Skip to main content

India - Size and Location (Question Answer) (Hindi Medium)

(कक्षा 9 भूगोल अध्याय 1 भारत - आकार तथा स्थिति)

प्रश्न - 1 भारत किस गोलार्द्ध में स्थित है ?

उत्तर: भारत उत्तरी गोलार्द्ध में स्थित है। भारत पूर्ण रूप से उत्तरी तथा पूर्वी गोलार्ध में अवस्थित है।

प्रश्न – 2 भारत किस महाद्वीप में स्थित है ? 

उत्तर: यह विश्व के सबसे बड़े महाद्वीप एशिया (Asia) के दक्षिण मध्य में हिमालय और हिंद महासागर के बीच विस्तृत है।

प्रश्न – 3 भारत का अक्षांशीय विस्तार कितना है

उत्तर: भारत की मुख्य भूमि 8°4' उत्तरी अक्षांश 37°6' उत्तरी अक्षांश तक विस्तृत है।

प्रश्न – 4 भारत का देशांतरीय विस्तार कितना है ?

उत्तर: भारत 68°7' पूर्वी देशांतर से 97°25' पूर्वी देशांतर तक विस्तृत है।

प्रश्न – 5 भारत का दक्षिणतम बिंदु कौन – सा है ? इसका प्राचीन नाम क्या था ?

उत्तर: बंगाल की खाड़ी में स्थित भूमि से दूर अंडमान व निकोबार द्वीप समूह का दक्षिणतम बिंदु 'इंदिरा बिंदु' (6°45' उत्तरी अक्षांश) जिसे पहले 'पिग्मेलियन प्वाइंट' कहा जाता था, भारत का दक्षिणतम भाग है।

प्रश्न – 6 भारत के बीचोंबीच पूर्व से पश्चिम दिशा में कौन – सी अक्षांश रेखा गुजरती है ? अथवा कौन - सी अक्षांश रेखा भारत के लगभग मध्य से गुजरती है ?

उत्तर: कर्क रेखा (Tropics of Cancer) (23½° N) भारत के लगभग मध्य से पश्चिम पूर्व दिशा में गुजरती है।

प्रश्न – 7 कर्क रेखा (Tropics of Cancer), भारत के कितने और किन राज्यों से गुजरती है ?

उत्तर: कर्क रेखा, भारत के 8 राज्यों से गुजरती है। जिसमें गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिमी बंगाल, त्रिपुरा और मिजोरम शामिल हैं।

प्रश्न – 8 कर्क रेखा (Tropics of Cancer) का अक्षांश कितना है ?

उत्तर: कर्क रेखा का अक्षांश 23½°  उत्तरी अक्षांश है।

प्रश्न – 9 कर्क रेखा (Tropics of Cancer) का क्या भौगोलिक महत्व है ?

उत्तर: कर्क रेखा भारत को दो अलग जलवायु प्रदेशों में बांट देती है। कर्क रेखा से दक्षिण में सूर्य की किरणें सालभर लंबवत गिरती है। इसीलिए दक्षिण भारत की जलवायु वर्षभर उष्णकटिबंधीय (गर्म) रहती है। कर्क रेखा से उत्तर में शीतोष्ण कटिबंधीय या उपोष्ण जलवायु मिलती है।

प्रश्न – 10 भारत का अक्षांशीय और देशांतरीय विस्तार कितना है ?

उत्तर: भारत का अक्षांशीय और देशांतरीय विस्तार लगभग 30 डिग्री है। इसकी चौड़ाई 2933 किलोमीटर तथा लंबाई 3214 किलोमीटर है।

प्रश्न – 11 भारत की लंबाई और चौड़ाई का वर्णन कीजिए।

उत्तर: उत्तर में कश्मीर से दक्षिण में कन्याकुमारी तक भारत की लंबाई 3214 किलोमीटर तथा पश्चिम में कच्छ के रण में स्थित सौराष्ट्र से पूर्व में अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी सिरे तक भारत की चौड़ाई 2933 किलोमीटर है।

प्रश्न – 12 भारत का सीमांत क्षेत्र (Territorial Limit) समुंदर में कितनी दूरी तक फैला हुआ है ?

उत्तर: भारत का सीमांत क्षेत्र (Territorial Limit) समुंदर में 12 समुद्री मील (लगभग 21.9 किलोमीटर) तक फैला हुआ है।

प्रश्न – 13 भारत का क्षेत्रफल कितना है ?

उत्तर: भारत का क्षेत्रफल 32.8 लाख वर्ग किलोमीटर अर्थात 32,87,263 वर्ग किलोमीटर है।

प्रश्न – 14 भारत के पश्चिम अथवा उत्तर - पश्चिम दिशा में कौन - से पडोसी देश हैं ?

