Skip to main content

World Geography GK Questions

 1.ब्रम्हाण्ड 

  1. भूगोल का पिता किसे कहते है -  इरैटोस्थनीज को
  2. महाविस्फोट सिद्धांत ( Big - Bang Theory ) संबंधित है - ब्रह्माण्ड की उत्पत्ति से
  3. महाविस्फोटक सिद्धांत का प्रतिपादन किया था - जॉर्ज लेमेंतेयर ने
  4. वह गैलेक्सी जिसमें हमारा सौरमण्डल स्थित है - मंदकिनी ,आकाशगंगा या दुग्ध मेखला ( Milky Way )
  5. आकाशगंगा वर्गीकृत की गई है - सर्पिलाकार गैलेक्सी के रूप में
  6. ब्रह्माण्ड वर्ष कहलाता है - सूर्य द्वारा गैलेक्टिक केंद्र की एक परिक्रमा करने में लगने वाला समय
  7. हमारी आकाशगंगा के केंद्र की परिक्रमा करने में सूर्य को समय लगता - 22 से 25 करोड़ वर्ष
  8. तारे के विकास क्रम में सर्वप्रथम होता है - प्रोटो स्टार का निर्माण
  9. तारे का रंग सूचक है - उसके ताप का
  10. वह सीमा ,जिसके बाहर तारे आंतरिक मृत्यु से ग्रसित होते हैं - चंद्रशेखर सीमा
  11. तारों के कारण घटित आकाशीय परिघटना है - कृष्ण विवर
  12.  कृष्ण छिद्र ( Black Hole ) सिद्धांत को प्रतिपादित किया था - एस . चंद्रशेखर ने
  13. कृष्ण छिद्र एक ऐसा खगोलीय अस्तित्व है जिसे दूरबीन से देखा नहीं जा सकता कारण -कृष्ण छिद्र पर गुरुत्वीय क्षेत्र इतना प्रबल होता है कि यह प्रकाश को भी बच निकलने नहीं देता
  14. ' कृष्ण छिद्र ' अंतरिक्ष में एक पिंड है , जो किसी भी प्रकार के विकिरण ( Radiation ) को बाहर नहीं आने देता इस गुण का कारण है इसका - बहुत उच्च घनत्व
  15. ' सुपर नोवा ' है - एक मृतप्राय तारा
  16. अंतरिक्ष में तारामण्डलों की संख्या है - 88
  17. पल्सर , कृष्ण विवर , क्वासर एवं भंगुर तारा आदि हैं - खगोलीय वस्तुएं
  18.  एक निश्चित आकृति में व्यवस्थित ताराओं का समूह कहलाता है से - नक्षत्र
  19. हबल अंतरिक्ष टेलीस्कोप ने पहली बार एक दूरस्थ तारे के सतह की छाया भेजी है तारे का नाम है – बीटलग्यूस
  20.  सौरमण्डल के सभी आठ ग्रहों में सर्वाधिक माध्य घनत्व है - पृथ्वी का ( 5 . 5g / cm ' )
  21.  पृथ्वी का विषुवतीय विस्तार 12,756.32 किलो मीटर है, जबकि ध्रुवीय विस्तार कितना है 12,713.6  किलोमीटर
  22. पृथ्वी और सूर्य के बीचों - बीच स्थित अंतरिक्षयान में बैठे व्यक्ति को दिखाई पड़ेगा कि - 1 . आकाश स्याह काला है , 2 . तारे टिमटिमाते नहीं हैं
  23.  पृथ्वी के संघटन में मुख्य तत्व हैं - लोहा ( 35 % ) , ऑक्सीजन ( 30 % ) एवं सिलिकन ( 15 % ) ' प्रकाशवर्ष ' इकाई है - दूरी की का
  24.  एक प्रकाशवर्ष में होता है - 9.461 x 10 मीटर
  25.  तारों के मध्य दूरी ज्ञात करने की इकाई है - प्रकाशवर्ष सीमा
  26. यदि एक प्रेक्षक तारों को क्षितिज से लंबवत उठते देखता है , तो वह विवर अवस्थित होता है - विषुवत रेखा पर
  27.  जिस तारामण्डल के तारे ध्रुव तारे की ओर संकेत करते हैं , वह है - सप्तऋषि
  28. जब सूर्य, पृथ्वी एवं चन्द्रमा तीनों एक सीधी रेखा में स्थित हों तो यह स्थिति क्या कहलाती है  युत- वियुति या क्षिजिगी
  29. चन्द्रमा का कक्ष तल पृथ्वी के कक्ष तल से कितने अंश का कोण बनाता है 509'
  30. पृथ्वी पर निम्नतम तापमान वाला स्थान कौन- सा है वोस्तोक स्टेशन (अंटार्कटिका)
  31. पृथ्वी की उत्पत्ति के संदर्भ में सर्वप्रथम तर्कपूर्ण परिकल्पना का प्रतिपादन करने वाले फ्रांसीसी वैज्ञानिक का क्या नाम था कास्ते- द- बफन (1749)
  32. इम्युनल काण्ट किस परिकल्पना के प्रतिपादक थे वायव्य राशि परिकल्पना के
  33. ज्वारीय परिकल्पना का प्रतिपादन किसने किया था जेम्स जीन्स ने
  34. भूगर्भित इतिहास के अनुसार वर्तमान या आधुनिक युग क्या कहलाता है होलोसीन युग
  35. 23 1/2 ° उत्तरी अक्षांश रेखा कर्क रेखा कहलाती है । 23 1/2° दक्षिणी अक्षांश रेखा को क्या कहते हैं मकर रेखा
  36. दो देशांतर रेखाओं के मध्य की दूरी 111 किलोमीटर होती है।दो अक्षांशों के बीच की दूरी क्या है - 111 कि. मी. (लगभग) है 
  37. दो देशांतर के बीच समय का अंतर होता है 4 मिनट अतः 0° देशांतर से 15° देशांतर के बीच समय अंतर क्या होगा 60 मिनट या 1 घंटा  
  38. पृथ्वी के घूर्णन की वास्तविक अवधि कितनी है -   23 घंटा, 56 मिनट, 4.09 सेकेण्ड
  39. 3 जनवरी को पृथ्वी सूर्य से निकटतम (14.7 करोड़ कि.मी.) स्थित होता है, यह स्थिति  क्या कहलाती हैं उपसौर या पेरिहेलियन
  40. अपसौर या अपहेलियन की स्थिति में सूर्य पृथ्वी से दूरस्थ (15.2 करोड़ कि.मी.) स्थित होता  है ,यह स्थिति कब होती है  4 जुलाई को
  41. 20 या 21 मार्च तथा 22 या 23 सितम्बर को दिन रात की अवधि ग्लोब पर सभी जगह एक बराबर होती है, यह तिथि क्या कहलाती है -  विषुव
  42. मकर संक्रान्ति को 21 या 22 दिसम्बर की स्थिति होती है इस दिन सूर्य मकर रेखा पर  लम्बवत् चमकता है 21 या 22 जून को सूर्य लम्बवत चमकता है कर्क रेखा पर यह स्थिति क्या कहलाती है  कर्क संक्रांति
  43. पृथ्वी अपने अक्ष पर कितनी झुकी हुयी है 23 1/20
  44. पृथ्वी पर विभिन्न मौसमों के लिए जिम्मेदार हैं पृथ्वी की - परिक्रमण गति
  45.  
  46. पृथ्वी की उत्पत्ति के संदर्भ में नवीनतम सिद्धांत क्या है महाविस्फोट सिद्धांत   
  47. पृथ्वी की आकृति को क्या कहा जाता है  भू आभ या जियोड
  48. किसी मध्यान्ह रेखा के ऊपर किसी नक्षत्र के दो बार गुजरने की अवधि को क्या कहते हैं नक्षत्र दिवस  
  49. पृथ्वी की घूर्णन दिशा क्या होती है पश्चिम से पूर्व  
  50. पृथ्वी से चन्द्रमा की दूरी कितनी है 3.84 लाख किमी.
  51. वर्तमान में सार्वभौमिक रूप से स्वीकार्य कैलेन्डर को अंतिम रूप प्रदान करने का श्रेय किसको जाता है  पोप ग्रेगरी XIII को

