Skip to main content

Class 11 Geography Previous Year Paper - 2022 (Solution)

Time – 2½ Hrs.     Annual Papers April 2022       MM: 60

1.   सर्वप्रथम भूगोल शब्द का प्रयोग एक ग्रीक विद्वान ________________ने किया। 1

Ans. 'इरेटॉस्थेनिज' (ERATOSTHENES) ने

2.   भूगोल शब्द किन दो ग्रीक शब्दों के मेल से मिलकर बना है ? 1

Ans. 'GEO' यानी 'Earth' (पृथ्वी) और 'GRAPHOS' या 'GRAPHIA' यानी 'Explain' (वर्णन करना)।

3.   भौतिक तथा मानवीय दोनों प्रकार के भौगोलिक तथ्य स्थैतिक नहीं अपितु ________होते हैं। 1

Ans. भौतिक तथा मानवीय दोनों प्रकार के भौगोलिक तथ्य स्थैतिक नहीं, अपितु गत्यात्मक होते हैं।

4.   राजनीतिशास्त्र का मूल उद्देश्य राज्य क्षेत्र जनसंख्या और ____________का विश्लेषण है। 1

Ans. प्रभुसत्ता

5.   मानव भूगोल की दो मुख्य शाखाओं के नाम लिखिए। 1

Ans. सामाजिक / सांस्कृतिक भूगोल; जनसंख्या एवं अधिवास भूगोल; आर्थिक भूगोल; ऐतिहासिक भूगोल; राजनीतिक भूगोल (कोई भी दो लिखें)

6.   पृथ्वी की उत्पत्ति के बारे में प्रारम्भिक व लोकप्रिय मत देने वाले जर्मन दार्शनिक का नाम___________है। 1

Ans. इमैनुअल कांट ने

7.   सभी ग्रहों का निर्माण लगभग कितने अरब वर्षों पहले हुआ ? 1

(a) 8 अरब वर्ष

(b) 5.5 अरब वर्ष

(c) 4.6 अरब वर्ष

(d) 9 अरब वर्ष

Ans. 4.6 अरब वर्ष पहले।

8.   क्या पृथ्वी की संरचना परतदार है ? (हाँ / नहीं) 1

Ans. हाँ

9.   पृथ्वी पर जीवन का विकास लगभग कितने वर्ष पहले आरंभ हुआ ? 1

(a) 400 करोड़ वर्ष

(b) 380 करोड़ वर्ष

(c) 560 करोड़ वर्ष

(d) कोई नहीं

Ans. 380 करोड़ वर्ष

10.            भूकंपमापी यंत्र का नाम क्या है ? 1

Ans. सिस्मोग्राफ (Seismograph)

11.            धरातल पर सबसे पहले कौन – सी भूकंपीय तरंगें पहुँचती हैं ? 1

Ans. P तरंगें

12.            सबसे ज्यादा विनाशकारी कौन – सी भूकंपीय तरंग होती हैं ? 1

(a) P तरंग 

(b) S तरंग

(c) धरातलीय तरंग

(d) कोई नहीं

Ans. धरातलीय तरंग

13.            1912 में महाद्वीपीय विस्थापन सिद्धांत किस जर्मन विद्वान ने प्रस्तावित किया ? 1

Ans. अल्फ्रेड वेगनर ने

14.            क्या सीसा अलौह धातु है ? 1

Ans. हाँ

15.            जब घोलरंध्र व डोलाइन कन्दराओं के गिरने से आपस में मिलते हैं, तो उन विस्तृत खाइयों को क्या कहते हैं ? 1

(a) सर्क

(b) एस्कर

(c) घाटी रंध्र या युवाला

(d) कोई नहीं 

Ans. घाटी रंध्र या युवाला

16.            क्या स्वर्ण, चाँदी बहुमूल्य धातु हैं ? (हाँ / नहीं) 1

Ans. हाँ

17.            हिमनद मृत्तिका के अंडाकार समतल कटकनुमा स्थलरूप को जिसमें रेत व बजरी के ढेर होते हैं, क्या कहते हैं ? 1

