Skip to main content

Class 12 Chapter 01 Human Geography - Nature and Scope Exercise Solution (Hindi Medium)

Chapter 1

मानव भूगोल : प्रकृति एवं विषय – क्षेत्र

(Human Geography - Nature and Scope)

 

Que 1 नीचे दिए गए चार विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए:-

(i) निम्नलिखित कथनों में से कौन – सा एक भूगोल का वर्णन नहीं करता?



(क) समाकलनात्मक अनुशासन

(ख) मानव और पर्यावरण के बीच अंतर – संबंधों का अध्ययन

(ग) दैवधता पर आश्रित

(घ) प्रौद्योगिकी के विकास के फलस्वरूप आधुनिक समय में प्रासंगिक नहीं

ANS. (घ) प्रौद्योगिकी के विकास के फलस्वरूप आधुनिक समय में प्रासंगिक नहीं


(ii) निम्नलिखित में से कौन – सा एक भौगोलिक सूचना का स्रोत नहीं है?



क) यात्रियों के विवरण

ख) प्राचीन मानचित्र

ग) चन्द्रमा से चट्टानी पदार्थों के नमूने

घ) प्राचीन महाकाव्य

ANS . (ग) चन्द्रमा से चट्टानी पदार्थों के नमूने

(iii) निम्नलिखित में से कौन - सा एक लोगों और पर्यावरण के बीच अन्योन्यक्रिया का सर्वाधिक महत्वपूर्ण कारक है?

(क)  मानव बुद्धिमता

(ख) प्रौद्योगिकी

(ग)  लोगों के अनुभव

(घ)  मानवीय भाईचारा

 ANS . ()  प्रौद्योगिकी (Technology) अथवा तकनीकी     

 (iv) निम्नलिखित में से कौन – सा एक मानव भूगोल का उपागम नहीं है?

(क)  क्षेत्रीय विभिन्नता

(ख) मात्रात्मक क्रांति

(ग)  स्थानिक संगठन

(घ)  अन्वेषण और वर्णन     

ANS. () मात्रात्मक क्रांति

 Que 2 निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए :-

(I)       मानव भूगोल को परिभाषित कीजिए।

ANS.  भूगोल की वह शाखा, जो मानवीय (Human) तथ्यों का भौगोलिक अध्ययन करती है, मानव भूगोल (HUMAN GEOGRAPHY), कहलाती है। जैसे – मानव बस्ती, कृषि, जनसंख्या, उद्योगों आदि का अध्ययन करना।

Ø  “मानव भूगोल, मानव समाजों और धरातल के बीच सम्बन्धों का संश्लेषित अध्ययन है।” - फ्रेडरिक रेटजेल (Friedrich Ratzel)

Ø  “मानव भूगोल, अस्थिर पृथ्वी और क्रियाशील मानव के बीच परिवर्तनशील सम्बन्धों का अध्ययन है।” - कुमारी एलन चर्चिल सेम्पल (Ellen Churchill Semple)

(II)      मानव भूगोल के कुछ उप – क्षेत्रों के नाम बताइए।

ANS.

Ø  आर्थिक भूगोल : यह स्थानीय, प्रादेशिक, राष्ट्रीय और विश्व स्तर पर आर्थिक गतिविधियों की अवस्थिति व वितरण का अध्ययन करता है। आर्थिक भूगोल का अध्ययन निम्न बिन्दुओं के अन्तर्गत किया जा सकता हैः संसाधन भूगोल, कृषि भूगोल, औद्योगिक व परिवहन भूगोल।

Ø  ऐतिहासिक भूगोल : भौगोलिक परिघटनाओं का स्थानिक व कालिक अध्ययन ऐतिहासिक भूगोल के अन्तर्गत किया जाता है।

Ø  सामाजिक भूगोल : यह स्थान की सामाजिक परिघटनाओं का विश्लेषण करता है। निर्धनता, स्वास्थ्य, शिक्षा, जीवनयापन सामाजिक भूगोल के कुछ मुख्य क्षेत्र हैं।

Ø  जनसंख्या भूगोल : यह जनसंख्या के विविध पक्षों जैसे जनसंख्या वितरण, घनत्व, संघटन, प्रजनन क्षमता, मर्त्यता, प्रवास आदि का अध्ययन करता है।

(III)     मानव भूगोल किस प्रकार अन्य सामाजिक विज्ञानों से संबंधित है ?

ANS.  मानव भूगोल, भूगोल की आर्थिक क्रियाओं के अध्ययन के लिए अर्थशास्त्र; समय के ज्ञान हेतू इतिहास; जनसंख्या संबंधित विशेषताओं हेतू जनांकिकी; फसलों के वितरण व भूमि उपयोग हेतू कृषि विज्ञान; मानव समुदायों, उसके सामाजिक – पारिवारिक रीति – रिवाजों आदि के अध्ययन हेतू समाजशास्त्र; भू – राजनीति, अंतर्राष्ट्रीय सम्बन्धों, राज्य व्यवस्था आदि के अध्ययन के लिए राजनीति शास्त्र का सहारा लेता है।

Que 3 निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए :-

(I)        मानव के प्रकृतिकरण की व्याख्या कीजिए।

ANS. प्रकृति और मानव आपस में जटिलता से जुड़े हैं। भौतिक और मानवीय घटनाओं का वर्णन मानव शरीर रचना विज्ञानसे प्राप्त प्रतीकों से करना, मानव भूगोल का प्रकृतिकरण और प्रकृति का मानवीकरण कहलाता है। जैसे पृथ्वी का रूप’, पर्वतों का सौन्दर्य’, तूफान की आँख’, नदी का मुख’, और शीर्ष’, पर्वतों की चोटी’, भूमि का गर्भ (भू गर्भ), तथा महानगर कभी नहीं सोते’, देश एक शरीरहै तो परिवहन व संचार उसकी धमनियांऔर नदी की युवा, प्रौढ़ और वृद्धावस्थाआदि के माध्यम से भौगोलिक अध्ययन करना, प्रकृति के मानवीकरण के कुछ उदाहरण हैं।

(II)       मानव भूगोल के विषय क्षेत्र पर एक टिप्पणी लिखिए।

ANS. मानव भूगोल, भौतिक पर्यावरण और मानव – जनित सामाजिक – सांस्कृतिक पर्यावरण के अंत: सम्बन्धों का अध्ययन, उनकी पारस्परिक अन्योन्यक्रिया (Interaction) के द्वारा करता है। भौगोलिक परिस्थितियों के अंतर्गत, मानव के उद्गम या क्रियाकलापों द्वारा निर्मित सांस्कृतिक दृश्यभूमि (Cultural Landscape) का अध्ययन ही मानव भूगोल की विषय वस्तु या विषय क्षेत्र है।

मानव भूगोल का विषय क्षेत्र अत्यंत विस्तृत है। इसमें वे सभी पदार्थ, कार्य तथा विचार शामिल किये जाते हैं, जो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से मनुष्य व उसके पर्यावरण से जुड़े हुए होते हैं। जैसे कृषि, उद्योग, व्यापार, संचार, जनसंख्या व इसका संघटन, मानव अधिवास, भाषा, साहित्य तथा राजनीतिक एवं प्रशासनिक इकाइयाँ आदि।



Visit and Subscribe My YouTube Channel with my Name 

Follow me on Facebook Page with my Name 

Join My Telegram Group with my Name 
"Abhimanyu Dahiya"  

Save Water, Save Environment, 
Save Earth, Save Life.
जल है तो कल है। जल ही जीवन है।