2.भू- आकृति

  1. ठोस भाग में अत्यधिक गति से प्रवाहित होने वाली भूकंपीय लहरें क्या कहलाती हैं प्राथमिक या लंबात्मक लहरें
  2. महाद्वीपीय तथा महासागरीय नितल की उत्पत्ति के संदर्भ में चतुष्फलक सिद्धांत के प्रतिपादक कौन थे-  लोथीयन ग्रीन
  3. कार्बोनिफेरस युग में समस्त स्थलभाग एक ही स्थलखंड के रूप में संलग्न था, जिसे पैंजिया कहा जाता था, इसके चारों ओर विशाल जलभाग क्या कहलाता थापैंथालासा
  4. क्रीटैशियस युग में स्थल के दो भाग थे, उत्तरी ध्रुव के पास का स्थल भाग लारेशिया लैंड कहलाता था, जबकि दक्षिणी भाग- गोंडवाना लैण्ड
  5. सागर नितल संकल्पना के प्रतिपादक कौन थे हैरी हेस
  6. समय की सबसे बड़ी इकाई क्या है - कल्प या ईरा
  7. महाद्वीपीय क्रस्ट में तापमान की वृद्धि दर का परिकलन किया जाता है - भूताप ग्राफ से
  8. क्रस्ट और मेंटल को अलग करने वाली सतह का क्या नाम है मोहोरोविसिस
  9. सबसे अधिक मात्रा में रेडियो सक्रिय पदार्थ किस चट्टान से प्राप्त होता हैग्रेनाइट चट्टान
  10. महासागरीय क्रस्ट में नहीं होता है-   ग्रेनाइट
  11. पृथ्वी की विभिन्न परतों के घनत्व में विभिन्नता है , इसका सबसे सशक्त प्रमाण हैं -भूकंपीय तरंगें
  12. लारेशिया तथा गोंडवानालैंड प्राचीन भूखंडों के बीच स्थित था  - टेथीज सागर
  13. चलन अक्ष दो प्रकार के होते हैं- अपनति अक्ष तथा अभिनति अक्ष
  14. परतदार चट्टानों के स्तर अक्सर क्षैतिज तल के सहारे कुछ अंश का कोण बनाते हुए क्षैतिज रेखा के साथ झुके रहते हैं, इस झुकाव को क्या कहते हैं स्तर का नति या डिप
  15. जब दो भ्रंश के बीच का भाग नीचे धंस जाय तो किस घाटी का निर्माण होता है-  रिफ्ट घाटी 
  16. 'लिथास' का शाब्दिक अर्थ होता है-  चट्टान
  17. बैथोलिथ, फैकोलिथ, लोपोलिथ, डाइक, सिल तथा नेक इत्यादि किस प्रकार के आग्नेय चट्टान के विविध रूप हैं मध्यवर्ती आभ्यांतरिक आग्नेय चट्टान के
  18. ग्रेब्रो तथा आब्सीडियन किस चट्टान के उदाहरण हैंबाह्य आग्नेय चट्टान के
  19. चट्टान में मैग्नीशियम एवं कैल्शियम दोनों के कार्बोनेट होते हैं तो उसे क्या कहते हैं डोलोमाइट
  20. ज्वालामुखी के मुख का अत्यधिक विस्तार हो जाने पर उसे क्या कहा जाता हैकाल्डेरा
  21. विश्व का सबसे ऊचा ज्वालामुखी पर्वत किसे माना जाता है काटोपैक्सी (57 मीटर)  
  22. भूकंप के कारण सागरीय तल में उठने वाली लहरों को क्या कहते हैंसुनामिस
  23. वर्तमान में विश्व के सभी प्रमुख नवीन मोड़दार पर्वत परिणाम है - अल्पाइन पर्वतीकरण के  
  24. बाढ़ के मैदान का उच्च भाग जहा बाढ़ का जल नहीं पहुंच पाता, कहलाता हैबांगर मैदान
  25. सर्क, एरीट, हार्न इत्यादि आकृतियां हैं- हिमनदीय
  26. चिल्का झील किस प्रकार की हैलैगून झील
  27. जंग लगने की प्रक्रिया परिणाम है- ऑक्सीकरण का
  28. नदी के मुहाने पर यदि ज्वारीय लहरों का प्रभाव हो तो डेल्टा का निर्माण न होकर किस आकृति का निर्माण होता हैएश्चुरी या अवरूद्ध नदमुख
  29. इंसेलबर्ग, ज्यूगेन, छत्रक शिला, यारडंग, भूस्तम्भ या डिमोइसेल आकृतियां कैसे निर्मित होती हैं- पवन अपरदन से
  30. स्टेलेक्टाइट व स्टेलेग्माइट के मिलने से कंदरा स्तम्भ का निर्माण होता है ये सभी भू- आकृतियां कैसे निर्मित होती हैंभूमिगत जल के निक्षेपण से
  31. नदी युवावस्था में V आकार की घाटी का निर्माण करती है- निम्न कटाव के द्वारा
  32. चट्टानों के अपने स्थान पर ही टूटने -  फूटने की क्रिया क्या कहलाती हैअपक्षय
  33. ग्रैबो ( आग्नेय चट्टान ) रूपांतरित होकर बनता है - सरपेण्टाइन
  34. जब किसी वलन की दो भुजाओं के बीच का कोण 90° से अधिक किन्तु 180° से कम  हो तो उसे क्या कहेंगेखुला वलन