(a) बरखान

(b) युवाला

(c) ड्रमलिन

(d) कोई नहीं

Ans. ड्रमलिन

18.            नव चंद्राकार टिब्बे जिनकी भुजाएं पवनों की दिशा में निकली होती हैं, ऐसी भू – आकृति को क्या कहते हैं ? 1

(a) ड्रमलिन

(b) मोरेन्स

(c) बरखान

(d) ऐस्कर  

Ans. बरखान

19.            निम्न में से कितनी कितनी ऊँचाई पर ऑक्सीजन की मात्रा नगण्य हो जाती है ? 1

(a) 90 कि. मी.

(b) 100 कि. मी.

(c) 120 कि. मी.

(d) 150 कि. मी.

Ans. 120 कि. मी.

20.            पृथ्वी का अक्ष सूर्य के चारों ओर परिक्रमण की समतल कक्षा से ____________का कोण बनाता है ? 1

Ans. 66½° का कोण

21.            सौर विकिरण की परावर्तित मात्रा को पृथ्वी का _____________कहते हैं ? 1

Ans. पृथ्वी का एल्बिडो

22.            कोरिओलिस बल दाब प्रवणता के समकोण पर कार्य करता है ? (हाँ / नहीं) 1

Ans. हाँ

23.            भारत की उत्तर से दक्षिण तक वास्तविक दूरी कितने किलोमीटर है ? 1

(a) 2980 कि. मी.

(b) 3800 कि. मी.

(c) 3214 कि. मी.

(d) 5000 कि. मी.

Ans. 3214 कि. मी.

24.            भारत की पूर्व से पश्चिम तक वास्तविक दूरी _________________ कि. मी. है।  1

Ans. 2933 कि. मी.

25.            ‘करेवा’ भूआकृति कहाँ पाई जाती है ? 1

(a) उत्तर – पूर्वी हिमालय

(b) पूर्वी हिमालय

(c) हिमाचल, उतराखंड हिमालय

(d) कश्मीर हिमालय

Ans. कश्मीर हिमालय

26.            क्या चंदन वन उष्ण कटिबंधीय पर्णपाती वन हैं ? (हाँ / नहीं) 1

Ans. हाँ, चंदन वन उष्ण कटिबंधीय आर्द्र पर्णपाती वन का वृक्ष है।

27.            क्या काली मिट्टी का दूसरा नाम रेगर है ? (हाँ / नहीं) 1

Ans. हाँ

28.            क्या जलोढ़ मिट्टी सर्वाधिक उपजाऊ मिट्टी है ? (हाँ / नहीं) 1

Ans. हाँ

29.            क्या मृदा निर्माण में जीव अवशेष भी सम्मिलित होते हैं ? (हाँ / नहीं) 1

Ans. हाँ

30.            क्या मृदा के आवरण का विनाश, मृदा अपरदन कहलाता है ? (हाँ / नहीं) 1

Ans. हाँ

31.            भूगोल के अध्ययन के दो प्रमुख उपागम लिखिए। 2

Ans. क्रमबद्ध भूगोल और प्रादेशिक भूगोल

32.            वेगनर महोदय के अनुसार महाद्वीपीय विस्थापन के दो कारण लिखिए। 2

Ans. महासागरों के तल का विस्तार होना, प्लेटों की गति, पृथ्वी का अपकेंद्रीय बल, चंद्रमा का गुरुत्वाकर्षण बल।

33.            सूर्यातप क्या है ? 2

Ans. पृथ्वी के पृष्ठ पर प्राप्त होने वाली ऊर्जा, 'सूर्यातप' (Insolation) या 'आगामी सौर विकिरण' (Incoming Solar Radiation) कहलाती है।

