भूगोल अध्याय – 5 खनिज और ऊर्जा संसाधन (Geography Lesson – 5 Minerals and Energy Resources) Que 23 - 46
23. धात्विक खनिज कौन से होते हैं ? वे खनिज जिनमें किसी न किसी धातु का अंश होता हैं। जैसे – सोना, चाँदी, लोहा,सीसा,जस्ता, जिंक, ताँबा आदि 24. लौहयुक्त धात्विक खनिज कौन से होते हैं ? वे धात्विक खनिज जिनमें लौह धातु का अंश होता हैं। जैसे – लोहा, मैंगनीज, निकल, कोबाल्ट आदि 25. अलौहयुक्त धात्विक खनिज कौन से होते हैं ? वे धात्विक खनिज जिनमें लौह धातु का अंश नहीं होता हैंI जैसे – सोना, चाँदी, ताँबा, बॉक्साइट, सीसा आदि 26. अधात्विक खनिज कौन से होते हैं ? वे खनिज जिनमें किसी धातु का अंश नहीं होता हैं। जैसे – कोयला, पेट्रोलियम, नमक, पोटाश, सल्फ़र, चूना –पत्थर, संगमरमर तथा बलुआ पत्थर आदि 27. भारत में कुल धात्विक खनिजों का कितना भाग लौहयुक्त धात्विक खनिज हैं ? ¾ भाग 28. भारत में कुल धात्विक खनिजों का कितना भाग अलौहयुक्त धात्विक खनिज हैं ? इनकी संचित राशि एवं उत्पादन संतोषजनक नहीं है 29. बहुमूल्य खनिज किसे कहते हैं ? वे खनिज जो कम मात्रा में उपलब्ध होने के कारण कीमती होते हैं I जैसे - सोना, चाँदी, प्लेटिनम आदि 30. ऊ...