भारत की अक्षांशीय स्थिति (Latitudinal location of India):-
भारत की मुख्य भूमि 8°4'
उत्तरी अक्षांश 37°6' उत्तरी
अक्षांश तक विस्तृत है। बंगाल की खाड़ी में स्थित भूमि से दूर अंडमान व निकोबार
द्वीप समू हका दक्षिणतम बिंदु 'इंदिरा बिंदु' (6°45' उत्तरी अक्षांश) जिसे
पहले 'पिग्मेलियन प्वाइंट' कहा जाता था,
भारत का दक्षिणतम भाग है।
The mainland of India extends up to 8°4' north latitude 37°6' north latitude. The southernmost point of the Andaman and Nicobar Islands, located in the Bay of Bengal, the southernmost point of the Andaman and Nicobar Islands (6°45' North Latitude), formerly known as 'Pygmalion Point', is the southernmost part of India.
भारत का देशांतरीय
विस्तार (Longitudinal
expansion of India):-
भारत
68°7' पूर्वी देशांतर
से 97°25' पूर्वी देशांतर तक विस्तृत है। भारत का देशांतरीय
विस्तार भी लगभग 30 डिग्री है। भारत का देशांतरीय विस्तार (30 डिग्री) पृथ्वी की परिधि (40,075 कि.मी.) का 12वां भाग (यानी 360÷30=12) है। यह देशांतरीय विस्तार
स्पेन, फ्रांस, बेल्जियम, नीदरलैंड, जर्मनी, व पोलैंड के
सम्मिलित देशांतरीय विस्तार के बराबर है।
India extends from 68°7' East longitude to 97°25' East longitude. The longitudinal extent of India is also about 30 degrees. The longitudinal extent of India (30 degrees) is one-twelfth of the circumference of the Earth (40,075 km) (ie 360÷30=12). This longitudinal extension is equal to the combined longitudinal extent of Spain, France, Belgium, Netherlands, Germany, and Poland.
Note - भारत का अक्षांशीय और देशांतरीय विस्तार लगभग 30 डिग्री है, तो इसकी चौड़ाई 2933 किलोमीटर तथा लंबाई 3214 किलोमीटर से 281 किलोमीटर कम है, क्योंकि ध्रुवों की ओर जाने पर दो देशांतर रेखाओं के बीच की दूरी घटती जाती है। जबकि दो अक्षांश रेखाओं के बीच दूरी हर जगह एक – सी रहती है। किन्हीं दो अक्षांश रेखाओं के बीच दूरी लगभग 111 किलोमीटर होती है।