3.वायुमंडल

  1. वायुमंडल पृथ्वी के वातावरण के लिए विशाल कांच घर की तरह काम करता है उसे क्या  कहते हैं-  ग्रीन हाउस इफेक्ट
  2. प्रति 165 मीटर की ऊंचाई पर क्षोभमंडल में 1° सेल्सियस तापमान घट जाता है यह प्रक्रिया किस नाम से जानी जाती है- लैप्स रेट 'या सामान्य ताप हास दर के नाम से  
  3. क्षोभमंडल के ऊपरी शीर्ष भाग पर स्थित संक्रमण स्तर जो क्षोभमंडल को समताप मंडल से अलग करता है, क्या कहलाता हैक्षोभ मंडल सीमा या ट्रोपोपाज   
  4. मध्यमंडल या मेसोस्फेयर में उल्का धूलकणों की केंद्रकों के रूप में उपस्थिति से निर्मित मेघ क्या कहलाता हैनिशादीप्त मेघ   
  5. आयनमंडल की वह निचली परत जिसमें दीर्घ तरंगों और रेडियो तरंगों का परावर्तन होता है किनीली हेवीसाइड 
  6. आकाश के नीले रंग और लाल रंग का क्या कारण है प्रकीर्णन  
  7. सान्ध्य प्रकाश और खगोलीय प्रकाश का कारण है - विसरण
  8. सामान्य ताप हास नियम के विपरीत ऊंचाई वृद्धि के साथ तापमान में वृद्धि प्रक्रिया क्या कहलाती है - तापमान की व्युत्क्रमणता
  9. किसी वस्तु में इस प्रकार का ताप परिवर्तन कि जिसमें वह न तो किसी बाहरी माध्यम को ऊष्मा दे और न ही ले जबकि स्वयं तापमान परिवर्तित हो जाय, कहलाता है- रूद्धोष्म या एडियाबेटिक ताप परिवर्तन  
  10. जब समदाब रेखाओं से समकोण की दिशा में वायुदाब ह्रास की दर को नापा जाता है, तब  उसे कहते हैंवायुदाब प्रवणता या वायुदाबमापी दाल
  11.  0° से 5° अक्षांशों के मध्य दोनों गोलाद्ध में निम्न दाब का क्षेत्र क्या कहलाता हैशांत कटिबंध या डोलड्रम  
  12. 30° से 35° अक्षांशों के मध्य स्थित दोनों गोलाद्ध में उच्च दाब का क्षेत्र क्या कहलाता हैअश्व अक्षांश  
  13. अधिकतर महाद्वीपों के पश्चिमी किनारों पर शुष्क मरुस्थल पाए जाते हैं इनके पीछे किसका हाथ होता हैउपोष्ण कटिबंधीय चक्रवातों का  
  14. ध्रुवीय क्षेत्रों में चलने वाली बर्फ की आंधी को क्या कहते हैंब्लिजर्ड   
  15. इटली में लाल बारिश जिसे रक्त वृष्टि  कहते हैं कराने वाली हवा का नाम क्या हैसिरॉको 
  16. उत्तरी एड्रियाटिक तट की बोरा  तथा दक्षिणी फ्रांस की  मिस्ट्रल  स्थानीय पवन उदाहरण है - केटियाबेटिक पवन प्रवाह प्रणाली के
  17. ब्राजील के घास क्षेत्रों कम्पोज में मई- जून में 10° सेंटीग्रेड तक तापमान घटा देने वाली शीतलहरी किस नाम से प्रचलित है फ्राइजेम
  18. ठोस पदार्थ के द्रव में बदलने की प्रक्रिया क्या कहलाती है संगलन
  19. नियत ताप पर किसी ठोस पदार्थ के बिना द्रव बने गैस बनने की प्रक्रिया या गैसीय अवस्था से  बिना द्रव बने सीधे ठोस में बदल जाने की प्रक्रिया कहलाती है - उर्ध्वपातन (sublimation)
  20. वायुमंडलीय दाब का वह हिस्सा जिसके लिए जलवाष्प जिम्मेदार होता है, कहलाता है वाष्पदाब  
  21. वायु की प्रति इकाई भार तथा उस इकाई में उपस्थित जलवाष्प के भार का अनुपात कहलाता हैविशिष्ट आर्द्रता   
  22. वायु की निश्चित इकाई आयतन में मौजूद जलवाष्प की मात्रा क्या कहलाती हैनिरपेक्ष आर्द्रता  
  23. जब कोहरे या कुहांसा में धुंआ के भी तत्व मिल जाए तब उसे क्या कहते हैंधुआंसा (smog)   
  24. सार विकिरण का बादलों द्वारा अंतरिक्ष में परावर्तन का प्रतिशत कितना होता है - 30 प्रतिशत  
  25. पर्वत शिखरों पर दिखायी देने वाले एकल कपासी मध्य , मेघ किस नाम से जाने जाते हैं पताका मेघ  
  26. वर्षण के हिमकण सिद्धांत को प्रतिपादित करने वाले भूगोलविद् का क्या नाम हैटॉर बर्गरॉन
  27. हिमवृष्टि के लिए जिम्मेदार प्रक्रिया क्या कहलाती हैसंलयन
  28. पर्वतीय वर्षण के अंतर्गत पवन विमुख ढाल जहां अपेक्षाकृत कम वर्षा होती है कहलाता है- वृष्टिछाया प्रदेश
  29. वर्षा की वह सीमा जिसके बाद ऊंचाई के साथ वर्षा में कमी आने लगती है सर्वोच्च वर्षा रेखा
  30.  दो अलग अलग स्वभाव वाली वायुराशियों के मिलने से क्या बनता हैवाताग्र
  31. वाताग्र हमेशा स्थित होते हैंअल्पदाब द्रोणिका में
  32. शीतोष्ण कटिबंधीय चक्रवातों के मार्ग को क्या कहते हैंझंझा पथ  
  33. दो चक्रवातों के बीच हमेशा उपस्थित होता हैएक प्रतिचक्रवात
  34. उपचक्रवातों का दूसरा नाम - सहकारी चक्रवात है
  35. शीतोष्ण कटिबंधीय चक्रवातों के अंतर्गत दिखाई देने वाले वायुमंडलीय विक्षोभ  कहलाते हैं- गर्तचक्र
  36. हरिकेन को चीन में क्या कहा जाता है टायफून  
  37. हरिकेन से सागरों में उठने वाली तरंगे  कहलाती हैं - हरिकेन तरंगे
  38. टारनेडो में हवा की गति कितनी होती है800 कि. मी. प्रति घंटे  
  39. मौसम साफ स्वच्छ रहता है तथा हवाओं की गति मंद होती है- प्रतिचक्रवातों में
  40. वायुमंडल के परिवर्तन मंडल या ट्रोपोस्फीयर के ऊपरी भाग में वायु संचार में अवरोध के कारण उत्पन्न होने वाला प्रतिचक्रवात क्या कहलाता है अवरोधी या ब्लाकिंग प्रतिचक्रवात
  41. प्रत्यक्ष सौर विकिरण तथा अप्रत्यक्ष आकाशीय विकिरण के द्वारा लघु तरंगों के रूप में प्राप्त ऊष्मा  को मापने वाले यंत्र को क्या कहते हैं पाइरानोमीटर
  42. हवा की तरफ पीठ करके खड़े होने के बाद बायीं तरफ निम्न दाब तथा दायीं तरफ उच्च दाब प्राप्त होना कौन- सा नियम कहलाता है बाइजबैलट का नियम
  43. कोहरा धरातल के बेहद नजदीक व्याप्त किस मेघ का उदाहरण हैस्तरी मेघों का
  44. सर्वोत्तम वायु परिवहन दशाए कहां उपलब्ध रहती हैंसमताप मंडल में  
  45. रेडियो तरंगों का परावर्तन करने वाली परत कहलाती है- आयन मंडल
  46. ओजोन मंडल कहां स्थित हैसमताप तथा मध्यमंडल के बीच में  
  47. आरोरा आस्ट्रीलीरा दक्षिण गोलार्द्ध में तथा आरोरा बोरिलिस उत्तरी गोलार्द्ध में दिखाई देती है ये क्या हैं ध्रुवीय ज्योति
  48. पृथ्वी के घूर्णन से वायु प्रवाह में विक्षेप उत्पन्न हो जाता है । पृथ्वी के इस घूर्णन बल को क्या कहते हैंकोरिआलिस बल
  49. अश्व अक्षांश से डोल्ड्रम की तरफ बहने वाली हवायें कहलाती हैं - व्यापारिक पवन
  50. व्यापारिक पवनों के विकास के लिए आदर्श भौगोलिक क्षेत्रहैं - प्रशांत तथा अटलांटिक महासागर
  51. वह पदार्थ जो अपने तल पर पड़ने वाले संपूर्ण विकिरण का शोषण कर ले क्या कहलाता हैपूर्ण कृष्णिका

 

4.जलमंडल

  1. पृथ्वी के धरातल के 74 प्रतिशत भाग पर जल का विस्तार है , जिसमें महासागरों में ही लगभग 97 प्रतिशत जल विस्तृत है जबकि स्थल पर जल का मात्र 2.99 प्रतिशत प्राप्त होता है । अतः वायुमंडल में जलवाष्प के रूप में उपस्थित जल की मात्रा क्या है 0.0001%
  2. स्थल की ऊंचाई तथा महासागरों की गहराई को प्रदर्शित करने वाला वक्र क्या कहलाता हैउच्चतामितीय वक्र   
  3. महाद्वीपीय मग्नतट की ढाल 1° से 30 के बीच होती है यहां पर जल की औसत गहराई कितनी होती है100 फैदम  
  4. महाद्वीपीय मग्नढालों पर सागरीय निक्षेपों का अभाव पाया जाता है इसका प्रमुख कारण क्या है- इनके ढाल खड़े होते हैं  
  5. विश्व का सबसे गहरा गर्त मेरियाना ट्रेंच स्थित है - प. प्रशांत महासागर में
  6. अंग्रेजी भाषा के ' S ' अक्षर के समान आकृति वाला महासागर कौन -  सा हैअटलांटिक या अंधमहासागर  
  7. रूम सागर, कैरेबियन सागर, बैफिन की खाड़ी, हडसन की खाड़ी, मैक्सिको की खाड़ी, बाल्टिक सागर, इत्यादि किसके सीमांत सागर हैंअटलांटिक महासागर  
  8. पूर्वी प्रशांत कटक का दूसरा नाम है - अलबट्रास पठार
  9. मालागासी , सोकोत्रा , जंजीबार तथा कोमोरो किस महासागर के द्वीप हैंहिन्द महासागर  
  10. महासागरीय जल की सतह का औसत दैनिक तापांतर होता है - नगण्य (लगभग 1° से.)
  11. महासागरीय जल का औसत वार्षिक तापांतर होता है - लगभग 10° फारेनहाइट
  12. गल्फस्ट्रीम के कारण उत्तरी अमेरिका के पूर्वी तट तथा उत्तर पश्चिमी यूरोप के पास सागरीय तापक्रम - बढ़ जाता है 
  13. क्यूराइलजलधारा है - शीतल
  14. सागरीय जल का हिमांक किस पर आधारित होता हैलवणता  
  15. सामान्य जल से सागरीय जल का क्वथनांक या उबाल बिंदु होता है अधिक  
  16. महासागरों में लवणता का औसत क्या है 35 प्रतिशत  
  17. भूमध्यरेखीय क्षेत्र अथवा विषुवत रेखा के पास लवणता कम प्राप्त होती है इसका क्या कारण है-  घनघोर व लगातार वृष्टि  
  18. पेरू तट के पास उत्तर से दक्षिण दिशा में प्रवाहित होने वाली गर्म जलधारा क्या कहलाती हैअलनिनो
  19. पूर्णिमा तथा अमावस्या को उच्च ज्वार का अनुभव किया जाता है निम्न ज्वार की उत्पत्ति कब होती है कृष्ण तथा शुक्ल पक्ष की अष्टमी  
  20. सूर्य , पृथ्वी तथा चन्द्रमा जब समकोण की स्थिति में होते हैं तो निम्न ज्वार उत्पन्न होता है इस स्थिति को क्या कहते हैंसमकोणिक स्थिति  
  21. किसी स्थान पर दो ज्वारों के बीच अंतराल होता है - 12 घंटे, 26 मिनट
  22. प्रत्येक महीने में एक बार चन्द्रमा भूमध्य रेखा पर लम्बवत् होता है । ऐसी स्थिति में दो उच्च ज्वारों तथा दो निम्न ज्वारों की ऊंचाई समान होती है । इस ज्वार को कहते हैं भूमध्यरेखीय ज्वार
  23. एक निश्चित दिशा में प्रवाहित होने वाले महासागरीय जल को क्या कहते हैंधाराएं  
  24. हिन्द महासागर की मानसूनी धाराओं की दिशा में परिवर्तन का क्या कारण हैमानसूनी हवाएं  
  25. गल्फस्ट्रीम गर्म जलधारा तथा लेब्राडोर की ठंडी जलधारा का मिलन स्थान हैन्यूफाउण्डलैण्ड  
  26. सारंगैसो सागर कहां स्थित हैअटलांटिक महासागर  
  27. ऑस्ट्रेलिया के ग्रेट बैरियर रीफ की लंबाई कितनी है1920 कि.मी.  
  28. घोड़े की नाल या अंगुठी के समान आकार वाली प्रवालभित्ति को कहते हैं - एटॉल
  29. तटीय प्रवाल भित्ति तथा स्थल के बीच स्थित छोटी- छोटी लैगून झीलें क्या कहलाती हैंबोट चैनल

