग अशुभ होता है, लेकिन स्कूल – कॉलेज का ब्लैक बोर्ड विद्यार्थी कई पुरी जिंदगी बदल देता है।

112.                        मानवता की सबसे बड़ी जरूरत शिक्षा नहीं, चरित्र है और यही उसका सबसे बड़ा रक्षक है।

113.                        आजकल लोग ज्यादा परेशान इसलिए रहते हैं, क्योंकि हम दूसरों की नकल ज्यादा और अपनी अक्ल कम उपयोग करते हैं।

114.                        जिसके पास एक अच्छा दोस्त है, उसे किसी भी दर्पण की जरूरत नहीं है।

115.                        भगवान हमें वो सब नहीं देता जो हमें अच्छा लगता है, भगवान हमें वो सब देता है, जो हमारे लिए अच्छा होता है।

116.                        दुनिया में स्वास्थ्य से बड़ा उपहार नहीं, संतोष से बड़ा धन नहीं तथा वफादारी से बड़ा संबंध नहीं होता है।

117.                        इंसान को नमक की तरह होना चाहिए जो खाने में रहता है, पर दिखाई नहीं देता। और अगर ना हो तो उसकी बहुत कमी महसूस होती है।

118.                        जो व्यक्ति अपनी निंदा सुन लेता है, वह सारे जगत पर विजय प्राप्त कर लेता है। - मदन मोहन मालवीय

119.                        श्रेष्ठता जन्म से नहीं, बल्कि गुणों से आती है। जैसे – दूध, दही, मक्खन, लस्सी, पनीर, घी सब एक ही कुल के हैं लेकिन सबके मूल्य अलग – अलग होता है।

120.                        कोहरा हमें एक सीख देता है कि जहाँ तक नजर आए, वहाँ तक पहुँचो। वहीं से तुम और आगे देख पाओगे।

121.                        रिश्ते बनाना इतना आसान जैसे मिट्टी पर मिट्टी से “मिट्टी” लिखना, लेकिन रिश्ते निभाना उतना मुश्किल जैसे पानी पर पानी से “पानी” लिखना।

122.                        सम्मान की बजाय चरित्र के प्रति अधिक गम्भीर रहें। चरित्र ही बताता है कि आप वास्तव में क्या हैं, सम्मान केवल यह दर्शाता है कि दूसरे आपके बारे में क्या सोचते हैं। - जॉन वुडन

123.                        समय एक ऐसी गाड़ी है जिसमें ना तो ब्रेक हैं और ना ही रिवर्स गियर।

124.                        झाडू, जब तक एक सूत्र में बँधी रहती है, तब तक वह कचरा साफ करती है; लेकिन वही झाडू जब बिखर जाती है तो खुद कचरा हो जाती है।

125.                        वन की अग्नि चंदन की लकड़ी को भी जला देती है अर्थात दुष्ट व्यक्ति किसी का भी अहित कर सकते हैं।  - आचार्य चाणक्य

126.                        सम्मान उनके लिए होता है, जो इसे कमाते हैं। उनके लिए नहीं जो इसे मांगते हैं।

127.                        जीवन का महत्व तभी है, जब वह किसी महान ध्येय के लिए समर्पित हो। यह समर्पण ज्ञानपूर्ण और न्यायमुक्त हो। - इंदिरा गाँधी

128.                        हर चुनौती में एक अवसर छुपा होता है, बस जरूरत है उस अवसर को पहचानने की।

129.                        लोग अपने स्वास्थ्य को धन कमाने में खर्च कर देते हैं और फिर स्वास्थ्य को वापस पाने के लिए उसी धन को खर्च करते हैं।

130.                        अभ्यास परिपूर्ण बनाता है। लंबे समय तक अभ्यास करने के बाद, हमारा काम प्राकृतिक, कौशलपूर्ण, तेज और स्थाई हो जाता है।

