Skip to main content

Class 12 Geography Model Test Paper - 4

1) निम्नलिखित में से कौन - सा एक समूह भारत का विशालतम भाषाई समूह है (1)

(a) चीनी - तिब्बती (b) भारतीय - आर्य (c) आस्ट्रिक (d) द्रविड़

2) निम्नलिखित में से किस नगरीय समूहन में प्रवासी जनसंख्या का अंश सर्वाधिक है ? (1)

(a) मुंबई नगरीय समूहन (b) दिल्ली नगरीय समूहन

(c) बंगलौर नगरीय समूहन (d) चेन्नई नगरीय समूहन

3) भारत के निम्नलिखित केंद्र - शासित प्रदेशों में से किस एक की साक्षरता दर उच्चतम है ? (1)

(a) लक्षद्वीप (b) चंडीगढ़ (c) दमन और दीव (d) अंडमान और निकोबार द्वीप

4) निम्नलिखित में से नगरों का कौन - सा वर्ग अपने पदानुक्रम के अनुसार क्रमबद्ध है ? (2001 के अनुसार) (1)

(a) बृहत मुंबई, बंगलौर, कोलकाता, चेन्नई (b) दिल्ली, बृहत मुंबई, चेन्नई, कोलकाता

(c) कोलकाता, बृहत मुंबई, चेन्नई, दिल्ली (d) बृहत मुंबई, कोलकाता, दिल्ली, चेन्नई

5) देश में प्रयुक्त कुल जल का सबसे अधिक समानुपात निम्नलिखित सेक्टरों में से किस सेक्टर में है ? (1)

(a) सिंचाई (b) उद्योग (c) घरेलू उपयोग (d) इनमें से कोई नहीं

6) नीरू – मीरू (जल और आप) कार्यक्रम का संबंध राजस्थान राज्य से है? (1)

सत्य या असत्य

7) भारत में गरीबी का आंकलन किस के द्वारा किया जाता है? (1)

उत्तर - राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण संगठन (NSSO – NATIONAL SAMPLE SURVEY ORGANISATION) द्वारा।

8) भारत की ____________जनगणना में प्रवास पहली बार जन्म के स्थान के आधार पर दर्ज किया गया था ? (1)

उत्तर – 1881

9) वह व्यक्ति जिसे एक वर्ष में 183 दिन से कम काम मिल पाता है, क्या कहलाता है? (1)

(क) सीमांत कामगार (ख) गैर कामगार

10) प्रवास में उदगम और गन्तव्य स्थान क्या होते हैं ? (2)

उत्तर –

Ø उदगम स्थान (Source) :- वह स्थान जहाँ से लोग प्रवास या गमन करके जाते हैं। जैसे – बिहार से मुंबई चले जाना।

Ø गन्तव्य स्थान (Destination) :- वह स्थान जहाँ पर लोग प्रवास या आगमन करके आते हैं। जैसे –मुंबई में बिहार से आना।

11) भारत में बच्चों में घटते लिंगानुपात के दो कारण बताइए। (2)

उत्तर –

1. साक्षरता का निम्न स्तर

2. पुत्र प्राप्ति की इच्छा

3. पुरुष प्रधान समाज

12) पल्ली बस्तियाँ क्या हैं ? (2)

उत्तर - कई बार बस्ती भौतिक रूप से एक दूसरे से पृथक अनेक इकाईयों में बंट जाती है किन्तु उनका नाम एक रहता है। इन इकाईयों में एक से अधिक जातियों के लोग रहते हैं। स्थानीय भाषा में इनको पान्ना, पाड़ा, पाली, नगला, ढाणी आदि कहते हैं। ऐसे गाँव मध्य व निम्न गंगा मैदान, छतीसगढ़ और हिमाचल की निचली घाटियों में पाए जाते हैं।

13) भारत में धार्मिक संघटन का वर्णन कीजिए। अथवा जल संभर विकास या प्रबंधन (WATERSHED MANAGEMENT) क्या है, इसके क्या उद्देश्य होते हैं ? (5)