 

विश्व की पर्वत श्रेणियां 

  1. पर्वतों का सागर कहा जाता है - ब्रिटिश कोलम्बिया को
  2. विश्व की सबसे ऊंची चोटियां पाई जाती हैं - नवीन मोड़दार पर्वतों पर
  3. विश्व की सर्वाधिक लंबी पर्वत श्रृंखला है – एंडीज
  4. एंडीज पर्वत श्रेणी जिस महाद्वीप में स्थित है , वह है - दक्षिण अमेरिका
  5. दक्षिणी आल्पस पर्वत मालाएं स्थित हैं - न्यूजीलैंड में
  6. आल्प्स पर्वत श्रेणी का विस्तार है - फ्रांस , आस्ट्रिया , जर्मनी एवं स्विट्जरलैंड में
  7. यूरोप की एक पर्वत पंखला है - आल्प्स
  8. ह्वाइट पर्वत पाए जाते हैं - संयुक्त राज्य अमेरिका में
  9. भारत और म्यांमार के बीच सीमा निर्धारित करने वाला पर्वत है - बर्मीज अराकान योमा पर्वत
  10. हिमालय का विस्तार अराकान योमा जिस देश में स्थित है ,वह है  - म्यांमार
  11. ब्लैक फॉरेस्ट पर्वत स्थित है - जर्मनी में
  12. राइन नदी के किनारे अवस्थित पर्वत है - ब्लैक फॉरेस्ट
  13. ब्लैक पर्वत अवस्थित हैं - यू . एस . ए .
  14. मेंपेनाइन ( यूरोप ) , अप्लेशियन ( अमेरिका ) और अरावली ( भारत ) उदाहरण है  - पुरानी पर्वत श्रृंखला के 
  15. ड्राकेन्सबर्ग पर्वत है - दक्षिण अफ्रीका में
  16. एटलस पर्वत स्थित है - अफ्रीका महाद्वीप ( मोरक्को , अल्जीरिया एवं ट्यूनीशिया ) में
  17. माउंट टिटलिस स्थित है  - स्विट्जरलैंड में
  18. इटली में अवस्थित पर्वत है - एपीनाइन
  19. फ्रांस तथा स्पेन के बीच सीमा बनाने वाला पर्वत है - पेरिनीज
  20. गोलन हाइट्स स्थित है - मध्य पूर्व ( मिडिल ईस्ट ) में
  21. पर्वत व उनकी स्थिति     

अलेघनी - यू . एस . ए .

कैंटाब्रियन- स्पेन

एलबुर्ज- ईरान

मैकेंजी - कनाडा

22. पर्वत शिखर  महाद्वीप 

कोसिस्को- ऑस्ट्रेलिया

यूरोप- अल्ब्रुस 

      किलिमंजारो- अफ्रीका 

आल्प्स -वलित पर्वत

वोस्जेज- भ्रंशोत्थ पर्वत

विन्ध्य - अवशिष्ट पर्वत

पयूजीयामा - ज्वालामुखी पर्वत

 

पठार एवं घाटियाँ 

  1. तिब्बत के पठार की समुद्र तल से औसत ऊंचाई है - 5 किमी .
  2.  दक्षिणी अमेरिका में खनिजों का भंडार कहा जाता है - पैटागोनिया के पठार को
  3. पठार पर स्थित नगर है - मैड्रिड
  4. संसार की छत कहते हैं - पामीर के पठार को
  5. संयुक्त राज्य अमेरिका के दक्षिण कैलिफोर्निया में स्थित ' मृतक घाटी ' रेस्ट ( डेथ वैली ) उदाहरण है - रिफ्ट घाटी का
  6. ' शैतान का गोल्फ कोर्स ' ( डेविल्स गोल्फ कोर्स ) नाम से प्रसिद्ध मृत्यु की घाटी ( डेथ वैली ) स्थित है - यू . एस . ए . में
  7. मृतक घाटी जानी जाती है - अत्यधिक उष्णता के लिए
  8. पंजशीर घाटी अवस्थित है - अफगानिस्तान में
  9. 'संयुक्त राज्य अमेरिका में सिलिकन वैली ' अवस्थित है - कैलिफोर्निया में टेलर घाटी अवस्थित है
  10. 'ग्रेट आर्टिजन बेसिन' अवस्थित है-आस्ट्रेलिया 
  11. वृहत बेसिन ( Great Basin ) अवस्थित है- यू . एस . ए .
  12. राजाओं की घाटी अवस्थित है- मिस्र में 
  13.  अंधी घाटियां पाई जाती हैं -  कार्स्ट प्रदेश 

 

शुष्क प्रदेश/ मरुस्थल  

  1. मरुस्थल परिभाषित किया जाता है , उस क्षेत्र के रूप में जहां - वार्षिक वर्षा 25 सेमी . से कम होती हो
  2. विश्व का सबसे बड़ा रेगिस्तान ( मरुस्थल ) है - सहारा
  3. संसार का सर्वाधिक जनसंख्या वाला मरुस्थल है - थार
  4. तकला मकान मरुस्थल अवस्थित है - चीन में
  5. दश्त - ए - लुट अवस्थित है - ईरान में
  6. गोबी मरुस्थल स्थित है - मंगोलिया में
  7. दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा मरुस्थल है- थार  
  8. अटाकामा मरुस्थल  स्थित है - उत्तरी चिली में 
  9. शीतोष्ण कटिबंधीय मरुस्थल है - पैटागोनियन मरुस्थल
  10. कालाहारी मरुस्थल अवस्थित है - बोत्सवाना , नामीबिया एवं द . अफ्रीका में
  11. दक्षिणी गोलार्द्ध में स्थित मरुस्थल है - कालाहारी ( बोत्सवाना, नामीबिया तथा दक्षिण अफ़्रीका)

 