131.                        दुनिया का एक ही कोना है, जिसका सुधार कर पाना आपके हाथ में है और वह है आप स्वयं।

132.                        जीवन में कोई चीज इतनी हानिकारक और खतरनाक नहीं होती, जितना डांवाडोल रहना। - सुभाषचंद्र बोस।

133.                        अगर एक हारा हुआ इंसान हारने के बाद भी मुस्करा दे, तो जीतने वाला अपनी जीत की खुशी खो देता है।

134.                        चाहे आप में कितनी भी योग्यता क्यों न हो, केवल एकाग्रचित होकर ही आप महान कार्य कर सकते हैं।

135.                        आप जिंदगी को जितना सेलिब्रेट करते हैं। जिंदगी आपको उत्सव के उतने ही मौके देती है।

136.                        बच्चों को देखकर इच्छा होती है कि जीवन फिर से शुरू करें।

137.                        चींटी से अच्छा उपदेशक कोई और नहीं, वह काम करते समय खामोश रहती है।

138.                        हमेशा वो न करें जो सभी करते हैं, वो करें जो आप करना चाहते हैं। भीड़ के साथ चलने के बजाय आप अपना रास्ता खुद तय करें।

139.                        दूसरों द्वारा दिखाए गए सपनों को जीने से बेहतर है अपने सपनों को पूरा करें। कामयाबी जरूर मिलेगी।

140.                        मुश्किल वक्त में आत्मविश्वास से काम लें और सोचें कि आप सबकुछ कर सकते हैं। तब तक ऐसा करें जब तक कि आप मुश्किल से बाहर नहीं आ जाते।

141.                        सफलता पाने के लिए अच्छे श्रोता बनें और हमेशा नए लोगों से मिलते रहें।

142.                        खुद से प्रेम करें और हमेशा अपनी सेहत का ख्याल रखें। जब आप स्वस्थ होंगे तभी एक अच्छा भविष्य खड़ा कर सकेंगे।

143.                        यदि आप बार – बार शिकायत नहीं करते, तो आप किसी भी कठिनाई को दूर कर सकते हैं।

144.                        यदि आपके पास किसी समस्या पर शिकायत करने का समय है तो आपके पास उसके निदान का भी समय है।

145.                        अपनी ऊर्जा को चिंता करने में खत्म करने से बेहतर है, इसका उपयोग समाधान ढूँढने में किया जाए।

146.                        यह मत मानिए कि जीत ही सब कुछ है, अधिक महत्व इस बात का है कि आप किसी आदर्श के लिए संघर्षरत हैं।

147.                        अनुशासन, लक्ष्य और उपलब्धि के बीच का सेतु है।

148.                        वह आदमी वास्तव में बुद्धिमान होता है, जो क्रोध में भी गलत बात मुंह से नहीं निकलता है।

149.                        जिनको खुद पर भरोसा होता है वे शांत रहते हैं, जो आशंकाओं से घिरे होते हैं वे चीखते – चिल्लाते हैं।

150.                        मित्र वह होता है, जो तब भी साथ निभाता है जब सारी दुनिया साथ छोड़ जाती है।

151.                        अपने मित्र को उसके दोषों (कमियों) के बारे में बताना, मित्रता की सबसे कठोर परीक्षा होती है।

152.                        जब भी आप कोई विकल्प चुनते हैं, तो आप अपना भविष्य चुनते हैं।

153.                        कदम वर्तमान पर और निगाहें भविष्य पर टिकी हों। भविष्य उनका है जो अपने सपनों की सुंदरता में यकीन करते हैं।

154.                        हमारे जीवन की सबसे बड़ी गलती इस बात से डरना है कि हम कोई गलती कर देंगे।

155.                        दानशीलता हमारी क्षमता से अधिक देने में, और गौरव अपनी आवश्यकता से कम लेने में है।

156.                        बिना कड़ी मेहनत के सफलता की उम्मीद वैसी ही है, जैसे बिना बीज बोए फसल की उम्मीद करना।

