Skip to main content

Class 12 Geography Chapter wise Very Short Answer (VSA) Question – SET 3 (Hindi Medium)

Q 35      मानव भूगोल मानव समाजों और धरातल के बीच संबंधों का संश्लेषित अध्ययन है। यह किस विद्वान का कथन है?

Ans. रेटजेल

Q 36      विश्व का तीसरा सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश कौन – सा है ?

Ans. संयुक्त राज्य अमेरिका (USA)

Q 37      मानव विकास का मुख्य ध्येय स्वतंत्रताओं में वृद्धि और परतंत्रताओं में कमी के रूप में देखा जाना चाहिए। यह कथन किस विद्वान का है ?

Ans. नोबेल पुरस्कार विजेता भारतीय अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन का।

Q 38      प्राचीनतम ज्ञात आर्थिक क्रियाएं किसे माना जाता है?

Ans. भोजन संग्रहण और आखेट (शिकार) को।

Q 39      विश्व प्रसिद्ध मक्का पेटी किस देश में है ?

Ans. संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) में।

Q 40      ग्रामीण क्षेत्रों में कालिक अंतरालों, जैसे – साप्ताहिक, पाक्षिक, मासिक आदि, में लगने वाले बाजारों का क्या कहते हैं ?

Ans. ग्रामीण आवधिक बाजार (पीरियोडिक मार्केट)।

Q 41      विश्व में सर्वाधिक सड़क घनत्व और सबसे आधिक वाहनों की संख्या किस महाद्वीप में पाए जाते हैं ?

Ans. उत्तर अमेरिका महाद्वीप में।

Q 42      प्राचीन काल में चीन, भारत और यूरोपीय देशों के बीच होने वाले स्थलीय व्यापार मार्ग को किस नाम से जाना जाता है?

Ans. रेशम मार्ग।

Q 43      भारत के चार सर्वाधिक जनसंख्या वाले राज्य कौन – से हैं ?

Ans. उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और पश्चिम बंगाल।

Q 44 किस प्रकार की बस्तियों में लोग कम गतिशील होते हैं?

Ans. ग्रामीण बस्तियों में।

Q 45 वह भूमि जिस पर फसलें उगाई व काटी जाती हैं, क्या कहलाती है ?

Ans. निवल बोया गया क्षेत्र (Net Sown Area)

Q 46 भारत में एक वर्ष में वर्षण से प्राप्त कुल जल की मात्रा कितनी है?

Ans. 4000 घन किलोमीटर।

Q 47 जीवाश्म ईंधन किसे कहते हैं?

Ans. कोयला, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस।

Q 48 पर्वतीय क्षेत्र विकास कार्यक्रम कौन – सी पंचवर्षीय योजना में प्रारंभ किया गया था?

Ans. पाँचवीं पंचवर्षीय योजना से।

Q 49 वे सड़कें जो राज्यों की राजधानियों, प्रमुख नगरों, महत्वपूर्ण पत्तनों तथा रेलवे जंक्शनों को जोड़ती हैं, क्या कहलाती हैं?

Ans. राष्ट्रीय महामार्ग (National Highway) (NH)

Q 50 डायमण्ड हार्बर पत्तन कहाँ स्थित है?

Ans. हुगली नदी पर कोलकाता पत्तन के पास।

Q 51 कानपुर, प्रयागराज (इलाहाबाद), वाराणसी और पटना किस नदी किनारे बसे नगर हैं ?

             Ans. गंगा नदी किनारे पर।
    

NEXT

Class 12 Geography Chapter wise Very Short Answer (VSA) Question – SET 4

Previous 

Class 12 Geography Chapter wise Very Short Answer (VSA) Question – SET 2

Search Me Online Using Keywords: - #Abhimanyusir #AbhimanyuDahiya #UltimateGeography Abhimanyu Sir Abhimanyu Dahiya Ultimate Geography