Skip to main content

Lowest Population Growth Rate in World of South Korea. (दक्षिण कोरिया के लिए ख़तरे की घंटी)

 

दक्षिण कोरिया के लिए ख़तरे की घंटी, जन्म से ज़्यादा मौतें

बच्चे के साथ एक महिला

साल 2020 के दौरान दक्षिण कोरिया में पहली बार जन्म से अधिक मौतें हुई हैं. इसने इस देश की चिंताएं बढ़ा दी हैं. दक्षिण कोरिया पहले से ही दुनिया में सबसे कम जन्म दर वाला देश है। 

साल 2020 में दक्षिण कोरिया में सिर्फ़ 275,800 बच्चों का जन्म हुआ है. यह साल 2019 की तुलना में 10 फ़ीसद कम है. वहीं, पिछले साल दक्षिण कोरिया में करीब 307,764 लोगों की मौत हुई है। 

मौजूदा आँकड़ों ने एक बार फिर दक्षिण कोरिया को अपनी नीतियों पर सोचने पर मजबूर कर दिया है।  देश के गृह मंत्रालय ने अपनी नीतियों में इसके मद्देनज़र 'मूलभूत बदलाव' की बात कही है। 

एक बुज़ुर्ग व्यक्ति

घटती आबादी ने देश के ऊपर अत्यधिक दबाव डाल दिया है। जहां बढ़ती उम्र वाली अधिक आबादी के चलते स्वास्थ्य सेवाओं और पेंशन की मद में अधिक राजस्व खर्च करने का दबाव बढ़ रहा है तो वहीं, नौजवानों की कम होती आबादी की वजह से देश में कामगारों की कमी हो रही है। 

Source : दक्षिण कोरिया के लिए ख़तरे की घंटी, जन्म से ज़्यादा मौतें - BBC News हिंदी