157.                        जब तक रोग का सामना न हो; तब तक स्वास्थ्य का महत्व समझ में नहीं आता है।

158.                        अपनी कल्पना को जीवन का मार्गदर्शक बनाएं, अपने अतीत को नहीं

159.                        हमारी रोज की दिनचर्या में हम भूल जाते हैं कि हमारा जीवन एक अद्भुत अनुभव है।

160.                        जिंदगी वैसी नहीं है, जैसी आप इसके लिए कामना करते हैं, यह वैसी बन जाती है, जैसा आप इसे बनाते हैं।

161.                        बीता हुआ कल, आज की याद है, और आने वाला कल, आज का स्वप्न।

162.                        हम अपने विगत काल के बारे में सोच – सोच कर ही अपना भविष्य बिगाड़ बैठते हैं

163.                        दूसरों की गलतियाँ ढूँढने वाले अक्सर अपनी गलतियाँ सुधारने का वक्त नहीं निकाल पाते हैं।

164.                        प्रेरणा कार्य को आरंभ करने में सहायता करती है और आदत कार्य को जारी रखने में।

165.                        सकारात्मक सोच से काम करने की क्षमता 72% और रोगों से लड़ने की ताकत 52% तक बढ़ जाती है।

166.                        वास्तविक कठिनाइयों को दूर किया जा सकता है; लेकिन काल्पनिक कठिनाइयों को पराजित नहीं किया जा सकता है।

167.                        सांझा की गई खुशी दुगनी खुशी होती है; सांझा किया गया दुख आधा होता है।

168.                        सादगी से बढ़कर कोई शृंगार नहीं होता और विनम्रता से बढ़कर कोई व्यवहार नहीं।

169.                        ज्ञान, ज्ञान नहीं रहा जाता है, जब वह इतना अभिमानी हो जाए कि रो भी ना सके, इतना गंभीर हो जाए कि हंस भी ना सके और इतना स्वार्थी हो जाए कि अपने सिवाय किसी और का अनुसरण ना कर सके।

170.                         साँप को साँप कहो या साँप जी, वो डसेगा ही! ऐसे ही आपके जीवन में कुछ लोग ऐसे भी आयेंगे, उनके साथ आप चाहे जितना अच्छा व्यवहार कर लो, वो मौका मिलने पर छोड़ेंगें नहीं।

171.                        कुछ रिश्ते किराए के मकान जैसे होते हैं, कितना भी सजा लो कभी अपने नहीं होते।

172.                        वक्त नूर को बेनूर बना देता है, वक्त फकीर को हुजूर बना देता है, वक्त की कद्र कर ऐ बंदे, वक्त कोयले को कोहिनूर बना देता है।

173.                        हमेशा खुश रहा करो, किसी इन्सान के घटिया व्यवहार के कारण मन की शांति को न खोया करो।

174.                        कौन बताता है समुद्र का रास्ता नदी को, जिसे मंजिल का जुनून होता है, वे मशवरा नहीं लेते हैं।

175.                        विश्वास सबका करना, पर सावधान रह कर, कभी – कभी खुद के दांत भी जीभ काट देते हैं।

176.                        टैलेंट से कुछ नहीं होता है, सफलता पाने के लिए आपको उस टैलेंट का उपयोग करना पड़ेगा।

177.                        हृदय से जो दिया जा सकता है वो हाथ से नहीं दिया जा सकता है और मौन से जो कहा जा सकता है वो शब्दों से नहीं कहा जा सकता है।

178.                        उतना ही कहो जितना तुमने अपने अनुभवों से जाना हो, उससे ही कहो जिसने पूछा हो और उतना ही कहो जितना पूछा हो।

179.                        पंछी कभी अपने बच्चों को भविष्य के लिए घोंसला बनाकर नहीं देते हैं, वो तो बस उन्हें उड़ने की कला सिखाते हैं।

180.                        ऐसा व्यक्तित्व बनाओ कि उपस्थिति का पता न चले, परन्तु अनुपस्थिति का अहसास अवश्य हो।

181.                        न कंचित् शाश्वतम् (कुछ भी स्थाई नहीं है) (Nothing is permanent).