34.            ओस और तुषार के बारे में दो – दो लाइन लिखिए। 2

Ans. ओस (DEW) :- जब आर्द्रता धरातल के ऊपर हवा में संघनन केंद्रकों पर संघनित न होकर ठोस वस्तु जैसे पत्थर, घास तथा पौधों की पत्तियों की ठंडी सतहों पर पानी की बूंदों के रूप में जमा होती है, तब इसे ओस के नाम से जाना जाता है।

तुषार (FROST) :- तुषार या पाला ठंडी सतहों पर बनता है जब संघनन तापमान के जमाव बिंदु (0℃) से नीचे चले जाने पर होता है।

35.            वर्षा के प्रकार लिखिए। 3

Ans. उत्पत्ति के आधार पर वर्षा को तीन प्रमुख प्रकारों में बाँटा जा सकता है -

1. संवहनीय वर्षा (Convectional Rainfall)

2. पर्वतीय वर्षा (Orographic or Relief Rainfall)

3. चक्रवातीय वर्षा (Cyclonic or Frontal Rainfall)

36.            अपसारी और अभिसारी सीमा क्या है ? 3

Ans. अपसारी सीमा (Divergent Plate) - जब दो भूगर्भिक प्लेटें एक - दूसरे से दूर विपरीत दिशा में जाती हैं, तो अपसारी प्लेटें कहलाती हैं। इनसे मध्य महासागरीय कटकों एवं नई पर्पटी का निर्माण होता है। इनको रचनात्मक प्लेट सीमा या प्रासरी स्थान (Spreading site) भी कहते हैं।

अभिसरण सीमा (Convergent Plate) - जब दो भूगर्भिक प्लेटें एक - दूसरे की ओर आती हैं तथा टकराती हैं तो अभिसारी प्लेटें कहलाती हैं। इनसे नवीन बलित पर्वतों का निर्माण होता है। इनको विनाशात्मक प्लेट सीमा या अभिसरण सीमा भी कहते हैं।

37.            जलीय चक्र क्या है ? 3

Ans. पर्यावरण में जल तीन अवस्थाओं ठोस, तरल और गैस में पाया जाता है। वर्षा होने तथा हिम पिघलने से जल का अधिकतर भाग ढलान के अनुरूप बहकर नदियों के द्वारा समुंदर में चला जाता है। इस जल का कुछ भाग महासागरों, झीलों तथा नदियों से जलवाष्प बनकर वायुमंडल में लौट जाता है। कुछ भाग वनस्पति द्वारा अवशोषित होकर वाष्पोत्सर्जन द्वारा वायुमंडल में जा मिलता है। वर्षा और हिम के पिघलने  से जल का शेष भाग रिसकर भूमिगत जल के रूप में संघनित हो जाता है। वायुमंडल में उपस्थित जलवाष्प संगठित होकर बादलों का रूप लेते हैं। बादलों से वर्षा होती है। वर्षा का जल नदी - नालों के माध्यम से समुंदरों तक पहुंच जाता है। इस प्रकार से पृथ्वी पर जलीय चक्र (Hydrological cycle) पूर्ण होता है।

38.            पाँच प्रमुख बायोम के नाम लिखिए। 3

Ans. विश्व में पांच प्रमुख जीवोम पाए जाते हैं -

1 वन जीवोम (Forest Biomes)

2 घास भूमि जीवोम (Grasslands Biomes)

3 जलीय जीवोम (Aquatics Biomes)

4 उच्च प्रदेशीय (तुंगीय) जीवोम (High Altitude Biomes)

5 मरुस्थली जीवोम (Desert Biomes)

39.            ज्वार – भाटा की परिभाषा और प्रकार बतलाते हुए व्याख्या कीजिए। अथवा महासागरीय जल की लवणता क्या है ? लवणता को प्रभावित करने वाले कारकों के बारे में व्याख्या कीजिए। 5

Ans. ज्वार भाटा: समुद्र के जल का दिन में एक बार या दो बार ऊपर चढ़ना और नीचे उतरना ज्वार - भाटा कहलाता है। तटीय किनारों पर समुद्री जल के ऊपर चढ़ने को ज्वार तथा नीचे उतरने को भाटा कहते हैं।