उत्तर – भारत विभिन्न धर्मों की भूमि है। यहाँ हिन्दू, मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई, बौद्ध, जैन, पारसी आदि धर्मों के अनुयायी रहते हैं। भारत का प्रमुख धर्म ‘हिन्दू धर्म’ हैं। इसी धरती पर बौद्ध, जैन तथा सिक्ख धर्मों का जन्म हुआ। भारत में धर्मों के अनुसार जनसंख्या का वर्गीकरण निम्नलिखित है :-

1. हिन्दू :- भारत में हिन्दू मुख्य धर्म है। भारत की कुल 79.80% तथा विश्व की कुल 12% जनसंख्या हिन्दू है। हिन्दू भारत के अधिकांश हिस्सों में रहते हैं।

2. मुस्लिम :- मुस्लिम भारत का दूसरा सबसे बड़ा धार्मिक संगठन है। भारत में कुल 14.23% जनसंख्या मुस्लिम हैं। मुस्लिम जनसंख्या की दृष्टि से भारत विश्व का चौथा बड़ा देश है। मुस्लिम जनसंख्या का सांद्रण जम्मू कश्मीर, केरल, पश्चिम बंगाल आदि में है। उत्तर प्रदेश में मुसलमानों की संख्या (2.4 करोड़) भारत में सर्वाधिक है। हरियाणा के मेवात जिले में भी मुसलमानों की संख्या अधिक मिलती है।

3. ईसाई :- भारत में ईसाई जनसंख्या का अधिक सांद्रण मिजोरम (87%), नागालैंड (90%), मेघालय (70%), मणिपुर (32%), केरल (56 लाख) आदि राज्यों में मिलता है। भारत में कुल मिलाकर 2.78 करोड़ (2.3%) जनसंख्या ईसाई हैं।

4. सिक्ख :- भारत में सिक्ख जनसंख्या 2.08 करोड़ (1.9%) है। सिक्ख भारत में पंजाब राज्य में मिलते हैं। यहाँ की कुल जनसंख्या का 59.9 % भाग सिक्ख हैं।

5. बौद्ध :- भारत में 84.43 लाख (0.8%) जनसंख्या बौद्ध धर्म से सम्बन्धित है। इस धर्म की अधिकांश जनसंख्या महाराष्ट्र (बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के प्रभाव के कारण), अरुणाचल प्रदेश (13% जनसंख्या), सिक्किम (26% जनसंख्या), तथा जम्मू कश्मीर में मिलती है।

6. जैन :- भारत में 44.52 लाख जनसंख्या जैन धर्म को मानने वाली है। भारत की कुल जैन जनसंख्या का 29% महाराष्ट्र, 17% राजस्थान तथा 15% गुजरात में निवास करते हैं। अधिकांश जैन धर्म के लोग नगरों में रहते हैं तथा व्यापार एवं सेवा क्षेत्र में कार्यरत हैं।

7. पारसी या जरतुश्त :- भारत में कुल 12 – 13 लाख पारसी धर्म के लोग रहते हैं। भारत की 90% पारसी जनसंख्या मुंबई (महाराष्ट्र) और सुरत (गुजरात) में रहती है।

अथवा

मिट्टी एवं नमी के संरक्षण, जल संग्रहण, वनरोपण, बागवानी, चरागाह आदि का सामूहिक विकास, जल सम्भरण विकास (WATERSHED MANAGEMENT) कहलाता है। इसके अंतर्गत धरातलीय और भौम जल संसाधनों के संरक्षण एवं प्रबंधन (सतत पोषणीय विकास) किया जाता है।

जल सम्भरण विकास के उद्देश्य :-

1. जल संसाधनों का सतत पोषणीय विकास करना

2. वर्षा जल संरक्षण करना

3. कृषि की उत्पादकता बढ़ाना

4. सिंचाई संसाधनों की उत्तम तकनीकों जैसे – टपकन विधि, बौछारी विधि आदि का विकास करना

5. अपवाह क्षेत्रों में रोक बांध (DAMS) बनाना

6. पर्यावरण संरक्षण करना

7. लोगों में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना

8. वृक्षारोपण करना और वृक्ष कटाई पर रोक लगाना

9. जल के अंधाधुंध दोहन को रोकना आदि।