182.                        कुछ चीजें समीप जाने पर बगैर मांगे ही मिल जाती हैं, जैसे – बर्फ से शीतलता, अग्नि से गर्माहट और गुलाब से सुगंध; इसलिए भगवान से कुछ भी मांगने की बजाये उनसे निकटता बनाएं तो सब कुछ अपने आप ही मिल जाता है।

183.                        जिसका भी साथ दो खुलेआम दो, विरोधी कहलाओगे; गद्दार नहीं।

184.                        अगर कोई रास्ता आपको डरा रहा है, तो समझ लेना आगे बहुत बड़ी सफलता आपका इंतजार कर रही है।

185.                        लोगों ने मुझे बताया कि वक्त बदल जाता है, फिर वक्त ने मुझे बताया कि लोग बदल जाते हैं।

186.                        हम नहीं जानते हैं, कि नीचे जाने वाली साँस ऊपर आयेगी या नहीं, पर सोचते इतनी दूर की हैं, मानो हम अमर हों। - मुंशी प्रेमचंद

187.                        रात भर हजारों कीड़े खाने वाली छिपकली, सुबह होते ही महापुरुषों की तस्वीर के पीछे छुप जाती है, यही चरित्र आज के इंसान का है।

188.                        तन उजला, मन काला, बगुले जैसा भेष, इससे तो कौआ भला, बाहर भीतर एक।

189.                        समय ईश्वर की बनाई हुई एक ऐसी अदृश्य शक्ति है, जो दिखाई नहीं देती है; पर दिखाती बहुत कुछ है।

190.                        यदि आप शहद की खोज में निकले हैं, तो मधुमक्खियों का काटना स्वीकार कीजिए।

191.                        जरूरत हो तभी जलाओ अपने आपको, उजालों में चिरागों की अहमियत नहीं होती। (लोग गर्मियों में धूप को कहते हैं कि ‘फूक दिए रै’ और सर्दियों में धूप पर कविता लिखते हैं ‘जाड़े की धूप)

192.                        नेतृत्व करने के लिए उम्र नहीं, साहस और क्षमता होनी चाहिए।

193.                        जैसे उबलते हुए पानी में कभी परछाई नहीं दिखाई देती, उसी प्रकार परेशान मन से समाधान भी नहीं दिखाई देते हैं; इसलिए शांत होकर देखिए सभी समस्याओं का हल मिल जाएगा।

194.                        क्या करना है ? यह आज ही डिसाइड कर लीजिए और उसका दृढ़ता से पालन कीजिए।

195.                        तितलियों का पीछा करने में अपना समय बर्बाद मत कीजिए, अपने बगीचे को ठीक करो, तितलियाँ आपने आप आ जाएँगी।

196.                        जिन्हें वाकई बात करना आता है, वो लोग अक्सर खामोश रहते हैं।

197.                        आपको अपने Goal के लिए पागल बनना पड़ेगा, क्योंकि इतिहास स्कूल टॉपर नहीं सनकी रचते हैं।

198.                        जीवन में थोड़ा सख्त भी होना जरूरी है, वरना लोग आपके अधिकार, चरित्र और आत्मसम्मान को पैरों तले रौंद देंगे। (कबीर दास जी ने भी कहा है – सीधे पेड़ों को जंगल से सबसे पहले कांटा जाता है।)

199.                        तीन लोग हमेशा परेशान रहते हैं – मददगार, वफादार और दिल के साफ; बाकी चापलूस तो हर कहीं अपनी जगह बनाकर फिट हो जाते हैं।

