Skip to main content

Class 12 Geography Model Test Paper - 5

1)      निम्नलिखित राज्यों में से किस एक में जनसंख्या का घनत्व सर्वाधिक है (1)

(a) पश्चिम बंगाल (b) उत्तर प्रदेश (c) केरल (d) पंजाब

2)      निम्नलिखित में से कौन – सा भारत में पुरुष प्रवास का मुख्य कारण है ? (1)

(a) शिक्षा (b) काम और रोजगार (c) व्यवसाय (d) विवाह

3)      भारत के निम्नलिखित राज्यों में से किस एक में 0 – 6 आयु वर्ग के बच्चों में लिंग अनुपात निम्नतम है ? (1)

(a) गुजरात (b) हरियाणा (c) पंजाब (d) हिमाचल प्रदेश

4)      निम्नलिखित में से कौन – सा नगर नदी तट पर अवस्थित नहीं है ? (1)

(a) आगरा (b) भोपाल (c) पटना (d) कोलकाता

5)      निम्नलिखित दक्षिण भारतीय राज्यों में से किस राज्य में भौम जल उपयोग (% में) इसके कुल भौम जल संभाव्य से ज्यादा है ? (1)

(a) तमिलनाडु (b) कर्नाटक (c) आंध्र प्रदेश (d) केरल

6)      अरवारी पानी संसद का संबंध राजस्थान राज्य से है? (1)

सत्य या असत्य

उत्तर – सत्य

7)      भारत में दस लाखी नगरों या नगरीय संकुलों की संख्या जनगणना 2011 के अनुसार कितनी है ? (1)

उत्तर – 53

8)      भारत की पहली सम्पूर्ण जनगणना ____________वर्ष में हुई ? (1)

उत्तर 1881

9)      वह व्यक्ति जिसे एक वर्ष में 183 दिन से अधिक काम मिल जाता है, क्या कहलाता है? (1)

(क)  सीमांत कामगार (ख) मुख्य कामगार

उत्तर (ख) मुख्य कामगार

10)  मानव विकास को परिभाषित कीजिए ।  (2)

उत्तर –  मानव विकास की अवधारणा का प्रतिपादन पाकिस्तानी अर्थशास्त्री डॉ. महबूब – उल – हक ने किया था। उन्होंने ऐसे मानव विकास की कल्पना की जिसमें लोगों के लिए विकल्पों की बढ़ोतरी हो, ताकि मानव आत्म – विश्वास से जीवन जी सके।

मानव विकास की अवधारणा का मूल उद्देश्य है – ऐसी परिस्थितियाँ उत्पन्न करना जिनमें लोग सार्थक जीवन (स्वस्थ एवं विवेकपूर्ण जीवन) व्यतीत कर सकें। 1990 की मानव विकास रिपोर्ट के अनुसार – “मानव विकास,  मनुष्य की आकांक्षाओं एवं उन्हें उपलब्ध जीवन यापन की सुविधाओं के स्तर को विकसित करने की प्रक्रिया है”

11)  देश में कुल उपयोग किए गए जल में कृषि क्षेत्र का हिस्सा कम होने की संभावना क्यों है ? (2)

उत्तर भारत एक कृषि प्रधान देश है। यहाँ की लगभग 65% जनसंख्या कृषि कार्यों में लगी है। भारत में धरातलीय जल का 89% तथा भौम जल का 92% हिस्सा सिंचाई में प्रयुक्त किया जाता है। आने वाले समय में देश में कुल उपयोग किए गए जल में कृषि क्षेत्र का हिस्सा कम होने की संभावना है, क्योंकि औद्योगिक क्षेत्रों में जल का उपयोग बढ़ेगा तथा कृषि क्षेत्र में भी सिंचाई तकनीकों को विकास होने से पानी की कम मात्रा उपयोग होगी

12)  किसी नगरीय संकुल की पहचान किस प्रकार की जा सकती है ? (2)

उत्तर किसी नगरीय संकुल की पहचान उसकी जनसंख्या के आधार और उसके प्रकार्य के आधार पर की जा सकती है। जैसे – भारत में जनगणना 2011 के अनुसार महानगरीय संकुलों की कुल संख्या 53 है, जो जनगणना 2001 में 35 थी। प्रकार्यों के आधार पर नगर प्रशासनिक, धार्मिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक और औद्योगिक आदि हो सकते हैं।

13)   प्रवास के सामाजिक जनांकिकीय परिणाम क्या – क्या हैं ? अथवा भारत के 15 प्रमुख राज्यों में मानव विकास के स्तरों में किन कारकों ने स्थानिक भिन्नता उत्पन्न की है ? (5)

उत्तर प्रवास के सामाजिक परिणाम :-

1.  विभिन्न संस्कृतियों का प्रचार प्रसार होता है। 

2.  संस्कृतियों का अंतर्मिश्रण होता है। 

3.  अपराध बढ़ते हैं

4.  असामाजिक गतिविधियाँ बढ़ सकती हैं। 

5.  एड्स जैसे रोगों का प्रचार प्रसार हो सकता है। 

प्रवास के जनांकिकीय परिणाम :-

1.  प्रवासी नए ज्ञान को सीखते हैं। 

2.  नगरीय जनसंख्या बढ़ती है। 

3.  ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंख्या कम होती है। 

4.  युवा जनसंख्या शहरों की ओर आती है। 

5.  ग्रामीण क्षेत्रों में आश्रित जनसंख्या (बच्चे, वृद्ध और महिलाएँ) बढ़ जाती है। 

अथवा

भारत के 15 प्रमुख राज्यों में मानव विकास के स्तरों में स्थानिक भिन्नता मिलती है। जैसे - केरल, HP, आंध्रप्रदेश, पंजाब, TN, महाराष्ट्र, हरियाणा का मानव विकास सूचकांक उच्च हैं, जबकि बिहार, असम, UP, MP, उड़ीसा, राजस्थान, WB आदि का मानव विकास सूचकांक निम्न है।

मानव विकास में स्थानिक भिन्नता के कारक :-

1.    शैक्षणिक सुविधाओं की कमी।

2.    आर्थिक विकास का निम्न स्तर। 

3.    धार्मिक मान्यताएँ जैसे ईसाई धर्म में पुरूष स्त्री शिक्षा बराबर है, जबकि मुस्लिम समाजों में स्त्रियों की साक्षरता काफी कम है।

4.    सामाजिक सोच या महिलाओं की सामाजिक स्थिति। 

5.    साक्षरता का निम्न स्तर।

6.    शिक्षा की उच्च लागत।