Skip to main content

विश्व की झीलों से संबंधित महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान Important general knowledge related to lakes of the world

1.        दुनिया में सबसे साफ और सबसे पुरानी (करीब तीन करोड़ साल पुरानी) झील कौन - सी है ? बैकाल झील (साइबेरिया, रूस)
2.        विश्व की सबसे ज़्यादा पानी वाली झील कौन - सी है ? कैस्पियन सागर (खारे पानी की झील)।
3.        बैकाल झील का अन्य नाम क्या है ? बयकाल झील।
4.        दुनिया की सबसे गहरी झील कौन - सी है ? बैकाल झील (Lake Baikal)

5.        बैकाल झील पृथ्वी पर किस प्रकार की भौगोलिक संरचना में स्थित है ? यह झील, एक ऐसी दरार (Rift) में स्थित है जहाँ तीन विवर्तनिक प्लेटें (tectonic plates) आपस में मिलती हैं।
6.        बैकाल झील में जीव - जन्तुओं की कितनी प्रजातियाँ मिलती हैं ? 250 से ज्यादा प्रजातियाँ।

7.        दुनिया की सबसे बड़ी खारे पानी की झील कौन - सी है ? कैस्पियन सागर (Caspian Sea) (इसका क्षेत्रफल 143,244 वर्ग मील (371,000 वर्ग किमी) है।)
8.        कैस्पियन सागर (Caspian Sea) के किनारे किन देशों की सीमाएँ लगती हैं ? इस झील के किनारे रूस, कजाकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, अजरबैजान और ईरान की सीमायें मिलती है।
9.        दुनिया की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील (World’s Largest Fresh Water Lake) कौन - सी है ? सुपीरियर झील (Lake Superior), अमेरिका-कनाडा सीमा पर स्थित महान झीलों में से एक जिसका क्षेत्रफल 31,700 वर्ग मील (82,100 वर्ग किमी) है।
10.     दुनिया की सबसे ऊँची झील (Highest Lakes of The World) कौन - सी है ? अर्जेंटीना में स्थित ओजोस डेल सलादो पूल (Ojos del Salado Pool) (6400 मीटर)
11.     दुनिया की सबसे ऊँची नौगम्य झील कौन - सी है ? टिटिकाका झील (Lake Titicaca) (पेरू बोलीविया की सीमा पर) (यह झील 12,507 फीट (3,812 मीटर) की ऊँचाई पर स्थित है।)