200.                        समुद्र को घमंड था कि वो पूरी दुनिया को डूबो सकता है; इतने में एक तेल की बूंद आई और तैर कर निकल गई।

201.                        अच्छे लोगों में एक खास बात होती है, कि वे बुरे वक्त में भी अच्छे ही होते हैं।

202.                        कल्पनाएँ लिखना जितना आसान होता है, भावनाएं लिखना उतना ही मुश्किल।

203.                        सबसे मुश्किल काम है समेटना, फिर चाहे वो बातें हों, रिश्ते हों या फिर बिखरा हुआ घर।

204.                        सच्चा रिश्ता अच्छी पुस्तक के जैसा होता है, कितनी भी पुरानी हो जाए, शब्द नहीं बदलते।

205.                        विकल्प बहुत मिलेंगे मार्ग भटकाने के लिए, लेकिन संकल्प एक ही बहुत है मंजिल तक जाने के लिए।

206.                        पत्थर में एक ही कमी है कि वो पिंघलता नहीं, लेकिन यही उसकी खूबी भी है कि वो बदलता नहीं।

207.                        विनम्रता से बोलना, एक-दूसरे का आदर करना, माफ़ी मांग लेना और शुक्रिया अदा करना; ये चार गुण जिसके पास हैं वो हर किसी के दिल पर राज करता है।

208.                        मुश्किलों का आना ‘पार्ट ऑफ़ लाइफ’ है और उनसे हँसकर बाहर आना ‘आर्ट ऑफ़ लाइफ’ है।

209.                        Coming of difficulties is a 'part of life' and coming out of them laughing is the 'art of life'.

210.                        विश्वास तो दर्पण के समान है, तोड़ो तो पहले जैसा रूप नहीं और जोड़ो तो पहले जैसा अक्स नहीं।

211.                        जहाँ हम उपस्थित नहीं होते हैं, वहाँ हमारे गुण और अवगुण हमारा प्रतिनिधित्व करते हैं।

212.                        People who know their value, they don’t compare themselves to the others.

213.                        Reputation is temporary but Character is permanent. प्रतिष्ठा अस्थायी है लेकिन चरित्र स्थायी है।

214.                        Keep the system clean, where you are?

215.                        Solve the problem or leave the problem. Don’t live with them.

216.                        Never compete with anyone; never try to be better than anyone. Simply try to be better than the person you were yesterday.

217.                        TodayThis is an Opportunity to Do, A work, better than Yesterday.

218.                        Don’t tell people your plans, show them your results.

219.                        You will definitely succeed in your life, if you follow the Advice that you give to others.

220.                        The best way to take care of the future is to take care of the present moments.

221.                        Life will always be hardest when you’re crossing over to a new level. Don’t get discouraged.

222.                        A door is much smaller compared to the house, A lock is much smaller compared to the door and a key is much smaller compared to the lock, but a key can open the entire house. Thus, a small and thoughtful solution can solve major problems.

223.                        Opportunities don’t happen. You create them.

224.                        Life is not about being rich, popular, highly educated or being perfect. Life is about being real, humble and kind.

225.                        Every successful person has a painful story. Every painful story has a successful ending. Accept the pain and get ready for success.

226.                        A man who is a master of patience is a master of everything else. - George Savile.

227.                        Umbrella can’t stop the rain, but makes us stand in the rain; Confidence may not bring success, but gives us power to face any challenge in life.

228.                        There is no ELEVATOR to success. You have to take the STAIRS.

229.                        There is a purpose for everyone you meet in the life. Some people come into your life to test you, some to teach you, some to use you, and some to bring out the very best in you.

230.                        You learn something every day if you Pay ATTENTION.

231.                        Discipline is the BRIDGE between Talent & Success.

232.                        LEARNING is pleasurable but DOING is the height of an ENJOYMENT.

233.                        Life is like riding a bicycle. To keep your balance, you must KEEP MOVING.

234.                        Failure is the Opportunity to begin again more intelligently.

235.                        SUCCESS is the sum of Small EFFORTS, Repeated day in and day out.

236.                        EXAM and Grades are temporary, but education is permanent.

237.                        Time can be your Best Friend OR Your Worst Enemy, Depending on whether you use it OR waste it.