उत्तर: पाकिस्तान तथा अफगानिस्तान।

प्रश्न – 15 भारत की उत्तर दिशा में कौन - से पडोसी देश हैं ?

उत्तर: चीन, नेपाल तथा भूटान।

प्रश्न – 16 भारत की पूर्व दिशा में कौन -  पडोसी देश हैं ?

उत्तर: बांग्लादेश तथा म्यांमार (बर्मा)

प्रश्न – 16 भारत की दक्षिण दिशा में कौन - से दो द्वीपीय पड़ोसी देश स्थित हैं ?

उत्तर: श्रीलंका तथा मालद्वीव

प्रश्न – 17 भारत के पश्चिमी में कौन – सा सागर स्थित है ?

उत्तर: अरब सागर

प्रश्न – 18 भारत के पूर्व में कौन – सा जल क्षेत्र स्थित है ?

उत्तर: बंगाल की खाड़ी

प्रश्न – 19 भारत के दक्षिण में कौन – सा महासागर स्थित है ?

उत्तर: हिन्द महासागर

प्रश्न – 20 सन् 1947 से पूर्व (पहले) भारत में कितने प्रकार के राज्य थे ?

उत्तर: सन् 1947 से पूर्व (पहले) भारत में दो प्रकार के राज्य थे - प्रांत और रियासतें।

प्रश्न – 21 कौन - सी याम्योतर को भारत की मानक याम्योतर माना गया है ?

उत्तर: 82½° E देशांतर रेखा को भारत का प्रमाणित या मानक समय माना जाता है, जिसे IST (इंडियन स्टैंडर्ड टाइम) कहा जाता है। भारत का मानक समय GMT से 5 घंटे 30 मिनट आगे है अर्थात जब ग्रीनिच लंदन में सुबह के 6:30 बजते हैं तो उस समय भारत में दोपहर के 12:00 बजे होंगे।

प्रश्न – 22 क्षेत्रफल के हिसाब से भारत से बड़े देशों के नाम बताओ।

उत्तर: क्षेत्रफल के हिसाब से भारत से बड़े 6 देश हैं, जिनमें रूस, कनाडा, संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन, ब्राजील  तथा  ऑस्ट्रेलिया  शामिल हैं।

प्रश्न – 23 क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का विश्व में कौन सा स्थान है ?

उत्तर: सातवाँ

प्रश्न – 24 भारत में कितने राज्य तथा केन्द्र शासित प्रदेश है ?

उत्तर: भारत में 28 राज्य तथा  8 केन्द्र शासित प्रदेश हैं।

प्रश्न – 25 क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन - सा है ?

उत्तर: राजस्थान

प्रश्न – 26 क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का सबसे छोटा  राज्य कौन - सा है ?

उत्तर: गोवा

प्रश्न – 27 भारत की स्थलीय सीमा कितनी लंबी है ?

उत्तर: 15200 किलोमीटर

प्रश्न – 28 भारत की तट रेखा या समुद्री सीमा या जलीय सीमा कितनी लंबी है ?

उत्तर: भारत की तट रेखा की लंबाई गुजरात से कन्याकुमारी होते हुए, बंगाल तक लगभग 6100 km है। द्वीप समूह के चारों ओर भारतीय तट रेखा की लंबाई 1416.6 किलोमीटर है। इस प्रकार भारत की जलीय सीमा की कुल लंबाई 7516.6 km अर्थात 7517 किलोमीटर है। गुजरात राज्य की तट रेखा सबसे लंबी है, जबकि आंध्रप्रदेश की तट रेखा दूसरी सबसे लंबी तट रेखा है।

प्रश्न – 29 भारत का कुल क्षेत्रफल, विश्व का कितना प्रतिशत भाग है ?

उत्तर: 2.4 %

प्रश्न – 30 भारत के स्थलबद्ध  (Landlocked) राज्य कौन – से हैं ?

उत्तर: हरियाणा, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और तेलंगाना भारत के स्थलबद्ध  (Landlocked) राज्य हैं जिनको कोई भी अंतर्राष्ट्रीय सीमा अथवा जल क्षेत्र नहीं छूता है।



PLAY And Check Your Knowledge with QUIZ ON INDIA SIZE AND LOCATION


Visit and Subscribe My YouTube Channel with my Name 

Follow me on Facebook Page with my Name 

Join My Telegram Group with my Name 
"Abhimanyu Dahiya"  

Save Water, Save Environment, 
Save Earth, Save Life.
जल है तो कल है। जल ही जीवन है।