5.मौसम और जलवायु

  1. भू-स्थैतिक कृत्रिम उपग्रहों को भूमध्य रेखा के ऊपर 35000 कि.मी. की ऊंचाई पर स्थापित किया जाता है । ये सदैव एक बिंदु पर स्थिर जान पड़ते हैं, कारण- ये पृथ्वी की परिक्रमा पृथ्वी की दैनिक घूर्णन गति से ही करते हैं ।
  2. पृथ्वी के धरातल पर जलवायु को निर्धारित करने वाले तीन कारकों का नाम बताएंअक्षांश,पवन व जलधाराओं की गति तथा तापमान   
  3. कोपेन ने ध्रुवीय जलवायु के लिए E अक्षर का प्रयोग किया जिसके अंतर्गत T तथा F दो अन्य अक्षरों का प्रयोग किया गया । इन दोनों अक्षर प्रतीक का प्रयोग किनके लिए किया गया है-T-टुण्ड्रा तुल्य जलवायु ,F- हिमाच्छादित जलवायु
  4. कोपेन ने जलवायु को पांच प्रमुख समूहों में वर्गीकृत किया जबकि इनके उपविभागों की संख्या रखी - 11
  5. किसी विशेष स्थान पर एक निश्चित अवधि में वायुमंडलीय दशा को क्या कहते हैंमौसम  
  6. साउडिंग बैलून का प्रयोग किस संदर्भ में किया जाता हैवायुमंडल की खोज में  
  7. मौसम मानचित्र पर समदाब रेखाओं का अंतर कितना होता है4 मिलीबार  
  8. 'पोलर आर्बिटर' जैसे कृत्रिम उपग्रहों को पृथ्वी की एक परिक्रमा पूरा करने में कितना समय लगता है-100 मिनट  
  9. विश्व के तीन प्रमुख मौसम केंद्र कौन-से हैंमेलबोर्न, मॉस्को तथा वाशिंगटन  
  10. किसी विशेष स्थान पर एक निश्चित अवधि में वायुमंडलीय दशा को क्या कहते हैंमौसम  
  11. साउडिंग बैलून का प्रयोग किस संदर्भ में किया जाता हैवायुमंडल की खोज में  
  12. मौसम मानचित्र पर समदाब रेखाओं का अंतर कितना होता है4 मिलीबार  
  13. 'पोलर आर्बिटर' जैसे कृत्रिम उपग्रहों को पृथ्वी की एक परिक्रमा पूरा करने में कितना समय लगता है-100 मिनट  
  14. विश्व के तीन प्रमुख मौसम केंद्र कौन-से हैंमेलबोर्न, मॉस्को तथा वाशिंगटन  
  15. ध्रुवों के निकट स्टेपी क्षेत्रों में अधिकतम वर्षण किस समय होता हैशीतकाल में   
  16. ग्रीष्मकाल के अंत में हरिकेन तथा टायफून की उत्पत्ति सामान्यतः जिस जलवायु प्रदेश में स्थित स्थानों में होती है उसका नाम क्या हैंचीन तुल्य
  17. भूमध्यसागरीय जलवायु की प्रमुख विशेषता क्या हैशुष्क ग्रीष्मकाल  
  18. चौड़ी पत्तियों वाले सदाबहार वन किस जलवायु में पाए जाते हैंभूमध्यरेखीय जलवायु में  
  19. भूमध्यरेखीय वर्षा वनों का दूसरा नाम है - सेल्वा
  20. कांगो बेसिन के दक्षिण में सवाना तुल्य जलवायु प्रदेश को क्या कहते हैंवेल्ड  
  21. मानसूनी जलवायु क्षेत्रों की वनस्पति कैसी होती हैपर्णपाती  
  22. चैपरल किस प्राकृतिक वनस्पति का दूसरा नाम हैभूमध्यसागरीय वनस्पति का   
  23. मॉस और लाइकेन किस जलवायु प्रदेश की प्राकृतिक वनस्पति हैटुण्ड्रा जलवायु की  
  24. भारत के पर्वतीय वनों की प्रमुख विशेषता क्या हैऊंचाई तथा वर्षा के अनुसार परिवर्तन  
  25. पुर्गा और बुरान पवन किस जलवायु प्रदेश की विशेषता हैटुण्ड्रा   
  26. विश्व में सर्वाधिक दैनिक तापांतर कहां प्राप्त होता हैउष्ण मरुस्थलों में   
  27. उष्णकटिबंधीय जलवायु में वार्षिक वर्षा का औसत कितना होता है- लगभग 250 से. मी .

 

6.मिट्टियाँ

  1. पेडोलॉजी के अंतर्गतअध्ययन किया जाता है - मिट्टी का
  2. मिट्टी की अम्लीयता या क्षारीयता का मापन हाइड्रोजन आयन के आधार पर किया जाता  है , जिसे  कहते हैं -  Ph मान
  3. विभिन्न रंग, गठन तथा मोटाई के आधार पर मिट्टी को क्षैतिज संस्तरों या परतों में व्यवस्थित  करने को क्या कहा जाता हैमिट्टी की पार्श्विका
  4. आर्द्र जलवायु प्रदेशों में घुलनशील जैव पदार्थों के निचले स्तर में चले जाने की क्रिया क्या कहलाती हैअपक्षालन
  5. मिट्टी के घुलनशील तत्त्वों के अपक्षालन क्रिया द्वारा नीचे के स्तर में चले जाने के बाद सतह पर एक विशिष्ट प्रकार की मिट्टी शेष रह जाती है जिसे कहते हैं - लैटोसोल
  6. शीतकटिबंधों में मिट्टी का पूर्ण विकास नहीं हो पाता है साथ ही इसकी गहराई दो फुट से भी कम होती है तथा जैव पदार्थ ऊपरी परत पर ही मिलते हैं यह प्रक्रिया क्या कहलाती हैपॉडजोलाइजेशन
  7. नाइट्रोजन, कैल्शियम, फास्फोरस तथा पोटैशियम मिट्टी के प्रधान पोषक तत्त्व हैं इनसे मिट्टी को प्राप्त होती है - उर्वरा शक्ति
  8. पेडोकल मिट्टी में कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है जबकि पेडाल्फर मिट्टी में किस पदार्थ की अधिकता होती है-एल्यूमिनियम तथा लौह की
  9. पॉडजाल मिट्टी का क्षेत्रहै - उ. ध्रुवीय शीत क्षेत्र
  10. चरनोजम, भूरी स्टेप्स तथा मरुस्थलीय मिट्टी को किसके अंतर्गत सम्मिलित किया जाता हैपेडोकल मिट्टी
  11. विषुवत रेखीय पेटी में वर्षों भर ऊंचे तापमान तथा वर्षा के कारण मिलने वाली मिट्टी क्या कहलाती हैलेटेराइट  
  12. रेगुर मिट्टी की प्राप्ति किससे होती हैलावा से  
  13. मिट्टी की उर्वराशक्ति समाप्त होने की प्रक्रिया क्या कहलाती हैमिट्टी का ह्रास  
  14. चरनोजम मिट्टी का रंग होता है - काला
  15. मिट्टी का लाल और पीला रंग किसका परिणाम है लौह तत्त्व का
  16. मिट्टी में कार्बनडाईऑक्साइड गैस की अधिकता होती है जबकि नाइट्रोजन और ऑक्सीजन की मात्रा- कम होती है   
  17. मिट्टी का ठोस भाग दो प्रकार का होता है इसे क्या कहते हैं- कार्बनिक भाग तथा अकार्बनिक भाग
  18. अपक्षय, भू-क्षरण, कार्बनिक परिवर्तन, पेडोजोलाइजेशन इत्यादि प्रक्रियाओं का परिणाम क्या होता हैमिट्टी निर्माण  
  19. अपक्षय और अपक्षालय क्रिया द्वारा मिट्टी की परत से सिलिका के अलगाव की प्रक्रिया क्या कहलाती हैंसिलिका पृथक्कीकरण या डीसिलिकेशन  
  20. अर्द्धशुष्क मध्य अक्षांशों अर्थात् स्टेपी प्रदेश (उ.अमेरिका तथा एशिया) में पायी जाने वाली मिट्टी को क्या कहते हैं-चेस्टनट मिटटी  
  21. सर्वाधिक मिट्टी अपरदन का भौगोलिक क्षेत्र कौन-सा हैपर्वतीय क्षेत्र  
  22. दक्कन के पठार की मिट्टी को क्या कहा जा सकता है- चरनोजम मिटटी  
  23. ढालू भूमि पर अल्पसरित कटाव द्वारा मिट्टी अपरदन होता है इसे रोकने का उपाय है -  समोच्च जुताई  
  24. प्रेयरी मिट्टी का क्षेत्र कौन-सा हैसंयुक्त राज्य अमेरिका, रूस, यूक्रेन तथा अर्जेन्टाइना

