Skip to main content

आम्र वर्षा, फूलों वाली बौछार, काल बैसाखी , बारदोली छीड़ा और लू क्या हैं ? What are Mango Shower, Blossom Shower, Nor Wester, Bardoli Chheerha, Loo ?

ग्रीष्म ऋतु में आने वाले कुछ प्रसिद्ध स्थानीय तूफान :

आम्र वर्षा :- ग्रीष्म ऋतु के समाप्त होते - होते पूर्व मानसून (Pre Monsoon) बौछारें पड़ती हैं।  केरल व कर्नाटक में यह एक सामान्य मौसमी घटना है। इस तूफानी वर्षा को वहाँ स्थानीय तौर पर आम्र वर्षा (Mango Shower)  कहा जाता है क्योंकि यह आमों को जल्दी पकाने में सहायता करती है।

फूलों वाली बौछार :- इस वर्षा से केरल में निकटवर्ती कहवा उत्पादक क्षेत्रों में कहवा के फूल खिलने लगते हैं।

काल बैसाखी :- असम और पश्चिम बंगाल में वैशाख के महीने में शाम या दोपहर बाद चलने वाली तेज तूफानी एवं विनाशकारी वर्षा को काल बैसाखी कहते हैं। इन तूफ़ानों की कुख्यात प्रकृति का अनुमान इनके स्थानीय नाम ‘काल बैसाखी’ से लगाया जा सकता है जिसका अर्थ है वैशाख के महीने में आने वाली तूफानी हवाएं। यह वर्षा चाय, पटसन व चावल के लिए अच्छी होती है। असम में इन तूफानों को ‘बारदोली छीड़ा’  कहा जाता है।

लू :- उत्तरी मैदानों में पंजाब से बिहार तक चलने वाली गर्म, शुष्क व पीड़ादायक पवनें Loo कहलाती हैं। दोपहर में चलने वाली इन हवाओं की तीव्रता दिल्ली और पटना के बीच अधिक होती है।




Visit and Subscribe My YouTube Channel with my Name 

Follow me on Facebook Page with my Name 

Join My Telegram Group with my Name 
"Abhimanyu Dahiya"