Skip to main content

State of India’s Forest Report – 2019

 State of India’s Forest Report – 2019

1.        स्टेट ऑफ़ इंडियाज फॉरेस्ट रिपोर्ट 2019 (State of India’s Forest Report – 2019) के अनुसार देश में कुल वन क्षेत्र कितना है ? 712249 वर्ग KM

2.        स्टेट ऑफ़ इंडियाज फॉरेस्ट रिपोर्ट 2019 के अनुसार देश में कुल वन क्षेत्र कितना प्रतिशत है ? 21.67% (2017 की तुलना में 0.13% ज्यादा (3976 वर्ग KM वन क्षेत्र का इजाफा हुआ है)

3.        स्टेट ऑफ़ इंडियाज फॉरेस्ट रिपोर्ट हर कितने साल बाद प्रकाशित की जाती है ? हर दो साल बाद।

4.        1988 की राष्ट्रीय वन नीति के अनुसार देश के कुल कितने भू भाग पर वन होने चाहिए ? 33%

5.        वृक्षाच्छादित भू भाग किसे कहते हैं ? घोषित वन क्षेत्र से अलग पेड़ों वाला धरती का वह हिस्सा जो न्यूनतम एक हेक्टेयर रकबे से कम होता है।

6.        फारेस्ट सर्वे ऑफ़ इण्डिया के अनुसार वन किसे कहते हैं ? धरती का वह भू भाग जिसमें पेड़ों की कैनोपी घनत्व 10% से अधिक होता है और यह एक हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में होता है। इसमें पेड़ों की न्यूनतम ऊंचाई 4.5 फ़ीट और व्यास 10 सेमी होना चाहिए।

वर्ल्ड वाइल्डलाइफ डे (World Wildlife Day) कब मनाया जाता है ? 3 मार्च को।