Skip to main content

Republic Day 2020: आखिर 26 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है गणतंत्र दिवस

Republic Day 2020: आखिर 26 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है गणतंत्र दिवस

दरअसल भारत की संविधान सभा ने 26 नवंबर 1949 में भारत के संविधान को स्वीकार किया था,जबकि 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान पूरे देश में लागू हुआ था। इसी उपलक्ष्य में हर साल गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। 
26 जनवरी का दिन इसलिए चुना गया क्योंकि दिसंबर 1929 में अंग्रेजों की गुलामी के विरुद्ध कांग्रेस ने लाहौर अधिवेशन में ‘पूर्ण स्वराज’ का नारा दिया था तथा यह निश्चय किया गया कि आने वाली 26 जनवरी 1930 को भारत अपना पहला स्वतंत्रता दिवस मनायेगा। लेकिन ऐसा संभव ने हो सका तथा लम्बे स्वतंत्रता संग्राम के बाद आखिर 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हो पाया। 

भारत के आजाद होने के बाद संविधान सभा का गठन हुआ था। संविधान सभा ने अपना काम 9 दिसंबर 1946 से शुरू किया। दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान 2 साल, 11 माह, 18 दिन में तैयार हुआ। संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को 26 नवंबर 1949 को भारत का संविधान सौंपा गया, इसलिए 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में प्रति वर्ष मनाया जाता है।