Skip to main content

चर्चा में चल रहे शब्द CAB और NRC कानूनों में क्या अंतर है?

चर्चा में चल रहे शब्द CAB का पूरा नाम क्या है ? Citizen Amendment Bill (नागरिकता संशोधन कानून)

2.        नागरिकता संशोधन कानून के अंतर्गत भारत के किस मूल कानून में बदलाव किया गया है ? नागरिकता अधिनियम 1955 में

3.        अब तक भारतीय नागरिकता लेने  भारत में कितने समय तक रहना अनिवार्य था ? 11 साल

4.        नए नागरिकता संशोधन कानून के अंतर्गत भारत के तीन पड़ोसी देशों के अल्पसंख्यकों को भारत में कितने वर्ष रहने पर नागरिकता दी जा सकती है ? 5 साल

5.        CAB और NRC कानूनों में क्या अंतर है? CAB का संबंध नागरिकता देने से जुड़ा है, जबकि NRC अवैध निवासियों की पहचान से जुड़ा हुआ कानून है।

6.        CAB के अंतर्गत बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आए किन अल्पसंख्यकों को भारत में नागरिकता दी जा सकती है ? जो 31 दिसंबर 2014 से पहले आए हों।

7.        चर्चा में चल रहे शब्द NRC का पूरा नाम क्या है ? National Register of Citizen 

8.        NRC के अंतर्गत किन्हें अवैध निवासी माना जा सकता है ? जो शरणार्थी 19 जुलाई 1948 के बाद अवैध रूप से भारत आए हैं।

9.        भारतीय संविधान का भाग 11 किसी की व्याख्या करता है ? यह भाग बताता है कि राज्य और केंद्र के संबंध कैसे होने चाहिए।

10.     भारतीय संविधान की कौन - सी धारा राज्यपाल को यह अधिकार देती है कि अगर किसी भी राज्य में केंद्र सरकार के दोनों सदनों में पास कानून को राज्य सरकार द्वारा न माना जाए या उसकी अवमानना की जाए, तो ऐसी स्थिति में राज्यपाल उस राज्य की सरकार की बर्खास्तगी के लिए राष्ट्रपति को लिख सकता है ? धारा 356

11.     भारतीय संविधान की कौन - सी धारा केंद्र सरकार को यह अधिकार देती है कि वह राष्ट्रीय हित में उसका प्रयोग करते हुए संसद में राज्य के लिए कानून तक बना सकती है ? धारा 249

भारतीय संविधान की किन धाराओं में यह स्पष्ट उल्लेख है कि राज्य सरकार, केंद्र सरकार द्वारा पारित कानून को लागू करने से मौखिक या लिखित रूप से मना नहीं कर सकती है ? धारा 256 और धारा 257 में