Skip to main content

कक्षा 10 भूगोल अध्याय 1 संसाधन और विकास (भाग 1)


Que. 1 संसाधन किसे कहते हैं ? 

वे सभी पदार्थ जो किसी न किसी रूप में मनुष्य के काम आते हैं, संसाधन कहलाते हैं। जैसे – भूमि, पेड़ –पौधे, पानी, जीव–जन्तु तथा स्वयं मनुष्य आदि।

Que. 2 प्राकृतिक संसाधन (NATURAL RESOURCES) किसे कहते हैं ?

वे सभी संसाधन जो हमें प्रकृति से प्राप्त होते हैं। जैसे - भूमि, पेड़ –पौधे, पानी आदि

Que. 3 मानव निर्मित संसाधन या मानवीय संसाधन (Man made Resources / HUMAN RESOURCES) किसे कहते हैं ?

वे सभी संसाधन जिनका निर्माण मनुष्य स्वयं करता है। जैसे – पुस्तक, घर,स्कूल आदि।

Que. 4 उत्पत्ति के आधार पर संसाधन कितने प्रकार के होते हैं ?

2 (जैव व अजैव संसाधन)

Que. 5 जैव संसाधन किसे कहते हैं ?

जो संसाधन, जीवित होते हैं। जैसे - पेड़ –पौधे, जीव –जन्तु तथा स्वयं मनुष्य आदि। 

Que. 6 अजैव संसाधन किसे कहते हैं ?

जो संसाधन, जीवित नहीं होते हैं। जैसे – घर, पुस्तक,धातु,चट्टान आदि। 

Que. 7 निर्वातनियता या समाप्यता के आधार पर संसाधन कितने प्रकार के होते हैं ?

दो प्रकार के, (1) नवीकरण योग्य / असमाप्य (2) अनवीकरण योग्य / समाप्य

Que. 8 नवीकरण योग्य या असमाप्य (RENEWABLE) संसाधन किसे कहते हैं ?

वे सभी संसाधन जिनको पुनः प्रयोग किया जा सकता। जैसे – सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, ज्वारीय ऊर्जा, भूतापीय ऊर्जा, जल, वन, वन्य प्राणी, जलविद्युत आदि। 

इन्हें ‘पुनः पूर्ति योग्य संसाधन’ भी कहते हैं। 

Que. 9 अनवीकरण योग्य या समाप्य (NON - RENEWABLE) संसाधन किसे कहते हैं ?

वे सभी संसाधन जिनको पुनः प्रयोग नहीं किया जा सकता। जैसे – कोयला, पेट्रोल, डीजल, केरोसिन ऑइल (मिट्टी का तेल) जैसे जीवाश्म ईंधन आदि। 

Que. 10 जीवाश्म ईंधन किसे कहते हैं ?

वे संसाधन जो भूगर्भ में जीव-जंतुओं तथा लकड़ी के गलने-सड़ने (जीव + आश्म अर्थात् अवशेष) से लाखों-करोड़ों वर्षों में बनते हैं। जैसे - कोयला, पेट्रोल, डीजल, केरोसिन ऑइल (मिट्टी का तेल), प्राकृतिक गैस (LPG व CNG) आदि। 

ये अनवीकरण योग्य या समाप्य (NON - RENEWABLE) संसाधन होते हैं। 

Que. 11 LPG का पूरा नाम क्या है ?

LIQUID PETROLIUM GAS (तरल पेट्रोलियम गैस)

Que. 12 CNG का पूरा नाम क्या है ?

COMPRESSED NATURAL GAS (संपीडित प्राकृतिक गैस)

Que. 13 गैर –परम्परागत संसाधन किसे कहते हैं ?

वे संसाधन जिनको हम पीढ़ियों से प्रयोग नहीं कर रहे हैं, बल्कि पिछले कुछ वर्षों से ही उनका प्रयोग करना शुरू हुआ हैI जैसे – सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, ज्वारीय ऊर्जा, भूतापीय ऊर्जा आदि। 

Que. 14 परम्परागत संसाधन किसे कहते हैं ?

वे संसाधन जिनको हम पीढ़ियों से प्रयोग कर रहे हैं, जैसे - कोयला, पेट्रोल, डीजल, केरोसिन तेल आदि

Que. 15 स्वामित्व के आधार पर संसाधन कितने प्रकार के होते हैं ?

व्यक्तिगत,
सामुदायिक,
राष्ट्रीय
अन्तर्राष्ट्रीय संसाधन

Que. 16 व्यक्तिगत संसाधन किसे कहते हैं ?

वे सभी संसाधन जो किसी व्यक्ति विशेष के होते हैं। जैसे – आपका अपना घर, खेत, बाग आदि

Que. 17 सामुदायिक संसाधन किसे कहते हैं ?

वे सभी संसाधन जो किसी समस्त समुदाय के होता हैं। जैसे – ग्राम चौपाल, सरकारी विद्यालय, चारण भूमि, पार्क, खेल का मैदान, पंचायती भूमि आदि। 

Que. 18 राष्ट्रीय संसाधन किसे कहते हैं ?

वे सभी संसाधन जो किसी राष्ट्र के होते हैं। जैसे – खनिज संसाधन, सडकें, रेलमार्ग, नदियाँ आदि

Que. 19 महासागरीय क्षेत्र में कितनी दूरी तक के संसाधन हमारे राष्ट्रीय संसाधन या सम्पदा हैं ?

12 समुद्री मील अर्थात् 22.2 KM तक

Que. 20 अपवर्जक आर्थिक क्षेत्र (exclusive economic zone) क्या है ?

तट से 200 KM की दूरी तक किसी देश का समुद्री संसाधनों पर अधिकार होता है। यह दूरी अपवर्जक आर्थिक क्षेत्र कहलाता (exclusive economic zone) है। इससे अधिक दूरी के संसाधनों का प्रयोग कोई भी देश अन्तर्राष्ट्रीय संस्थाओं की सहमति के बिना नहीं कर सकता


Visit and Subscribe My YouTube Channel with my Name 

Follow me on Facebook Page with my Name 

Join My Telegram Group with my Name 
"Abhimanyu Dahiya"  

Save Water, Save Environment, 
Save Earth, Save Life.
जल है तो कल है। जल ही जीवन है।