 

7.प्राकृतिक वनस्पति

  1. महोगनी, रोजवुड, आयरनवुड, सेडार सरू, एबोनी  इत्यादि वृक्ष कहां पाये जाते हैं- उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन में
  2. मध्य कैलीफोर्निया व मध्य चिली में किस प्रकार की वनस्पति प्राप्त होती हैभूमध्यसागरीय
  3. पेरू के तटीय क्षेत्र तथा दक्षिणी कैलीफोर्निया में प्राप्त होने वाली वनस्पति का प्रकार हैंमरुस्थलीय अर्थात् शुष्क वनस्पति
  4. ओक, मैपुल, ऐश, ऐम, बीच इत्यादि के वृक्ष प्राप्त होते हैं- समशीतोष्ण पर्णपाती वन में
  5. शंकुधारी या कोणधारी वनों की मुख्य विशेषता क्या होती है- इनका सदाहरित होना
  6. भारत के तराई क्षेत्र में 3.6 से 4.7 मीटर तक लंबी घास मिलती है जिसे कहते हैं-  हाथी घास
  7. प्रेयरीज को अफ्रीका तथा आस्ट्रेलिया में क्या कहा जाता हैवेल्ड तथा डाउन्स
  8. पर्वतीय क्षेत्रों में वनस्पति की अंतिम सीमा से 100 मीटर ऊपर स्थिति होती है- हिमरेखा की
  9. रबड़ का वृक्ष है - उष्णकटिबंधीय
  10. दलदल वाले समुद्रतटों पर पायी जाने वाली वनस्पति क्या कहलाती है- कच्छ वनस्पति एवं मंग्रोव 
  11. पेड़ों की पत्तियां छोटी, मोटी तथा चमकीली साथ ही पेड़ की छालें मोटी व पत्तियां चमड़े की तरह किस जलवायु में पाई जाती हैभूमध्यसागरीय जलवायु में
  12. उष्णकटिबंधीय लंबी घासों वाली वनस्पति को क्या कहते हैंसवाना
  13. मध्य एवं उच्च अक्षांशों में मिलने वाले कोणधारी वनों को क्या कहते हैंटैगा या बोरियल वन
  14. सवाना तुल्य घास क्षेत्रों को वेनेजुएला , कोलम्बिया तथा ब्राजील में कहा जाता है-  लॉनोज तथा कम्पाज (कैम्पोज)
  15. प्रेयरी लंबी घासों के मैदान हैं जो स्थित हैं- मध्य अक्षांशों में
  16. विश्व में सर्वाधिक विस्तृत वन क्षेत्र या प्राकृतिक वनस्पति किस महादेश में प्राप्त होती है- दक्षिण अमेरिका
  17. टीक, बांस, साल, चन्दन, यूकेलिप्टस इत्यादि वृक्ष कहां पाये जाते हैंमॉनसूनी वनों में
  18. नदियों के डेल्टाई क्षेत्रों में पायी जाने वाली वनस्पति  होती है - ज्वारीय वनस्पति
  19. रसदार फलों के लिए प्रसिद्ध वन क्षेत्र कौन-सा हैभूमध्यसागरीय वन क्षेत्र
  20. फ्रांस में भूमध्यसागरीय वनस्पति को किस नाम से पुकारा जाता हैमैक्सिव
  21. कोणधारी वनों में वृक्षों की पत्तियां सुई की तरह नुकीली क्यों होती हैताकि वृक्ष हिम से रक्षा कर सकें
  22. सेजबुरा, क्रिओसोट, सैक्साल, एकेशिया इत्यादि वनस्पति कहां प्राप्त होती हैंअत्यधिक शुष्क रेगिस्तानों में
  23. भूमध्यरेखीय वनों में वृक्षों की औसत ऊंचाई कितनी होती है50-60 मीटर तक
  24. उष्णकटिबंधीय वृक्ष अपनी पत्तियां गिरा देते हैं- ग्रीष्म ऋतु के आरंभ से पूर्व
  25. एशिया का सर्वाधिक वनाच्छादित देश कौन-सा हैपापुआ न्यूगिनी
  26. औद्योगिक दृष्टि से सर्वाधिक लाभप्रद वनस्पति प्रदेश कौन-सा हैकोणधारी वन क्षेत्र

 

8.जनसंख्या, मानव विविधता एवं बस्तियां

  1. टुण्ड्रा प्रदेश की जनजाति एस्किमो को किस रूप में जाना जाता हैमंगोलायड
  2. एस्किमो बर्फ की शिलाओं से अपना घर बनाते हैं जिसे कहते हैं - इग्लू 
  3. जनसंख्या का सर्वाधिक संकेंद्रण किस महाद्वीप में हैएशिया  
  4. 'पिग्मी' जनजाति का निवास क्षेत्र है- कांगो बेसिन
  5. कालाहारी मरुस्थल में निवास करने वाली जनजाति का क्या नाम हैबुशमैन  
  6. सेमांग जनजाति का निवास क्षेत्र कौन-सा हैथाईलैंड और मलेशिया 
  7. मसाई जनजाति पशुचारक जनजाति है जिसका निवास क्षेत्र है - पूर्वी अफ्रीका
  8. भारत का क्षेत्रफल विश्व का 2.42% (विश्व में सातवां स्थान) है, यहां विश्व की जनसंख्या का निवास प्रतिशत क्या है-16 प्रतिशत  
  9. 1881 के बाद प्रत्येक दस वर्ष बाद भारत में जनसंख्या गणना की जाती है । भारत में प्रथम जनगणना कब की गयी थी-1872
  10. बन्टुश जनजाति को मध्य तथा दक्षिण अफ्रीका में माना जाता है - नीग्रो
  11. अरब की खानाबदोश जनजाति क्या कहलाती हैबद्दू
  12. मध्य एशिया के ऊंचे पठारी-भू-भाग में रहने वाली जनजाति है - किरगीज
  13. गौचों जनजाति किस क्षेत्र की खानाबदोश जाति हैपम्पास (उरूग्वे, अर्जेंटीना)
  14. जारवा लोगों का निवास स्थान है - अंडमान
  15. नीलोटिक और हैमेटिक लोग जिन्हें नीग्रोइड्स समूह के अंतर्गत रखा जाता है, का निवास क्षेत्र है-पूर्वी अफ्रीका 
  16.  जनसंख्या वितरण के संदर्भ में मनुष्य और भूमि का आदर्श अनुपात क्या कहलाता हैं- अनुकूलतम या आदर्श जनसंख्या
  17. यूरोपियन, सेमेटिक तथा इण्डो आर्यन लोगों को किसके अंतर्गत सम्मिलित किया जाता हैमंगोलाइड्स
  18. विकासशील देशों में उच्च जन्मदर तथा निम्न मृत्युदर के कारण जनसंख्या विकास की क्या स्थिति होती हैउच्च वृद्धि दर
  19. हिन्दी के बाद भारत में सबसे बड़ा भाषा समूह है - बांग्ला

 

 