238.                        Hard Work beats Talent when Talent, doesn’t work HARD.

239.                        You can’t live a POSITIVE live with a NEGETIVE mind.

240.                        You can’t have a better TOMORROW if you’re still thinking about YESTERDAY.

241.                        If you can dream it you can do it.

242.                        Never HATE those, who are jealous of you. In fact RESPECT their jealousy, because they are FIRST, who think that you are better than them.

243.                        You need to give IMPORTANCE to everyone in life. Because good people will ‘STAND By’ you and bad people will ‘Teach’ you a lesson.

244.                        God didn’t promise that life would be easy. But HE did promise to be with you on every step of the way.

245.                        The Mind is everything. What you think you become.

246.                        One best book is equal to hundred good friends, but one good friend is equal to a library and a teacher is equal to thousands of libraries. – Dr. APJ Abdul Kalam.

247.                        It’s fine to celebrate success, but it is more important to heed the lesson of failure. – Bill Gates.

248.                        Not all of us can do great things. But we can do small things with great love.

249.                        You’re never a loser until you quit trying. – Mike Ditka

250.                        Nothing is impossible. The word itself says ‘I’ m possible.

251.                        The best way to predict your future is to create it. – Abraham Lincoln

252.                        A person who never made a mistake is a person who never tried anything new. – Albert Einstein.

253.                        A man who asks a question is a fool for a minute, the man who does not ask is a fool for life. – Confucius.

254.                        Your time is limited. Don’t waste it living someone else’s life. – Steve Jobs.

255.                        Don’t focus on how many books you read in a year. Focus on how many books change your thinking and perspective.

256.                        Alphabet ‘O’ stand for ‘OPPORTUNITY’, which is absent in YESTERDAY, available once in T’O’DAY and thrice in T’O’M’O’RR’O’W. So never lose HOPE…. – Dr. APJ Abdul Kalam.

257.                        Your best teacher is your last mistake.

258.                        Speak in such a way that others love to listen to you. Listen in such a way that others love to speak to you.

259.                        Accept people as they are, but place them where they belong. You are the CEO of your life. Hire fire and promote accordingly.

260.                         Life is like a camera, focus on the good times, develop from the negatives, and if things don’t work out, take another shot.

261.                        Sit at the table where they are talking about growth goals, and money. No other people.

262.                        If you have a family that loves you, a few good friends, food on your table, and a roof over your head… you are richer than you think.

263.                        There is only one way to avoid criticism: do nothing, say nothing and be nothing – Aristotle.

264.                        Worry about your character not your reputation. Your character is who you are, and your reputation is who people think you are.

265.                         

Search Me On Google Using Keywords: - #Abhimanyusir #AbhimanyuDahiya #UltimateGeography Abhimanyu Sir Visit My YouTube Channel Using Keywords: - Abhimanyu Dahiya Ultimate Geography

Popular Posts

आंकड़े – स्रोत और संकलन Chapter 1 Class 12 Geography Practical File (Hindi Medium)

Click Below for Chapter 1 Data – Its Source and Compilation (English Medium) NEXT Chapter Chapter 2 आंकड़ों का प्रक्रमण Open Chapter as Pdf Related Video  कक्षा 12 भूगोल की प्रैक्टिकल फाइल कैसे तैयार करें?   How to prepare practical file for class 12 geography? You Can Also Visit...   Class 9 Social Science Chapter wise Solution   Class 10 Social Science Chapter wise Solution   Class 11 GEOGRAPHY Chapter wise Solution   Class 12 GEOGRAPHY Chapter wise Solution   Motivational Stories