ज्वार - भाटा की उत्पत्ति के कारण :-

पृथ्वी पर सूर्य तथा चंद्रमा का गुरुत्वाकर्षण बल अपना प्रभाव डालते हैं। इस प्रभाव के कारण पृथ्वी पर जल तटों की ओर चढ जाता है जिसे ज्वार कहते हैं तथा जब गुरुत्वाकर्षण बल कम होता है तो पानी वापिस समुद्र की ओर उतर जाता है इसे भाटा कहते हैं।

ज्वार - भाटा के प्रकार:-

1. बृहत ज्वार - भाटा (Spring Tide):-

Spring शब्द जर्मनी भाषा के Springen शब्द से उत्पन्न हुआ है जिसका अर्थ है - To Jump । यहां Spring शब्द का बसंत ऋतु से कोई संबंध नहीं है।

पूर्णमासी (Full Moon) अथवा अमावस्या (New Moon) को सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीध में आ जाते हैं, जिस कारण गुरुत्वाकर्षण बल संयुक्त रूप से प्रभाव डालता है। परिणाम स्वरूप बृहत ज्वार आता है।

2. लघु ज्वार (Neap Tide) - शुक्ल और कृष्ण पक्ष की सप्तमी और अष्टमी के दिन सूर्य और चंद्रमा पृथ्वी के केंद्र पर समकोण बनाने की दिशा में आते हैं। ऐसी स्थिति में चंद्रमा और सूर्य विपरीत दिशाओं से एक दूसरे के विरुद्ध गुरुत्वाकर्षण बल लगाते हैं। जिस कारण से समुद्र का पानी अधिक उतार-चढ़ाव नहीं कर पाता इसे लघु ज्वार कहते हैं।

अथवा

महासागरीय जल की लवणता (Salinity of Ocean Water):-

'लवणता' शब्द का प्रयोग समुद्री जल में घुले हुए नमक की मात्रा को निर्धारित करने के लिए किया जाता है। लवणता का मापन "एक किलोग्राम अथवा 1000 ग्राम समुद्री जल में घुले हुए नमक की मात्रा के आधार पर किया जाता है।" इसे प्राय: प्रति 1000 भाग (%०) या PPT के रूप में व्यक्त किया जाता है। समुद्री जल की औसत लवणता 35 ग्राम प्रति 1000 ग्राम अथवा 35%० अथवा 3.5%० होती है। 24.7%० की लवणता को खारे जल की सीमांकित करने की उच्च सीमा माना जाता है।

समुद्री जल में 47 प्रकार के लवण घुले हुए होते हैं। जिसमें क्लोरीन, सोडियम, सल्फेट, मैग्निशियम, कैल्सियम, पोटैशियम, बाइकार्बोनेट, ब्रोमीन, बोरेट आदि प्रमुख खनिज लवण हैं, जो समुद्री जल में पाए जाते हैं।

महासागरीय लवणता को प्रभावित करने वाले कारक (Factors Affecting Salinity in             Oceans):-

1.    स्वच्छ व मीठे जल की आपूर्ति - यदि समुंदरों में स्वच्छ जल की लगातार आपूर्ति होती रहती है तो वहां पर जल में खारे पानी की मात्रा कम हो जाती है। मीठे या  स्वच्छ जल की आपूर्ति वर्षा, नदियों, हिम के पिघलने से होती है।

2.    वाष्पन - जल से भाप बनने की प्रक्रिया वाष्पन कहलाती है। वाष्पन तापमान, वायु की शुष्कता और मेघों पर निर्भर करता है। महासागरों में जहां वाष्पन अधिक पाया जाता है, वहां पर लवणता की मात्रा अधिक होती है। इसी प्रकार उष्ण मरुस्थलीय भागों के निकट स्थित समुद्रों में अधिक वाष्पीकरण के कारण लवणता का अंश अधिक होता है।