9.कृषि

  1. स्थानांतरित कृषि को मलेशिया व इंडोनेशिया में क्या कहा जाता हैलेदांग
  2. मक्का का सर्वाधिक उत्पादन करने वाला देश- संयुक्त राज्य अमेरिका 
  3. कहवा के पौधे के लिए उपयुक्त जलवायु है - उष्णकटिबंधीय
  4. अंतर-फसली विधि या द्विफसली विधि के अंतर्गत किस प्रकार से कृषि की जाती है- एक खेत में एक फसल के बीच दूसरी फसल को बोकर
  5. शुष्कता को सहन कर सकने वाली प्राकृतिक वनस्पति कहलाती है - जिरोफाइटिक
  6. भारत में झूम प्रणाली द्वारा कृषि की जाती है - उत्तर पूर्वी राज्यों में
  7. ऋतु प्रवास क्या है- चलवासी पशुचारण कृषि की तरह इसमें भी पशुओं के चारे की खोज में मौसमी प्रवास होता है ।
  8. स्थानांतरित कृषि में भूमि को कृषि योग्य बनाया जाता हैवनों को काटकर तथा जलाकर
  9. असम प्रजाति की चाय की पत्तियां चौड़ी होती है जबकि चीन प्रजाति की चाय की पत्तियां होती हैंछोटी
  10. गहन जीविका कृषि मुख्यरूप से किन क्षेत्रों में की जाती है- एशिया के मानसूनी क्षेत्रों में
  11. भूमध्यसागरीय क्षेत्र की कृषि की मुख्य विशेषता है रसदार फलों, विशेष रूप से अंगूर की खेती इसे क्या कहते  हैं-द्राक्षाकृषि या विटिकल्चर
  12. मिश्रित कृषि के अंतर्गत कृषि के साथ-साथ किया जाता है - पशुपालन
  13. वर्षा के आरंभ में मई से जुलाई तक बोयी जाने वाली तथा अक्टूबर-नवम्बर में काटी जाने वाली फसल कहलाती है -खरीफ अथवा वर्षाऋतु की फसल
  14. रबी और खरीफ फसलों के अतिरिक्त बीच की अवधि में कृत्रिम सिंचाई के द्वारा उगायी । जाने वाली फसलों को क्या कहा जाता हैजायद खरीफ तथा जायद रबी फसल
  15. आम का पादप विज्ञान के अंतर्गत नाम है - मैंगीफेरा इंडिका
  16. भारत विश्व में मसालों का सबसे बड़ा उत्पादक होने के साथ-साथउपभोक्ता भी है
  17.  ' मसालों की रानी कहते हैं - इलायची को
  18. सौंदर्य प्रसाधन उद्योगों में व्यापक रूप से प्रयोग किया जाने वाला मसाला कौन-सा है- हल्दी  
  19. फसल चक्र की दृष्टि से दलहन फसलें सर्वाधिक महत्वपूर्ण होती हैं इसका प्रमुख कारण क्या हैइनके द्वारा नाइट्रोजन स्थिरीकरण प्रक्रिया होती है
  20. जायकवाड़ी परियोजना किस नदी पर स्थित हैगोदावरी  
  21. फरक्का परियोजना का उद्देश्य था -कलकत्ता पत्तन का संरक्षण तथा हुगली तक नौकायन का विकास 
  22. तम्बाकू का पौधा भारत में लाने का श्रेय जाता है - पुर्तगालियों को
  23. IR-8, जया, पद्मा, हंसा इत्यादि किस पौधे की विभिन्न किस्में हैं- चावल या धान  
  24. RD103, कैलाश, K - 24 इत्यादि किस पौधे की विविध किस्में हैंजौ या बार्ली
  25. चंबल परियोजना किन दो राज्यों का संयुक्त उद्यम हैमध्य प्रदेश और राजस्थान
  26. राजघाट बांध स्थित है- बेतवा नदी पर
  27. सरदार सरोवर परियोजना अंतरराज्यीय परियोजना है जिसके अंतर्गत सम्मिलित राज्य हैं- गुजरात, मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रराजस्थान
  28. विश्व का सबसे लंबा मुख्यधारा बांध कौन - सा है- हीराकुंड बांध  

 

10.पशुपालन एवं मत्स्यपालन

 

  1. मवेशियों की संख्या की दृष्टि से भारत का विश्व में कौन- सा स्थान हैप्रथम
  2. मेहसाना 'भैंस की एक प्रजाति है यह मुख्यरूप से किस राज्य में मिलती हैगुजरात
  3. सबसे छोटी गाय, जिसके दूध में वसा की मात्रा सर्वाधिक होती है उसे क्या कहते हैंजर्सी
  4. काले तथा सफेद चकत्ते वाली गाय क्या कहलाती हैफ्रिजीयन
  5. ऊन उत्पादन की दृष्टि से सबसे महत्वपूर्ण भेड़ कौन- सी हैमेरिनो
  6. भेड़ से ऊन उत्पादन के लिए अनुकूल जलवायु कौन- सी हैशुष्क  
  7. बकरियों की संख्या सबसे अधिक किस देश में हैभारत  
  8. भारत में डेयरी विकास के लिए चलाये गये आंदोलन को क्या कहा गया हैऑपरेशन फ्लड (1971)
  9. विश्व के दो महत्वपूर्ण अंडा उत्पादक देश कौन- से हैं- चीन, संयुक्त राज्य अमेरिका
  10. सिल्क उत्पादन की दृष्टि से एकमात्र महत्वपूर्ण गैर- एशियायी देश का क्या नाम हैब्राजील  
  11. टसर सिल्क के उत्पादन में भारत का कौन- सा राज्य सबसे आगे हैंबिहार
  12. मछली के उपभोग की दृष्टि से महत्वपूर्ण देश कौन- से हैं- पुर्तगाल और जापान
  13. मछली का संकेंद्रण अधिकतर कहां पाया जाता हैउच्च अक्षांशों में  
  14. वर्तमान में वेल मछली के उत्पादन की दृष्टि से प्रमुख क्षेत्र कहां हैउत्तरी प्रशांत क्षेत्र  
  15. भारत में कृत्रिम मोती उत्पादन का विकास कहां से हुआ है- तमिलनाडु में
  16. मत्स्य उत्पादन की दृष्टि से भारत का कौन- सा तट अधिक महत्वपूर्ण हैंपश्चिमी तट
  17. मछली उत्पादन की दृष्टि से महत्वपूर्ण ग्रांड बैंक तथा डॉगर बैंक कहां स्थित हैअटलांटिक महसागर में
  18. उथले समुद्र में मिलने वाली काई जैसी वनस्पति जो मछलियों का भोजन हैप्लैंकटन
  19. कृत्रिम मोती के निर्माण का आरंभ किस देश व किसके द्वारा हुआजापान (1913 ) कोकिची मिकीमोतो
  20. सारडीन मछली सबसे अधिक कहां पायी जाती हैअलास्का
  21. भारत में सबसे अधिक मछली का उत्पादन करने वाला प्रदेश है - प. बंगाल 

 

11.वन एवं वन्य जीवन

 

  1. वायुमंडल में आर्द्रता की मात्रा के नियंत्रक होते हैं- वन
  2. व्यावसायिक वनों का सर्वाधिक महत्व व उपयोग होता है- टिम्बर उद्योग में
  3. भारत का सबसे कम वनाच्छादित राज्य जहां मात्र 2.5 प्रतिशत क्षेत्र पर वनों का विस्तार हैजम्मू- कश्मीर  
  4. पार्कलैंड या पार्क सवाना किसे कहते हैंउष्णकटिबंधीय घास स्थल को
  5. चिकिल  नामक गोंद जिससे तैयार किया जाता है, इसकी प्राप्ति उष्णकटिबंधीय वृक्ष से होती है जिसका नाम है - जपोटा
  6. 'कुनैन' जो मलेरिया की औषधि है, यह जिस वृक्ष से प्राप्त किया जाता है उसका क्या नाम हैसिनकोना  
  7. वृक्षों से प्राप्त टैनिन का उपयोग किस रूप में किया जाता हैचर्मशोधक के रूप में
  8. रेजिन और तारपीन जो चीड़ के वृक्षों से प्राप्त होता है इनका उपयोग किया जाता है-  पेण्ट, वार्निश, कीटनाशक तथा सेल्युलोज निर्माण में
  9. वृक्षों से प्राप्त सेल्यूलोज से कृत्रिम कपड़ा बनाया जाता है जिसे कहते हैंरेयॉन
  10. कागज उद्योग की दृष्टि से महत्वपूर्ण वन है - कोणधारी वन
  11. 'बलाटा' तथा 'गटापांच' किसके स्रोत हैंगोंद के
  12. तेन्दू पत्तियों पर आधारित भारतीय उद्योग हैबीड़ी उद्योग  
  13. कच्चा लाख जो वनों से प्राप्त होता है इसके स्रोत कीड़े का नाम क्या है- लैसीफर लक्का या बग
  14. कुनैन का सबसे बड़ा उत्पादक है - जावा
  15. राष्ट्रीय बंजर भूमि विकास बोर्ड की स्थापना का मुख्य उद्देश्य क्या हैलोगों की भागीदारी से वनों का विकास
  16. वन्य प्राणी अभयारण्य पक्षियों तथा जानवरों के संरक्षण के लिए है जबकि राष्ट्रीय उद्यानों के निर्माण का उद्देश्य क्या हैसमग्र रूप से पर्यावरण व्यवस्था की सुरक्षा व संरक्षण
  17. दुर्लभ एशियाटिक शेर का एकमात्र प्राप्ति स्थान हैभारत
  18. गिर वन राष्ट्रीय उद्यान स्थित हैगुजरात में
  19. चन्द्रप्रभा राष्ट्रीय वन्यप्राणी अभयारण्य उत्तर प्रदेश में कहां स्थित हैवाराणसी के निकट  
  20. काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान जो असम में स्थित है यहां संरक्षण प्राप्त मुख्य प्राणी है  - एक सींग वाला गैंडा
  21. असम स्थित मानस राष्ट्रीय वन्यप्राणी अभयारण्य किसके लिए प्रसिद्ध हैजंगली भैंसे, गैंडा और हाथी के लिए
  22. प्रोजेक्ट टाइगर अभियान का आरंभ किस वर्ष किया गया था1973
  23. तमिलनाडु तथा कर्नाटक की सीमा पर स्थित वन्य प्राणी अभयारण्य का नाम क्या हैबांदीपुर वन्यप्राणी अभयारण्य
  24. बाघों का गृह जिम कार्बट राष्ट्रीय उद्यान स्थित है-   उत्तराखण्ड में 
  25. घाना पक्षी अभयारण्य कहां स्थित हैभरतपुर में (राजस्थान)
  26. जंगली गधे के संरक्षण के लिए निर्मित अभयारण्य स्थित हैगुजरात के कच्छ के रन में  
  27. कान्हा राष्ट्रीय उद्यान कहां स्थित हैमध्य प्रदेश में  
  28. मध्य प्रदेश का शिवपुरी राष्ट्रीय उद्यान किसलिए प्रसिद्ध हैविभिन्न प्रजातियों के पक्षी के लिए
  29. दाचीगाम वन्य जीव अभयारण्य किस राज्य में स्थित है तथा किसलिए प्रसिद्ध हैजम्मू- कश्मीर में कश्मीरी मृग के लिए

