Skip to main content

Lakes and Water Falls Facts

 1.        पिछोला झील किस शहर में स्थित है ? झीलों की नगरी (उदयपुर) में।

2.        दुनिया में ताजे पानी की सबसे गहरी झील कौन - सी है ? बैकाल झील (साइबेरिया, रूस)

3.        बैकाल झील (साइबेरिया, रूस) में दुनिया में सतह पर मौजूद ताजे पानी (नदी, तालाब, झरने व झीलें) का करीब कितना फीसदी पानी मौजूद है ? लगभग 20% (कुल 23615 क्यूबिक किलोमीटर) (दुनिया का मीठे पानी का 1/5 हिस्सा)

4.        बैकाल झील (साइबेरिया, रूस) की गहराई कितनी है ? 1642 मीटर।

5.        दुनिया में सबसे साफ और सबसे पुरानी (करीब तीन करोड़ साल पुरानी) झील कौन - सी है ? बैकाल झील (साइबेरिया, रूस)

6.        विश्व की सबसे ज़्यादा पानी वाली झील कौन - सी है ? कैस्पियन सागर (खारे पानी की झील)।

7.        बैकाल झील का अन्य नाम क्या है ? बयकाल झील।

8.        दुनिया की सबसे गहरी झील कौन - सी है ? बैकाल झील (Lake Baikal)

9.        बैकाल झील पृथ्वी पर किस प्रकार की भौगोलिक संरचना में स्थित है ? यह झील की एक ऐसी दरार (Rift) में स्थित है जहाँ तीन विवर्तनिक प्लेटें (tectonic plates) आपस में मिलती हैं।

10.     बैकाल झील में जीव - जन्तुओं की कितनी प्रजातियाँ मिलती हैं ? 250 से ज्यादा प्रजातियाँ।

11.     दुनिया की सबसे बड़ी खारे पानी की झील कौन - सी है ? कैस्पियन सागर (Caspian Sea) (इसका क्षेत्रफल 143,244 वर्ग मील (371,000 वर्ग किमी) है।)

12.     कैस्पियन सागर (Caspian Sea) के किनारे किन देशों की सीमाएँ लगती हैं ? इस झील के किनारे रूस, कजाकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, अजरबैजान और ईरान की सीमायें मिलती है।

13.     दुनिया की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील (World’s Largest Fresh Water Lake) कौन - सी है ? सुपीरियर झील (Lake Superior), अमेरिका-कनाडा सीमा पर स्थित महान झीलों में से एक जिसका क्षेत्रफल 31,700 वर्ग मील (82,100 वर्ग किमी) है।

14.     दुनिया की सबसे ऊँची झील (Highest Lakes of The World) कौन - सी है ? अर्जेंटीना में स्थित ओजोस डेल सलादो पूल (Ojos del Salado Pool) (6400 मीटर)

15.     दुनिया की सबसे ऊँची नौगम्य झील कौन - सी है ? टिटिकाका झील (Lake Titicaca) (पेरू बोलीविया की सीमा पर) (यह झील 12,507 फीट (3,812 मीटर) की ऊँचाई पर स्थित है।)

16.     इग्वाजु फॉल्स कहाँ स्थित है ?

Ans. अर्जेंटीना और ब्राजील की सीमा पर इग्वाजु नदी पर।

17.     इग्वाजु फॉल्स कितने झरनों का समूह है ?

Ans. 275 झरनों का।

18.     दुनिया का सबसे चौड़ा झरना कौन - सा है ?

Ans. इग्वाजु फॉल्स (2.7 किलोमीटर चौड़ा)

19.     इग्वाजु फॉल्स में ज्यादातर झरने कितने ऊंचे हैं ?

Ans. 210 फीट

20.     इग्वाजु फॉल्स (Igwazu falls) में सबसे ऊंचा झरना कौन - सा है ?

Ans. डेविल्स थ्रोट झरना (269 फीट ऊंचा)

21.     अमेरिका के किस राष्ट्रपति की पत्नी ने इग्वाजु फॉल्स को देखकर अमेरिका - कनाडा सीमा पर स्थित झरने को "बेचारा नियाग्रा" कहा था ?

Ans. अमेरिका के 32वें राष्ट्रपति रूजवेल्ट की पत्नी इलिएनॉर ने।