Skip to main content

Shri Amarnath Yatra Route Chart and Map श्री अमरनाथ यात्रा रूट चार्ट एवं मानचित्र

जय श्री अमरनाथ जी 

श्री अमरनाथ यात्रा : 

श्री अमरनाथ यात्रा पर जाने के दो रास्ते हैं।

1. पहलगाम (चंदनवाड़ी )होकर

2. दूसरा बालटाल (सोनमर्ग) होकर 

1. पहलगाम से श्री अमरनाथ जी। 

पहलगाम ( चंदनवाड़ी ) से श्री अमरनाथ जी की यात्रा दो या तीन दिन की है

पहलगाम से जानेवाले रास्ते को सरल और सुविधाजनक समझा जाता है।
श्राईन बोर्ड अधिकतर यात्रियों को पहलगाम के रास्ते श्री अमरनाथ जी जाने के लिए प्रेरित करती है।

यह रास्ता 32 किलोमीटर का है 
जिसमें पहले पिस्सु टाप और फिर महागुणस टाप दो मुश्किल सीधे पहाड़ हैं। जिसमें पैदल यात्री को बहुत अधिक थकान महसूस होती है।
यह रास्ता अति दर्शनीय व बर्फ की पहाड़ों से लदा हुआ है। यहां की यात्रा आनंदमयी होती है। 


2. बालटाल से श्री अमरनाथ जी। -

बलटाल कैंप से तीर्थयात्री एक दिन में श्री अमरनाथ गुफा के दर्शन कर वापस कैंप लौट सकते हैं।

बालटाल से श्री अमरनाथ गुफा की दूरी केवल 14 किलोमीटर है और यह  दुर्गम रास्ता है और सुरक्षा की दृष्टि से भी संदिग्ध है। इसीलिए इस मार्ग को सुरक्षित नहीं माना जाता।

लेकिन कम समय में यात्रा करने वाले लोग इस मार्ग से यात्रा करना पसंद करते हैं।

दोनों बेसकैंप
दोनों रास्तों में

सरकारी संस्थाओं व फौज की ओर से मैडिकल कैंप की व्यवस्था है। 

गैर सरकारी संस्थाओं की ओर से लंगर व मैडिकल कैंप दोनों की व्यवस्था की जाती है।

जय श्री अमरनाथ जी।

Visit and Subscribe My YouTube Channel with my Name 

Follow me on Facebook Page with my Name 

Join My Telegram Group with my Name 
"Abhimanyu Dahiya"  

Save Water, Save Environment, 
Save Earth, Save Life.
जल है तो कल है। जल ही जीवन है।