 

12.खनिज संसाधन एवं उद्योग

 

  1. विश्व में कोयला निर्माण मुख्य रूप से दो युगों में हुआ था जिसे कहते हैंकार्बोनीफेरस युग व टर्शियरी युग
  2. कोयले से कच्चा तेल प्राप्त करने की विधि या प्रक्रिया कहलाती है- हाइड्रोजनीकरण
  3. ग्रेनाइट में परिवर्तन अर्थात् कायान्तरण से निर्मित होता हैकाओलीन या चाइना क्ले
  4. आधुनिक तरीके से वस्त्र निर्माण का विकास सर्वप्रथम किस देश में हुआब्रिटेन  
  5. कौन- सा देश सबसे अधिक मात्रा में निकिल का उत्पादन करता हैइंडोनेशिया 
  6. वह भारी धातु जिसका द्रवनांक बिंदु किसी अन्य धातु से ऊंचा होता हैटंगस्टन
  7. लोहे के समकक्ष गुणों वाला धातु होता है - कोबाल्ट
  8. विश्व में अभ्रक का सबसे बड़ा उत्पादक है-   चीन 
  9. लैटेराइट के निक्षेप से संबंधित कौन- सी धातु हैबॉक्साइट  
  10. मध्य प्रदेश का पन्ना किसलिए प्रसिद्ध हैहीरा निक्षेप- के लिए
  11. रामगिरि स्वर्ण क्षेत्र किस राज्य में स्थित हैआंध्र प्रदेश में
  12. इल्मेनाइट प्रचुर मात्रा में समुद्री बीच या पुलिन की बालू में मिलता हैकेरल, तमिलनाडु और उड़ीसा की  
  13. थोरियम का प्रसंस्करण किया जाता है- मोनाजाइट द्वारा
  14. झारखण्ड की जादूगुडा खाने प्रसिद्ध हैंयूरेनियम निक्षेप के लिए
  15. सिलिमेनाइट प्रचुर मात्रा में प्राप्त होता हैं- मेघालय से
  16. भारत का कौन- सा उद्योग सर्वाधिक रोजगार उपलब्ध कराता हैसूती वस्त्र उद्योग
  17. विश्व का कौन- सा देश हरेक प्रकार के प्राकृतिक रेशम का उत्पादन करता हैभारत
  18. भारत में प्रथम आधुनिक कागज कारखाना स्थापित किया गयासेरामपुर (पश्चिम बंगाल)  
  19. अणु शक्ति निर्माण में नियंत्रक के रूप में प्रयुक्त किया जाने वाले तत्त्व का नाम क्या हैबेरिलियम
  20. स्फेलेराइट सामान्य खनिज अयस्क है- जिंक का
  21. तमिलनाडु स्थित नेवेली प्रसिद्ध हैलिग्नाइट निक्षेप के लिए
  22. भारत का प्रथम शक्ति आधारित जूट कारखाना स्थापित किया गया था - रिशरा (कलकत्ता में)
  23. मैंगनीज के बाद सर्वाधिक उपयोगी लौह मिश्र धातु का नाम क्या हैक्रोमियम  
  24. जस्ते की मुख्य कच्ची धातु या अयस्क का नाम है - जिंगलैंड
  25. रांगा जिस खनिज से प्राप्त होता है, उसे क्या कहा जाता हैकेस्सिटेराइट

 

13.परिवहन एवं संचार

  1. भारतीय रेल एशिया की सबसे बड़ी रेल परिवहन व्यवस्था है विश्व में इसका कौन सा स्थान हैचतुर्थ ( प्रथम संयुक्त राज्य अमेरिका)
  2. भारत की पहली रेल कहां तक चलाई गई थीमुंबई से थाणे 
  3. भारतीय रेल को कितने क्षेत्रों में बांटा गया है17, (भारतीय रेलवे की स्थापना 8 मई, 1845 में की गयी थी, भारतीय रेल नेटवर्क विश्व का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। भारत में रेल नेटवर्क की कुल लम्बाई 1,21,407 किलोमीटर है।)
  4. लालबहादुर शास्त्री नाटीकल एण्ड इंजीनियरिंग कालेज कहां स्थित हैमुंबई में
  5. भारत का सबसे गहरा पत्तन है- विशाखापत्तनम
  6. पिन कोड संख्या के आखिरी तीन अंक क्या सूचित करते है- डाक कार्यालय के वितरण क्षेत्र को
  7. भारत का पहला डाक टिकट कहाँ से जारी किया गया थाकरांची से  
  8. विश्व में पहली बार रेल 1825 ई . में कहां चलाई गई थी स्टॉकहोम- डारलिंगटन (उत्तरी इंग्लैण्ड)
  9. एशिया की प्रसिद्ध ट्रांस -साइबेरियन रेलवे का विस्तार कहां से कहां तक है  लेनिनग्राड-  ब्लाडीनोस्टक
  10. पांच सागरों बाल्टिक, श्वेत, कैस्पियन, काला सागर तथा ओजोव सागर को मिलाने वाली आंतरिक जल परिवहन व्यवस्था का क्या नाम है वोल्गा- व्यवस्था
  11. सबसे व्यस्त समुद्री जलमार्ग का नाम है - उत्तरी अटलांटिक जलमार्ग 
  12. प्रशांत महासागर का प्रवेश द्वार किसे कहते हैं-  पनामा नहर को
  13. प्रशांत महासागर का चौराहा किसे कहा जाता हैहोनोलुलु को
  14. कांडला , मुंबई , मर्मगांव , मंगलौर तथा कोचीन पत्तन में क्या समानता है ये सभी भारत के पश्चिमी तट   पर स्थित है  
  15. मुंबई पत्तन किस प्रकार का पत्तन हैप्राकृतिक  
  16. कांडला एक ज्वारीय बंदरगाह है , यहां स्थापित किया गया हैमुक्त व्यापार क्षेत्र  
  17. भारत का सबसे आधुनिक पत्तन हैजवाहरलाल नेहरु पत्तन  
  18. कृत्रिम बंदरगाह का उदाहरण है- मद्रास पत्तन  
  19. मुंबई तथा दिल्ली की दूरसंचार व्यवस्था का संचालन किसके द्वारा किया जाता है एम.टी.एन. एल. (महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड)
  20. भारत में स्पीड पोस्ट सेवा के आरंभ का वर्ष है -  1986 
  21. यूरोप की जीवन- रेखा कहलाती हैराइन नदी
  22. बैंकूवर तथा याकोहामा को मिलाने वाले मार्ग का नाम क्या है- वृहत् वृत्त मार्ग