3.    समुद्री धाराएं - महासागरों में जल का एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानांतरण, समुद्री धाराएं कहलाता है। इनके कारण खारेपन की मात्रा भी बदल जाती है। उदाहरण के रूप में भूमध्यरेखीय गर्म महासागरीय धाराएं महाद्वीपों के पश्चिम भागों से लवणता को पूर्वी तटीय भागों में पहुंचा देती हैं। इसी प्रकार गल्फ स्ट्रीम की गर्म धारा यूरोप के उत्तर - पश्चिमी तटों पर लवणता की मात्रा को बढ़ा देती है और लैब्रेडोर की ठंडी जलधारा के कारण उत्तर अमेरिका के उत्तर - पूर्वी तटीय भागों की लवणता घट जाती है।

4.    पवनें - पवनें भी महासागरीय जल को एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में स्थानांतरित करके लवणता को प्रभावित करती हैं।

40.            पृथ्वी की उत्पत्ति और उदभव के बारे में संक्षिप्त वर्णन कीजिए।

Ans. पृथ्वी की उत्पत्ति आज से लगभग 450 करोड़ या 4.5 अरब वर्ष पहले हुई थी । प्रारंभ में पृथ्वी बहुत गर्म एवं निर्जन थी । धीरे धीरे यह ठंडी हुई और इस पर प्रारंभ में केवल एक ही स्थलखण्ड था जिसका नाम था पैंजिया(Pangaea) जिसका अर्थ था   सम्पूर्ण पृथ्वी तथा एक ही जलखण्ड था जिसका नाम था पैंथालासा (Panthalassa) जिसका अर्थ था जल ही जल । कालांतर में (लगभग 20 करोड़ वर्ष पहले) भूगर्भीक हलचलें हुई तथा पैंजिया दो भागों में विभाजित हो गया तथा इनके बीच पूर्व पश्चिम दिशा में एक भू अभिनति टेथिस / टेथिजनामक सागर की उत्पत्ति हुई। इसके उत्तर में स्थलीय भाग लारेशिया (Laurasia) (अंगारालैन्ड) तथा दक्षिण स्थलीय भाग गोंडवानालैन्ड (Gondwanaland) कहलाया। समय के साथ साथ गोंडवानालैन्ड, अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका और भारतीय भू खण्डों में विभक्त हो गया । लारेशिया (अंगारालैन्ड)  का एशिया और यूरोप का स्थलखण्ड आज भी संयुक्त रूप से यूरेशिया  कहलाता है जबकि इसका कुछ भाग उत्तर अमेरिका और ग्रीनलैंड के रूप में  विभक्त हो गया ।

अथवा

निम्नलिखित को भारत के रेखा मानचित्र पर अंकित करें :- 5

(i)       नर्मदा नदी

(ii)      ताप्ती नदी

(iii)     मालाबार तट

(iv)     देहली

(v)      कोरोमण्डल तट



[केवल दृष्टिहीन विद्यार्थियों के लिए]

नोट : निम्नलिखित प्रश्न केवल दृष्टिहीन परीक्षार्थियों के लिए प्रश्न संख्या 40 के स्थान पर हैं :

(i)       हरियाणा और पंजाब की राजधानी का नाम बताइए। 1

Ans. चंडीगढ़

(ii)      राजस्थान की राजधानी का नाम बताइए। 1

Ans. जयपुर

(iii)     हिमालय पर्वत की सबसे ऊँची चोटी का नाम बताइए। 1

Ans. माउंट एवरेस्ट (8848 मीटर)

(iv)     नर्मदा नदी कहाँ गिरती है ? 1

Ans. अरब सागर में

(v)      गोदावरी नदी क्या पठारी नदी है ? 1

Ans. हाँ, गोदावरी नदी दक्षिण भारतीय पठार पर प्रवाहित होती है।


Click Here to Open OR Download Marking Scheme March 2022