Skip to main content

Poem - महिलाएं क्यों खूबसूरत होती हैं? (Happy Women's Day unofficially Daily)

महिलाएं सिर्फ शक्ल 
और ज़िस्म से ही खूबसूरत नहीं होती,,
बल्कि वो इसलिए भी खूबसूरत होती हैं,
क्योंकि प्यार में ठुकराने के बाद भी ... 
किसी लड़के पर तेजाब नहीं फेंकती ! 

उनकी वज़ह से कोई लड़का 
दहेज़ में प्रताड़ित हो कर फांसी नहीं लगाता !
वो इसलिए भी खूबरसूरत होती हैं,,
कि उनकी वजह से किसी लड़के को 
रास्ता नहीं बदलना पड़ता! 

वो राह चलते लडकों पर 
अभद्र टिप्पणियां नहीं करती! 
वो इसलिए भी खूबसूरत होती हैं,
कि देर से घर आने वाले पति पर 
शक नहीं करती,,
बल्कि फ़िक्र करती है! 

वो छोटी छोटी बातों पर 
गुस्सा नहीं होती, 
सामान नहीं पटकती, 
हाथ नहीं उठाती,
बल्कि पार्टनर को समझाने की,
भरपूर कोशिश करती हैं !

वो जुल्म सह कर भी 
रिश्ते इसलिए निभा जाती हैं,,
क्योंकि वो अपने बूढ़े माँ - बाप का 
दिल नहीं तोड़ना चाहती ! 

वो हालात से समझौता 
इसलिए भी कर जाती हैं, 
क्योंकि उन्हें अपने बच्चों के 
उज्ज्वल भविष्य की फ़िक्र होती है ! 

वो रिश्तों में जीना चाहती हैं ! 
रिश्ते निभाना चाहती हैं ! 
रिश्तों को अपनाना चाहती हैं!
दिलों को जीतना चाहती हैं ! 
प्यार पाना चाहती हैं ! 
प्यार देना चाहती हैं !.
हमसफ़र, हमकदम बनाना चाहती हैं।

Poem in Image Format