Skip to main content

Antarctica Heat Record, दुनिया के सबसे ठंडे स्‍थान अंटार्कटिका में पड़ी रेकॉर्ड तोड़ गर्मी, टेंशन में आए वैज्ञानिक

UN Confirms Antarctica Heat Record: अंटार्कटिका में पिछले साल रेकॉर्ड तोड़ गर्मी ने वैज्ञानिकों को टेंशन में ला दिया था। अब इसकी संयुक्‍त राष्‍ट्र ने भी पुष्टि कर दी है। संयुक्‍त राष्‍ट्र ने कहा क‍ि पिछले साल अंटार्कटिका में 18.3 ड‍िग्री सेल्सियस तापमान पहुंच गया था।

न्‍यूयॉर्क
दुनिया के सबसे ठंडे स्‍थानों में शुमार अंटार्कटिका पर भीषण गर्मी ने अब तक के सारे रेकॉर्ड तोड़ दिए हैं। संयुक्‍त राष्‍ट्र ने अब मान लिया है कि अंटार्कटिका महाद्वीप पर पारा पिछले साल 18.3 ड‍िग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। संयुक्‍त राष्‍ट्र के वर्ल्‍ड मेट्रोलॉजिकल ऑर्गनाइजेशन ने बताया कि 6 फरवरी 2020 को अंटार्कटिका इलाके में स्थित आर्जेंटीना के इस्‍पेरंजा शोध स्‍टेशन पर तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।

ऑर्गनाइजेशन के महासचिव पेट्टारी ताल्‍स ने कहा कि इस अधिकत तापमान के रेकॉर्ड की पुष्टि आवश्‍यक थी क्‍योंकि वहां के मौसम और जलवायु के बारे में एक व्‍यापक समझ बनाने में मदद करता है। उन्‍होंने कहा, 'अंटार्कटिका इलाका धरती के सबसे ज्‍यादा तेजी से गरम होते इलाकों में से एक है। यहां पर पारा 50 साल में 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है। इसलिए जलवायु परिवर्तन के साथ यह तापमान लगातार बना हुआ है जिसका हम परीक्षण कर रहे हैं।