Class 12 Geography Maps Solution

Ø Fill up the following Chapter wise Topics on Blank World Political Map CLICK HERE FOR VIDEO MAPS SOLUTION Ch. 4 Primary Activities Areas of subsistence gathering Major areas of nomadic herding of the world Major areas of commercial livestock rearing Major areas of extensive commercial grain faming Major areas of mixed farming of the World CLICK HERE FOR VIDEO MAPS SOLUTION Ch. 7 Transport, Communication and Trade Terminal Stations of  transcontinental railways Terminal Stations of  Trans-Siberian  transcontinental railways  Terminal Stations of  Trans Canadian  railways Terminal Stations of Trans-Australian Railways Major Sea Ports : Europe: North Cape, London, Hamburg North America: Vancouver, San Francisco, New Orleans South America: Rio De Janeiro, Colon, Valparaiso Africa: Suez and Cape Town Asia: Yokohama, Shanghai, Hong Kong, Aden, Karachi, Kolkata Australia: Perth, Sydney, Melbourne Major Airports: Asia: Tokyo, Beijing, Mumbai, Jeddah, Aden Africa: Johannesburg & Nairobi E

कक्षा 12 भूगोल की प्रैक्टिकल फाइल कैसे तैयार करें? How to prepare practical file for class 12 geography?

कक्षा 12 भूगोल की प्रैक्टिकल फाइल कैसे तैयार करें? How to prepare practical file for class 12 geography? कक्षा 12 भूगोल की प्रैक्टिकल फाइल कैसे तैयार करें? Chapter 1 आंकड़े – स्रोत और संकलन (Hindi Medium) Chapter 2 आंकड़ों का प्रक्रमण (Hindi Medium) Chapter 3 आंकड़ों का आलेखी निरूपण (Hindi Medium) Chapter 4 स्थानिक सूचना प्रौद्योगिकी (Hindi Medium) How to prepare practical file for class 12 geography? Chapter 1 Data – Its Source and Compilation (English Medium) Chapter 2 Data Processing (English Medium) Chapter 3 Graphical Representation of Data (English Medium) Chapter 4 Spatial Information Technology (English Medium) Click Below for Class 12th Geography Practical Paper - Important Question Class 12 Geography Practical Sample Paper Related Video कक्षा 12 भूगोल की प्रैक्टिकल फाइल कैसे तैयार करें? How to prepare practical file for class 12 geography? Click Below for How to prepare class 11th Geography Practical file (English Medium) You Can Also Visit  Class 9 Social Science Chapter Wise S

आंकड़ों का आलेखी निरूपण Chapter 3 Class 12 Geography Practical File (Hindi Medium)

Click Below for Chapter 3  Graphical Representation of Data  (English Medium) NEXT Chapter Chapter 4  स्थानिक सूचना प्रौद्योगिकी Open Chapter as Pdf Related Video  कक्षा 12 भूगोल की प्रैक्टिकल फाइल कैसे तैयार करें?   How to prepare practical file for class 12 geography? You Can Also Visit...   Class 9 Social Science Chapter wise Solution   Class 10 Social Science Chapter wise Solution   Class 11 GEOGRAPHY Chapter wise Solution   Class 12 GEOGRAPHY Chapter wise Solution   Motivational Stories

आंकड़ों का प्रक्रमण Chapter 2 Class 12 Geography Practical File (Hindi Medium)

Click Below for Chapter 2  Data Processing  (English Medium) NEXT Chapter Chapter 3  आंकड़ों का आलेखी निरूपण Open Chapter as Pdf Related Video  कक्षा 12 भूगोल की प्रैक्टिकल फाइल कैसे तैयार करें?   How to prepare practical file for class 12 geography? You Can Also Visit...   Class 9 Social Science Chapter wise Solution   Class 10 Social Science Chapter wise Solution   Class 11 GEOGRAPHY Chapter wise Solution   Class 12 GEOGRAPHY Chapter wise Solution   Motivational Stories