Skip to main content

Do you know ? How many cities buildings institutes name changes in India?

क्या आप जानते हैं?

देश में पिछले 25 साल में किन शहरों, संस्थानों, रेलवे स्टेशनों राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों और स्थानों के नाम बदले गए हैं?  

  1. उत्तर प्रदेश के आगरा में ताजमहल के पास निर्माणाधीन मुगल म्यूजियम का नाम अब छत्रपति शिवाजी के नाम पर रखा जाएगा।
  2. साल 1995 में तत्कालीन शिवसेना सरकार ने आधिकारिक रूप से बंबई का नाम बदलकर मुंबई कर दिया था। 'मुंबई' नाम के पहले दो शब्द मुंबा या महा-अंबा देवी के नाम से रखा गया। वहीं आखिरी शब्द आई, जिसे मराठी में 'मां' कहते हैं से पड़ा है।
  3. 17 जुलाई 1996 से पहले चेन्नई शहर का नाम मद्रास हुआ करता था। 'चेन्नई' शब्द अंग्रेजों द्वारा बनाए गए फोर्ट सेंट जॉर्ज के करीब एक शहर चेन्नपटनम से लिया गया है। चेन्नई तमिलनाडु की राजधानी है।
  4. 2014 में बेंगलोर का नाम बदलकर बंगलूरू किया गया। कर्नाटक के 12 दूसरे शहरों का भी नाम बदला गया जिनमें मैसूरु और मेंगलुरु प्रमुख हैं। शहरों के नाम बदलने के पीछे कन्नड़ भाषा के सही उच्चारण का तर्क दिया गया था।
  5. कोलकाता को पहले कलकत्ता के नाम से जाना जाता था। ये नाम इस शहर को ब्रिटिश हुक़ुमत ने दिया था, लेकिन 2001 में इसका नाम कोलकाता हो गया।
  6. अप्रैल 2016 में गुड़गांव का नाम बदलकर गुरुग्राम किया गया। महाभारत के गुरु द्रोणाचार्य के नाम पर यह बदलाव किया गया। पड़ोसी मेवात का नाम नूंह कर दिया गया।
  7. इन शहरों के भी बदले गए हैं -  बड़ौदा - वडोदरा, त्रिवेन्द्रम - तिरुवनंतपुरम, कोचीन - कोच्चि, पौंडिचेरी - पुड्डुचेरी, बेलगाम - बेलगा, विपंजीम - पणजी, इलाहाबाद - प्रयागराज, फैजाबाद - अयोध्या, कालीकट - कोझिकोडे, गौहाटी - गुवाहाटी, मैसूर - मैसूरू, अल्लेपे - अलप्पूझा । 
  8. इन रेलवे स्टेशनों के नाम बदले गए हैं - इलाहाबाद जंक्शन - प्रयागराज जंक्शन, इलाहाबाद शहर - प्रयागराज रामबाग, इलाहाबाद छिवकी - प्रयागराग छोकी, प्रयागराज घाट - प्रयागराज संगम । 
  9.  2018 में मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम दीन दयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन रखा गया।  
  10. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अगस्त 2020  में उत्तर प्रदेश में मंडुआडीह रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर ‘बनारस’ करने की मंजूरी दे दी है।
  11. मई 2016 में बंगलूरू शहर के रेलवे स्टेशन का नाम 19वीं सदी के क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी क्रांतिवीर संगोल्ली के नाम पर रखा गया।
  12. पिछले 10 साल में इन एयरपोर्ट के नाम भी बदले गए हैं - लखनऊ एयरपोर्ट - चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट, लखनऊ - 2008, राजासांसी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अमृतसर - श्री गुरु राम दास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, माना एयरपोर्ट - स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर,  बेंगलुरू इंटरनेशनल एयरपोर्ट, केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, बेंगलुरु अगरतला एयरपोर्ट, त्रिपुरा - महाराजा बीर बिक्रम एयरपोर्ट, अगरतला; छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट - छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट, मुंबई 
  13. कुछ ट्रेनों के नाम भी बदले गए हैं - मई 2017 में कोंकण रीजन के दादर-सावंतवाड़ी एक्सप्रेस का नाम मराठी के मशहूर कवि कृष्णाजी केशव दामले की कविता 'तुतारी' के नाम पर 'तुतारी एक्सप्रेस' रखा गया। कैफियत एक्सप्रेस आजमगढ़ के उर्दू कवि कैफी आज़मी के नाम रखा गया। यह ट्रेन दिल्ली से कैफी आजमी के जन्मस्थान आजमगढ़ जाती है।
  14. इन शहरों के नाम भी बदले गए हैं - 
  15. 2015 में औरंगजेब रोड का नाम बदलकर पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर रखा गया।  
  16. सितंबर 2016 में 7आरसीआर के नाम से मशहूर प्रधानमंत्री आवास के नाम को बदलकर लोक कल्याण मार्ग किया गया।
  17. जुलाई 2017 में ओडिशा का वीइलर टापू मिसाइल परीक्षण का केंद्र रहा है। इस टापू का नाम मिसाइल मैन की स्मृति में एपीजे अब्दुल कलाम टापू कर दिया गया।
  18. सितंबर 2017 में गुजरात के कांडला पोर्ट का नाम बदलकर जनसंघ के सह-संस्थापक के नाम पर दीन दयाल पोर्ट किया गया। 
  19. जुलाई 2018 में मुंबई के एलिफिंस्टन रोड का नाम ब्रिटिश गर्वनर के नाम पर था, जिसे बदलकर प्रभादेवी किया गया।
  20. मोटेरा स्टेडियम अहमदाबाद (गुजरात) का नाम सरदार पटेल के नाम के स्थान पर अब मोदी के नाम पर कर दिया जाएगा 
  21. लखनऊ के इकाना स्टेडियम का नाम बदलकर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपई इकाना स्टेडियम कर दिया गया 
  22. सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम पर वलसाड स्टेडियम का नाम है। 
  23. लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट को चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट कर दिया गया । 
  24. स्वतंत्र भारत में 1950 में पूर्वी पंजाब का नाम बदलकर पंजाब किया गया। 
  25. 1956 में हैदराबाद का नाम बदलकर आंध्र प्रदेश कर दिया। 
  26. 1959 में मध्य भारत का नाम बदलकर मध्यप्रदेश कर दिया गया 
  27. 1969 में मद्रास का नाम तमिलनाडु 
  28. 1973 में मैसूर का नाम कर्नाटक 
  29. 2000 में उत्तरांचल का नाम उत्तराखंड 
  30. 2011 में उड़ीसा का नाम ओडिसा कर दिया गया। 
  31. मुंबई, चेन्नई, कोलकाता की तरह शिमला, कानपुर, जबलपुर, जैसे अनेक शहरों के नाम बदले जा चुके हैं । 
  32. जुलाई 2016 में मद्रास, मुंबई, कोलकाता हाईकोर्ट के नाम भी बदल दिए गए।